होमक्राइमझांसी डकैतीकांड: जालौन पुलिस की फजीहत में एक नया मामला
क्राइम

झांसी डकैतीकांड: जालौन पुलिस की फजीहत में एक नया मामला

राजस्थान के अलवर जिले में अपहरण कांड के बाद झांसी में डकैती कांड में तीन पुलिसकर्मियों का नाम सामने आया है।

Amar Ujala के अनुसार14 जुलाई 2026 को 05:19 am बजे
झांसी डकैतीकांड: जालौन पुलिस की फजीहत में एक नया मामला

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6a552ce2814c5ab29c05df93","slug":"first-the-kidnapping-case-in-rajasthan-now-the-dacoity-case-in-jhansi-jalaun-police-face-embarrassment-orai-news-c-224-1-ori1005-146760-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पहले राजस्थान में अपहरण कांड, अब झांसी डकैतीकांड... जालौन पुलिस की फजीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

Jalaun News: पहले राजस्थान में अपहरण कांड, अब झांसी डकैतीकांड... जालौन पुलिस की फजीहत

विज्ञापन

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

उरई। राजस्थान के अलवर जिले में युवक के अपहरण और फिरौती प्रकरण में जालौन एसओजी के चार सिपाहियों के नाम सामने आने से हुई फजीहत अभी पूरी तरह थमी भी नहीं थी कि अब झांसी में सूरत के ड्राई फ्रूट कारोबारी के मुंशी से 24.90 लाख रुपये की डकैती में जिले के तीन पुलिसकर्मियों के नाम सामने आ गया। इससे पुलिस महकमे की एक बार फिर किरकिरी हो रही है। झांसी पुलिस ने दो पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक फरार चल रहा है।

राजस्थान के अलवर जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र में दर्ज अपहरण और फिरौती के मामले में जालौन एसओजी के चार सिपाहियों के नाम सामने आए थे। आरोप था कि संबंधित पुलिसकर्मी बिना विभागीय अनुमति के राजस्थान पहुंचे थे और अपहरण की वारदात में आरोपियों की मदद की थी। मामले के खुलासे के बाद 04 मार्च 2025 को जालौन पुलिस प्रशासन ने एसओजी में तैनात इंसाफ खान, निरंजन यादव, मनोज कुमार और बृजेंद्र भदौरिया को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी थी।

अभी इस मामले की गूंज थमी भी नहीं थी कि झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र में सूरत के ड्राई फ्रूट कारोबारी के मुंशी किशन पांचाल से 24.90 लाख रुपये की लूट के मामले में जालौन पुलिस लाइन में तैनात तीन सिपाहियों के नाम सामने आ गए। आरोप है कि मिनर्वा चौराहे के पास कार सवार बदमाशों ने मुंशी और उसके सहयोगी को जबरन कार में बैठाया और करीब डेढ़ घंटे तक शहर में घुमाने के बाद नकदी से भरा बैग लेकर भाग गए।

विज्ञापन

जांच के दौरान जालौन पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ललितपुर जिले के जखौरा थाना क्षेत्र के बरौदा गांव निवासी राघवेंद्र राजपूत व ललितपुर के मड़ावरा के पिसनारी गांव निवासी मनोज व दतिया निवासी नीरज की भूमिका सामने आई। बताया जा रहा है कि तीनों पूर्व में झांसी में तैनात रह चुके थे और कारोबारी के लेनदेन तथा वसूली व्यवस्था की जानकारी रखते थे। आरोप है कि तीनों बिना किसी विभागीय सूचना के झांसी पहुंचे और वारदात को अंजाम देने में शामिल रहे।

मामले में कार्रवाई करते हुए झांसी पुलिस ने आरोपी सिपाही राघवेंद्र और मनोज को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी सिपाही नीरज अभी फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। उधर, जालौन पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू करा दी है।

तीनों सिपाहियों की झांसी में हुई घटना में संलिप्तता सामने आई है। तीनों को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। - विनय कुमार सिंह, एसपी जालौन।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें