होमपर्यटनजैसलमेर के सहायक लोको पायलट जयपुर में सम्मानित - Jaisalmer News
पर्यटन

जैसलमेर के सहायक लोको पायलट जयपुर में सम्मानित - Jaisalmer News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaisalmer - Assistant Loco Pilot From Jaisalmer Honoured In Jaipur जैसलमेर के सहायक लोको पायलट जयपुर में सम्मानित - कॉपी लिंक भास्कर न्यूज| जैसलमेर उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय जयपुर में…

Dainik Bhaskar के अनुसार5 सितंबर 2026 को 03:33 am बजे
जैसलमेर के सहायक लोको पायलट जयपुर में सम्मानित - Jaisalmer News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaisalmer

- Assistant Loco Pilot From Jaisalmer Honoured In Jaipur

जैसलमेर के सहायक लोको पायलट जयपुर में सम्मानित

- कॉपी लिंक

भास्कर न्यूज| जैसलमेर

उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय जयपुर में महाप्रबंधक पंकज शर्मा की अध्यक्षता में विभागाध्यक्षों एवं मंडल रेल प्रबंधकों के साथ संरक्षा व कार्य समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में संरक्षित रेल संचालन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले रेलकर्मियों को सम्मानित किया गया।

समारोह में जैसलमेर निवासी एवं वर्तमान में जोधपुर मंडल में सहायक लोको पायलट पद पर कार्यरत प्रणव व्यास पुत्र स्व. प्रशांत व्यास को महाप्रबंधक द्वारा सम्मानित किया गया। प्रणव व्यास ने बीकानेर से जोधपुर यात्रा के दौरान राईका बाग स्टेशन पर नियमित जांच के दौरान लोको के अंडरफ्रेम में ट्रैक्शन लिंक रॉड को अपनी जगह से हटा हुआ देख लिया था। उन्होंने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचित किया, जिससे अगले स्टेशन जोधपुर पर इंजन बदलकर संभावित बड़े रेल हादसे को समय रहते टाल दिया गया। उनकी सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा की अधिकारियों ने सराहना की।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें