सीएम भजनलाल को राखी और चॉकलेट भेजकर रखी मांग, रीट भर्ती-2022 (लेवल-2) के लिए जानें क्या की गई अनोखी अपील
रीट भर्ती-2022 (लेवल-2) की महिला अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर नियुक्ति देने की मांग की और साथ ही रक्षाबंधन के अवसर पर राखी और चॉकलेट भेजी। जयपुर: रीट भर्ती 2022 को लेकर महिला अभ्यर्थियों का सीएम…

सौजन्य से:- Navbharat Times
रीट भर्ती-2022 (लेवल-2) की महिला अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर नियुक्ति देने की मांग की और साथ ही रक्षाबंधन के अवसर पर राखी और चॉकलेट भेजी।
जयपुर: रीट भर्ती 2022 को लेकर महिला अभ्यर्थियों का सीएम भजनलाल को लिखा एक पत्र काफी चर्चा में बना हुआ है। इसमें रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अध्यापक सीधी भर्ती-2022 (लेवल-2) की पीड़ित अभ्यर्थी महिलाओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखा। साथ ही उन्हें चॉकलेट और राखी भेजकर नियुक्ति देने की भावुक गुहार लगाई है। इस पत्र में सयुंक्त रूप से 750 महिला अभ्यर्थियों ने भेजा है। इस पत्र के माध्यम से महिला अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से उच्च न्यायालय के अंतिम आदेशानुसार नियुक्ति रूपी उपहार देने और विभाग की ओर से डबल बैंचल में की जा रही अपील को रूकवाने की मांग उठाई है।
चॉकलेट और राखी भेजकर सीएम से महिलाओं ने मांग रखी
इस पत्र को लेकर नवभारत टाइम्स ने महिला अभ्यर्थी सवाई माधोपुुर के शफीपुरा निवासी मौसम बाई मीणा से फोन पर बता की। इसमें उन्होंने बताया कि राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर ने 11 मई 2026 को अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला सुनाते हुए पूर्व में कार्यरत शिक्षकों को सुरक्षित रखते हुए, इन 750 उच्च अंक प्राप्तकर्ताओं को 2 महीने के भीतर नियुक्ति देने के स्पष्ट निर्देश दिए थे। उन्होंने विभाग पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया कि न्यायालय के अंतिम आदेश के बावजूद विभाग के अधिकारी उन्हें न्याय देने के बजाय फैसले के खिलाफ डबल बेंच में अपील करने की तैयारी कर रहे हैं। इसलिए 750 अभ्यर्थियों ने संयुक्त रूप से सीएम को अपने मांग पत्र के साथ राखी और चॉकलेट भेजकर भावुक गुहार लगाई है।
अधिक अंकों के बावजूद भी नहीं मिली नियुक्ति
पत्र में अभ्यर्थियों का कहना है कि संशोधित परिणाम के बाद कम अंक पाने वाले अभ्यर्थी नौकरी कर रहे हैं, जबकि अधिक अंक लाने के बावजूद उन्हें अपना हक नहीं मिल पाया हैं। इधर, प्रदेश में जल्द ही नगरीय निकाय और पंचायती राज चुनावों की आचार संहिता लगने वाली है। यदि उससे पहले नियुक्ति नहीं मिली, तो अभ्यर्थियों का भविष्य और उनके परिवारों की उम्मीदें अधर में लटक जाएगी। बता दें कि बुधवार शाम ही प्रदेश में आचार संहिता लग चुकी है। ऐसे में इन अभ्यर्थियों को अभी और इंतजार करना होगा।
अभ्यर्थियों ने पत्र मेें रखी यह मांग
सीएम को लिखे पत्र में अभ्यर्थियों ने मांग की है कि विभाग डबल बेंच में अपील दायर करने की कार्रवाई को तुरंत रोका जाए। इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर शैडो पोस्ट का सृजन कर उच्च न्यायालय के आदेश की पालना की मांग की है। इसी तरह महिला अभ्यर्थियों ने रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री बड़े भाई के रूप में संबोधित किया। साथ ही उन्होंने सीएम से बड़े भाई का फर्ज निभाते हुए अभ्यर्थियों को तुरंत नियुक्ति पत्र देने की मांग की है।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


