जयपुर JDA का मास्टर प्लान: न्यू सांगानेर रोड को जाम से मिलेगी मुक्ति, 12 किमी लंबा बनेगा 'सिग्नल-फ्री' कॉरिडोर
जयपुर विकास प्राधिकरण न्यू सांगानेर रोड को 24.28 करोड़ रुपये की लागत से 'ट्रैफिक जाम फ्री' बनाने जा रहा है। जुलाई 2026 से शुरू होने वाले इस प्रोजेक्ट के तहत 12 किमी का रूट पूरी तरह सिग्नल-फ्री होगा। जयपुर: पिंक सिटी को ट…

सौजन्य से:- Navbharat Times
जयपुर विकास प्राधिकरण न्यू सांगानेर रोड को 24.28 करोड़ रुपये की लागत से 'ट्रैफिक जाम फ्री' बनाने जा रहा है। जुलाई 2026 से शुरू होने वाले इस प्रोजेक्ट के तहत 12 किमी का रूट पूरी तरह सिग्नल-फ्री होगा।
जयपुर: पिंक सिटी को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण ने एक बड़ा मास्टर प्लान तैयार किया है। जगतपुरा महल रोड की तर्ज पर अब न्यू सांगानेर रोड को भी पूरी तरह 'ट्रैफिक जाम फ्री' बनाने की तैयारी है। जेडीए यहां एक शानदार यू-शेप टर्न कॉरिडोर बनाने जा रहा है।
इस मेगा प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद वाहन चालकों को जयपुर एयरपोर्ट से कमला नेहरू नगर पुलिया तक यानी करीब 12 किलोमीटर लंबा रूट बिना किसी रेड लाइट और जाम के बिल्कुल साफ मिलेगा। जेडीए ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है, और 24.28 करोड़ रुपये की लागत से जुलाई 2026 में इसका जमीनी काम शुरू कर दिया जाएगा। इस पूरे प्रोजेक्ट को 6 से 8 महीने की सख्त डेडलाइन के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
दो फेज में बदलेगी तस्वीर
जेडीए ने इस पूरे रूट को दो अलग-अलग फेज में विकसित करने की प्लानिंग की है-
पहला फेज (8 चौराहों पर यू-टर्न): द्वारकादास पार्क चौराहा स्थित जंक्शन से भृगु पथ तक कुल 9 में से 8 चौराहों को सिंगल और डबल यू-शेप टर्न में बदला जाएगा। इनमें द्वारकादास पार्क, एसएफएस, अग्रवाल फार्म, विजय पथ जंक्शन, पटेल मार्ग, वीटी रोड, रजत पथ, स्वर्ण पथ और भृगु पथ शामिल हैं।
दूसरा फेज (बीटू बाईपास पर क्लोवर लीफ): अग्रवाल फार्म से न्यू सांगानेर रोड बीटू बाईपास जंक्शन पर ट्रैफिक का लोड सबसे ज्यादा रहता है। इसलिए यहां सामान्य यू-टर्न की बजाय एक शानदार क्लोवर लीफ फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसके साथ ही गोपालपुरा बाईपास पर दो और चौराहों को सिग्नल फ्री किया जाएगा।
पैदल यात्रियों का भी रखा ख्याल, बनेंगे दो अंडरपास
इस प्रोजेक्ट में जेडीए ने केवल गाड़ियों की रफ्तार ही नहीं, बल्कि सड़क पार करने वाले पैदल यात्रियों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा है। लगातार दौड़ते ट्रैफिक के बीच पैदल लोग आसानी से रास्ता पार कर सकें, इसके लिए विजय पथ चौराहा (मुहाना मंडी रोड) और वीटी रोड पर दो आधुनिक पैदल यात्री अंडरपास बनाए जाएंगे।
क्यों खास है यह कॉरिडोर?
न्यू सांगानेर रोड जयपुर के सबसे व्यस्ततम व्यापारिक और आवासीय इलाकों को जोड़ती है। कोचिंग सेंटर्स, मार्केट्स और मानसरोवर जैसे बड़े रिहायशी इलाके के कारण यहां सुबह और शाम को भारी जाम लगता है। इस 'यू-टर्न कॉरिडोर' के बनते ही गाड़ियों को चौराहों पर रुकना नहीं पड़ेगा, जिससे न सिर्फ समय की बचत होगी बल्कि ईंधन की खपत और प्रदूषण में भी भारी कमी आएगी।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


