सीकर से जैसलमेर-जोधपुर की सीधी ट्रेन मिलेगी: रींगस, नवलगढ़, झुंझुनूं, चिड़ावा के यात्रियों को मिलेगी सुविधा, रुणिचा एक्सप्रेस का रूट बदला - Sikar News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Sikar - Runicha Express Route Change | Sikar Jaisalmer Jodhpur Train Service सीकर से जैसलमेर-जोधपुर की सीधी ट्रेन मिलेगी:रींगस, नवलगढ़, झुंझुनूं, चिड़ावा के यात्रियों को मिलेगी सुविधा,…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Sikar
- Runicha Express Route Change | Sikar Jaisalmer Jodhpur Train Service
सीकर से जैसलमेर-जोधपुर की सीधी ट्रेन मिलेगी:रींगस, नवलगढ़, झुंझुनूं, चिड़ावा के यात्रियों को मिलेगी सुविधा, रुणिचा एक्सप्रेस का रूट बदला
- कॉपी लिंक
सीकर समेत शेखावाटी क्षेत्र के लोगों को अब जैसलमेर के लिए सीधी ट्रेन मिलेगी। रेलवे प्रशासन ने दिल्ली जंक्शन जैसलमेर-दिल्ली जंक्शन रुणिचा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 14087/14088) को 21 अगस्त से 24 सितंबर तक प्रतिदिन झुंझुनूं, सीकर और रींगस रूट से चलाया जाएगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के चीफ PRO अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन के नए शेड्यूल से सीकर, रींगस, नवलगढ़, झुंझुनूं, चिड़ावा और आसपास के हजारों यात्रियों को सीधा रेल संपर्क मिलेगा। खासकर त्योहारों के दौरान घर लौटने वाले प्रवासियों, सेना के जवानों और धार्मिक यात्राओं पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह ट्रेन काफी उपयोगी रहेगी।
रेलवे के इस निर्णय से शेखावाटी क्षेत्र का दिल्ली, जोधपुर और जैसलमेर से संपर्क और मजबूत होगा। इस मार्ग पर लंबे समय से नियमित रेल सेवा की मांग की जा रही थी। त्योहारों और बढ़ते यात्री भार को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है।
त्योहारों में यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
अगस्त और सितंबर में रक्षाबंधन, गणेश चतुर्थी सहित कई धार्मिक और पारिवारिक पर्व हैं। इन मौकों पर बड़ी संख्या में प्रवासी अपने घर लौटते हैं और श्रद्धालु धार्मिक स्थलों की यात्रा करते हैं। ट्रेन के रोजाना संचालन से यात्रियों को टिकट मिलने में आसानी होगी और सड़क मार्ग पर भी ट्रैफिक कम होगा।
खाटूश्यामजी-जीणमाता आने वाले श्रद्धालुओं को भी फायदा
सीकर में स्थित प्रसिद्ध खाटूश्यामजी, जीणमाता और शाकंभरी माता के मंदिर में देशभर से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। रुणिचा एक्सप्रेस के रोजाना संचालन से दिल्ली-जैसलमेर और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं को सीकर पहुंचने के लिए सीधी रेल सुविधा मिलेगी। वहीं जोधपुर, रामदेवरा और जैसलमेर जाने वाले यात्रियों के लिए भी यह ट्रेन सुविधाजनक विकल्प बनेगी। सैनिकों और उनके परिवारों को नियमित आवागमन में भी सहूलियत मिलेगी।
यह रहेगा ट्रेन का समय
उत्तर पश्चिम रेलवे के चीफ PRO अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन संख्या 14087 दिल्ली जंक्शन-जैसलमेर दिल्ली जंक्शन से सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी। दोपहर करीब 1 बजकर 30 मिनट पर पहुंचेगी। जोधपुर शाम 7 बजकर 20 मिनट पर और जैसलमेर रात 1 बजकर 30 मिनट पर पहुंचेगी।
वहीं, ट्रेन संख्या 14088 जैसलमेर-दिल्ली जंक्शन जैसलमेर से शाम 7 बजे रवाना होगी। जोधपुर रात 11 बजकर 40 मिनट, सीकर सुबह करीब 7 बजकर 30 मिनट पर और दिल्ली जंक्शन दोपहर 12 बजे पहुंचेगी।
इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा स्टाॅपेज
रुणिचा एक्सप्रेस का ठहराव लोहारू, चिड़ावा, झुंझुनूं, नवलगढ़, सीकर, रींगस, जोधपुर और जैसलमेर सहित प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में फर्स्ट एसी, सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और जनरल कोच उपलब्ध रहेंगे। इससे अलग-अलग कैटेगरी के यात्रियों को अपनी सुविधा और बजट के अनुसार सफर करने की सुविधा मिलेगी।
- महिला छात्र नेता सखी बोलीं- यूनिटी से ही जीत संभव: शिक्षा प्रणाली में सुधार अभी बाकी; स्टूडेंट्स आंदोलन का फेस बनीं सखी-शरण्या आईं सीकर
- 'BJP में जनता-कार्यकर्ता की राय से तय होंगे प्रत्याशी पैनल': मंत्री खर्रा बोले- जिसे भी टिकट मिले, उसकी जीत के लिए जी-जान लगा दें
- सीकर में SK हॉस्पिटल में संविदा-निविदाकर्मियों का विरोध प्रदर्शन जारी: प्राइवेट स्कूल संचालक के खिलाफ लोगों का 5 घंटे धरना
- सीकर में 7 लोगों ने एक साथ सन्यास लिया: जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याण दिवस पर दीक्षा दी गई
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

पायलट ने राजस्थान स्कूल के निर्देश की निंदा की, 'कवर-अप' प्रयास का आरोप लगाया

सीजेपी करेगी स्कूलों का दौरा, राजस्थान के शिक्षा मंत्री को दी चुनौती - rajasthan school media ban sparks political row cjp challenges minister

राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग


