होमबिज़नेसBRICS पर्यटन मंत्रियों की बैठक कल, ईरान के पर्यटन मंत्री डॉ. सैयद अमीरी पहुंचे जयपुर
बिज़नेस

BRICS पर्यटन मंत्रियों की बैठक कल, ईरान के पर्यटन मंत्री डॉ. सैयद अमीरी पहुंचे जयपुर

BRICS पर्यटन मंत्रियों की बैठक कल, ईरान के पर्यटन मंत्री डॉ. सैयद अमीरी पहुंचे जयपुर ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्रियों की बैठक के बीच राजस्थान में निवेश की उम्मीद भी जगी है. Published : August 20, 2026 at 9:55 PM IST जयप…

ETV Bharat के अनुसार20 अगस्त 2026 को 05:55 pm बजे
BRICS पर्यटन मंत्रियों की बैठक कल, ईरान के पर्यटन मंत्री डॉ. सैयद अमीरी पहुंचे जयपुर

सौजन्य से:- ETV Bharat

BRICS पर्यटन मंत्रियों की बैठक कल, ईरान के पर्यटन मंत्री डॉ. सैयद अमीरी पहुंचे जयपुर

ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्रियों की बैठक के बीच राजस्थान में निवेश की उम्मीद भी जगी है.

Published : August 20, 2026 at 9:55 PM IST

जयपुर: ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए गुरुवार को ईरान के सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन और हस्तशिल्प मंत्री डॉ. सैयद रजा सालेही-अमीरी जयपुर पहुंचे. इस दौरान अमीरी ने ब्रिक्स को वैश्विक स्तर पर तेजी से उभरता हुआ महत्वपूर्ण मंच बताया. जयपुर पहुंचने पर उन्होंने कहा कि ब्रिक्स में एक बड़ी वैश्विक आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक ताकत के रूप में दुनिया को प्रभावित करने की क्षमता है. उन्होंने पर्यटन को ब्रिक्स सदस्य देशों के लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया.

डॉ. सालेही-अमीरी ने कहा कि ब्रिक्स वैश्विक आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक प्रभाव के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभर रहा है. उन्होंने कहा कि अमेरिका केंद्रित दायरे से बाहर प्रमुख वैश्विक शक्तियों के साथ सक्रिय और उद्देश्यपूर्ण जुड़ाव बेहद महत्वपूर्ण है. उनके अनुसार ब्रिक्स ईरान के राष्ट्रीय हितों को आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच उपलब्ध करा सकता है.

पर्यटन से मजबूत होंगे ब्रिक्स देशों के आपसी संबंध : ईरानी मंत्री ने कहा कि पर्यटन ब्रिक्स देशों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकता है. पर्यटन के जरिए सदस्य देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ाया जा सकता है और एक-दूसरे की संस्कृति, विरासत और परंपराओं को समझने के अवसर मिल सकते हैं. इससे ब्रिक्स देशों के बीच लोगों से लोगों के जुड़ाव को और मजबूत किया जा सकता है.

आर्थिक क्षेत्र में ब्रिक्स को ईरान और सदस्य देशों के बीच व्यापारिक संबंधों के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण मंच बताते हुए डॉ. सालेही-अमीरी ने कहा कि इसके जरिए आयात और निर्यात को बढ़ावा देने के साथ व्यापक आर्थिक सहयोग को मजबूत किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि ब्रिक्स सदस्य देशों के बीच आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने की काफी संभावनाएं मौजूद हैं. उन्होंने सांस्कृतिक सहयोग की संभावनाओं पर भी जोर दिया. ईरानी मंत्री के मुताबिक ब्रिक्स के सदस्य देश मिलकर कई संयुक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम तैयार और आयोजित कर सकते हैं. ऐसे कार्यक्रमों के जरिए सदस्य देशों की साझा सांस्कृतिक विरासत को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने के साथ आपसी समझ और सहयोग को बढ़ावा दिया जा सकता है.

Dr. Seyyed Reza Salehi-Amiri, Minister of Cultural Heritage, Tourism and Handicrafts of the Islamic Republic of Iran, upon his arrival in Jaipur to attend the #BRICS Tourism Ministers’ Meeting:

— Iran in India (@Iran_in_India) August 20, 2026

"BRICS has the potential to shape a major global economic, cultural and political… pic.twitter.com/K5GCWaD6Kx

सालेही-अमीरी का दौरा है अहम : डॉ. सालेही-अमीरी ने भारत में ईरान के राजदूत के प्रयासों की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि राजदूत के निरंतर और अथक प्रयासों ने ब्रिक्स पर्यटन शिखर सम्मेलन से जुड़े कार्यक्रमों और घोषणाओं की तैयारियों में प्रभावी भूमिका निभाई है. उन्होंने इसके लिए राजदूत के प्रति आभार व्यक्त किया. ईरानी पर्यटन मंत्री का जयपुर दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब भारत की साल 2026 की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत 19 से 22 अगस्त तक ब्रिक्स पर्यटन से जुड़ी महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की जा रही हैं. पर्यटन क्षेत्र में सहयोग, पर्यटकों की आवाजाही को बढ़ावा देने, यात्रा सुविधाओं को आसान बनाने और सदस्य देशों के बीच पर्यटन संबंधों को मजबूत करने जैसे मुद्दे इन बैठकों के केंद्र में हैं.

— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) August 20, 2026

पढे़ं : जयपुर में BRICS पर्यटन बैठकों की शुरुआत, 10 देशों के प्रतिनिधियों ने किया सल्टनेबल ट्यूरिज्म पर मंथन

UAE का प्रतिनिधिमंडल मिला मुख्यमंत्री से : बुधवार को UAE के पर्यटन और व्यापार प्रतिनिधिमंडल के साथ राउंडटेबल बैठक में राजस्थान में निवेश की नई संभावनाओं और पर्यटन क्षेत्र में सहयोग के विस्तार को लेकर सार्थक चर्चा हुई. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत-UAE के प्रगाढ़ होते संबंधों का ही परिणाम है कि राजस्थान में निवेश को लेकर UAE के निवेशकों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है.

सीएम भजनलाल ने कहा कि निवेश-अनुकूल नीतियों, मजबूत आधारभूत ढांचे और सुगम प्रक्रियाओं के माध्यम से हमारी सरकार राजस्थान को निवेश, नवाचार और पर्यटन का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि निवेशकों के विश्वास को अवसरों में बदलते हुए राजस्थान को देश के अग्रणी निवेश गंतव्यों में स्थापित करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं. UAE के साथ यह मजबूत साझेदारी राजस्थान के औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई गति देगी और 'विकसित राजस्थान' के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें