होमराजनीति‘कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहता था, लेकिन…’, सचिन पायलट का नाम लेकर बोले अशोक गहलोत- मेरे खिलाफ साजिश हुई - Jansatta
राजनीति

‘कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहता था, लेकिन…’, सचिन पायलट का नाम लेकर बोले अशोक गहलोत- मेरे खिलाफ साजिश हुई - Jansatta

Rajasthan Politics: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने पिछले कार्यकाल के दौरान अपनी सरकार पर आए संकट को लेकर नई बहस छेड़ दी है। अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच उस दौरान टकराव की…

Jansatta के अनुसार9 जून 2026 को 02:03 pm बजे
‘कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहता था, लेकिन…’, सचिन पायलट का नाम लेकर बोले अशोक गहलोत- मेरे खिलाफ साजिश हुई - Jansatta

सौजन्य से:- Jansatta

Rajasthan Politics: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने पिछले कार्यकाल के दौरान अपनी सरकार पर आए संकट को लेकर नई बहस छेड़ दी है। अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच उस दौरान टकराव की स्थिति थे, और सत्ता को लेकर संघर्ष था। इसके चलते ही कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव भी विवादों में आया था। अब अशोक गहलोत ने कहा है कि उनके खिलाफ सबसे बड़ी साजिश हुई है।

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के मुद्दे को लेकर हुए विवाद पर अशोक गहलोत की काफी आलोचना हुई थी। उस मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा है कि उस वक्त यह माना जा रहा था कि सोनिया गांधी और कांग्रेस आलाकमान ने जब गहलोत को अध्यक्ष बनाने का मन बनाया, तो उन्होंने खुद इस पद को लेने से इनकार कर दिया, क्योंकि वे राजस्थान का मुख्यमंत्री पद छोड़ने को तैयार नहीं थे।

‘मैं अध्यक्ष बनने को तैयार था’

अशोक गहलोत ने कहा, “देशभर में यह गलत धारणा बना दी गई कि मैंने खुद अध्यक्ष पद के लिए मना किया था’। यहां तक कि मेरे अपने करीबी और समर्थक भी आज तक यही मानते आ रहे हैं, जो कि पूरी तरह गलत है। मैं अध्यक्ष बनने के लिए पूरी तरह तैयार था और इस जिम्मेदारी को अपने लिए बेहद सम्मान की बात मानता था।”

अशोक गहलोत बोले- मेरे खिलाफ साजिश हुई

अशोक गहलोत ने कहा, “मैं खुद पीछे नहीं हटा, बल्कि जो कुछ भी हुआ, वह एक गहरी साजिश का नतीजा था।” पूर्व मुख्यमंत्री ने घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए कहा, “जब उनका अध्यक्ष बनना लगभग तय हो चुका था, उसी दौरान पार्टी आलाकमान ने राजस्थान में पर्यवेक्षक भेजे। पर्यवेक्षकों के जयपुर आने के बाद वहां की राजनीतिक परिस्थितियां तेजी से बदलीं और अचानक कुछ ऐसा घटनाक्रम हुआ जिसने पूरी तस्वीर को ही पलट कर रख दिया।”

अशोक गहलोत ने कहा है कि इस पूरे प्रकरण के पीछे जिन लोगों की साजिश थी, उसकी वजह से राष्ट्रीय स्तर पर उनकी छवि को भारी नुकसान पहुंचाया गया।

अध्यक्ष पद सबसे महत्वपूर्ण

अशोक गहलोत ने कहा है कि वे कोई अनपढ़ या अनजान नेता नहीं हैं, जो इतने बड़े पद के महत्व को न समझें। उन्होंने कामराज, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे महान नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस में अध्यक्ष का पद हमेशा से सर्वोच्च और सबसे प्रतिष्ठित रहा है।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का पद पर बैठने के लिए कौन मना कर सकता है? गहलोत के मुताबिक, वे अध्यक्ष बनना चाहते थे लेकिन परिस्थिति के चलते उनकी छवि खराब हो गई, जिसके पीछे एक बड़ी साजिश थी।

यह भी पढ़ें: ‘मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों के पानी के कनेक्शन काट देंगे’, जयपुर में जलसंकट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

राजस्थान के जयपुर में सोमवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अत्यधिक गर्मी के बीच पानी की गंभीर किल्लत का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्टी ने भजनलाल शर्मा की सरकार पर आरोप लगाया कि वे राज्य के लोगों को पीने के पानी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करवाने में असफल रही है। पढ़िए पूरी खबर…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है.  

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी
राजनीति

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार
क्राइम

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च
शिक्षा-करियर

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे:  सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News
कृषि

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे: सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News