होमक्राइमजयपुर में बेटे ने कुल्हाड़ी से की बुजुर्ग पिता की हत्या, टैक्सी चालक की सतर्कता से खुला राज - jaipur son kills father with axe mother involved body found news in hindi
क्राइम

जयपुर में बेटे ने कुल्हाड़ी से की बुजुर्ग पिता की हत्या, टैक्सी चालक की सतर्कता से खुला राज - jaipur son kills father with axe mother involved body found news in hindi

जयपुर में बेटे ने कुल्हाड़ी से की बुजुर्ग पिता की हत्या, टैक्सी चालक की सतर्कता से खुला राज जयपुर में एक बेटे ने घरेलू कलह के चलते अपने 75 वर्षीय पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी, जिसमें मां ने भी सहयोग किया। शव को ठिकान…

Jagran के अनुसार20 अगस्त 2026 को 05:55 pm बजे
जयपुर में बेटे ने कुल्हाड़ी से की बुजुर्ग पिता की हत्या, टैक्सी चालक की सतर्कता से खुला राज
 - jaipur son kills father with axe mother involved body found news in hindi

सौजन्य से:- Jagran

जयपुर में बेटे ने कुल्हाड़ी से की बुजुर्ग पिता की हत्या, टैक्सी चालक की सतर्कता से खुला राज

जयपुर में एक बेटे ने घरेलू कलह के चलते अपने 75 वर्षीय पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी, जिसमें मां ने भी सहयोग किया। शव को ठिकाने लगाने की कोशिश के दौरान टैक्सी चालक की सूचना पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया।

HighLights

- बेटे ने घरेलू कलह में पिता की कुल्हाड़ी से हत्या की।

- मां ने भी हत्या में बेटे का पूरा सहयोग किया।

- टैक्सी चालक की सूचना पर पुलिस ने शव बरामद किया।

जागरण संवाददाता, जयपुर। जयपुर में घरेलू कलह में एक पुत्र ने सिर में कुल्हाड़ी मार कर अपने पिता की हत्या कर दी। इस हत्या में मृतक की पत्नी पर बेटे का सहयोग देने की बात सामने आई है।

शव को ठिकाने लगाने के लिए बुलाई गई टैक्सी से बदबू आने पर चालक ने पुलिस को सूचना दी। यह वारदात जयपुर के गोविंदपुरा इलाके में बुधवार रात की है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

हत्या के बाद दूसरे दिन शव को गांव ले जाने के लिए आरोपित ने किराए की कार को बुलाया। चालक को बदबू आई तो उसने पुलिस को फोन किया। आरोपित बोरी में बंधे पिता के शव को फेंकने की कोशिश कर रहा था, इसी बीच पुलिस ने उसको पकड़ लिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 45 वर्षीय आरोपित सवाईराम जाट ने घर में 75 वर्षीय पिता जगदीश की कुल्हाड़ी से सिर में मारकर हत्या की थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भवानी सिंह ने बताया कि जांच में मृतक की पत्नी का भी पुत्र का सहयोग करने की बात सामने आई है।

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि पारिवारिक विवाद से परेशान होकर उसने पिता की हत्या की है। पिता शराब पीकर प्रतिदिन परिवार में झगड़ा करते थे। जयपुर पुलिस उपायुक्त राजर्षि राज ने बताया कि मृतक जगदीश, उसकी पत्नी सजनी और पुत्र पर पुत्रवधू की हत्या का आरोप है। हत्या के इस मामले में तीनों जेल गए थे। करीब चार महीने पहले ही जमानत पर रिहा हुए थे।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें