ऑनलाइन कलमा पढ़ जयपुर की बबीता बनी खदीजा, पाकिस्तान जाने की थी तैयारी - jaipur woman khadija arrested for jem links pakistan plan
ऑनलाइन कलमा पढ़ जयपुर की बबीता बनी खदीजा, पाकिस्तान जाने की थी तैयारी जयपुर से देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में बबीता धाकड़ उर्फ खदीजा गिरफ्तार हुई है, जो ऑनलाइन कलमा पढ़कर पाकिस्तान जाना चाहती थी। ...और पढ़ें HighLight…

सौजन्य से:- Jagran
ऑनलाइन कलमा पढ़ जयपुर की बबीता बनी खदीजा, पाकिस्तान जाने की थी तैयारी
जयपुर से देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में बबीता धाकड़ उर्फ खदीजा गिरफ्तार हुई है, जो ऑनलाइन कलमा पढ़कर पाकिस्तान जाना चाहती थी। ...और पढ़ें
HighLights
- बबीता धाकड़ उर्फ खदीजा जैश-ए-मोहम्मद की महिला विंग से जुड़ी थी।
- वह ऑनलाइन कलमा पढ़कर पाकिस्तान जाने की योजना बना रही थी।
- जैश की महिला विंग भारतीय महिलाओं को स्लीपर सेल बनाती है।
जागरण संवाददाता, जयपुर। देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में रविवार को जयपुर से पकड़ी गई 37 वर्षीय बबीता धाकड़ उर्फ खदीजा पाकिस्तान जाना चाहती थी। उसने राजस्थान एटीएस की पूछताछ में बताया कि पाकिस्तान के मौलवी ने उसे ऑनलाइन कलमा पढ़ाया था। जिसके बाद से वह अपना नाम खदीजा लिखने लगी थी। वह प्रतिदिन कलमा पढ़ती थी। रात तीन बजे तक मोबाइल पर चैटिंग करती थी।
आतंकी संगठन जैश-एक-मोहम्मद से जुड़ी बबीता करीब दो साल पहले इंटरनेट मीडिया के जरिये एक पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में आई थी। पाकिस्तानी हैंडलर्स ने वाट्सएप पर वीडियो एवं देश विरोधी सामग्री भेजकर बेनवाश किया था।
जांच में सामने आया कि जैश-ए-मोहम्मद ने "जमात-उल-मुमिनात" एक महिला विंग तैयार की है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद जब जैश की कमर टूट गई थी, तब संगठन को पुनर्जीवित करने के लिए इसका गठन किया गया। इस शाखा का मुख्य काम भारत की महिलाओं को अपने जाल में फंसाना और फिर कट्टरपंथी बनाकर स्लीपर सेल से जोड़ना है।
खदीजा इस शाखा की प्रमुख कड़ी के रूप में काम कर रही थी। जांच के दौरान उसके मोबाइल में जैश के कमांडर कारी जरार के नेटवर्क से जुड़े नंबर मिले हैं। कारी जरार का नाम जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में सेना के शिविर पर हमले में सामने आया था।
ऐसी बेटी की जरूरत नहीं
मतांतरित खदीजा के पिता ने कहा कि हमें ऐसी बेटी की जरूरत नहीं है। हमारी बेटी ने यदि देश विरोधी काम किया है तो उसे सजा मिलनी चाहिए। पति से विवाद के बाद वह हमारे साथ रहती है। परिवार को कभी शक नहीं हुआ कि बबीता देश विरोधी काम करती है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


