सियासी मायनों में महत्वपूर्ण: जयपुर, जोधपुर, कोटा अजमेर सहित बड़े निकाय में वोटिंग दूसरे चरण में - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Voting In Major Bodies Including Jaipur, Jodhpur, Kota And Ajmer Is In The Second Phase. सियासी मायनों में महत्वपूर्ण:जयपुर, जोधपुर, कोटा अजमेर सहित बड़े निकाय में वोटिंग दूसरे…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Voting In Major Bodies Including Jaipur, Jodhpur, Kota And Ajmer Is In The Second Phase.
सियासी मायनों में महत्वपूर्ण:जयपुर, जोधपुर, कोटा अजमेर सहित बड़े निकाय में वोटिंग दूसरे चरण में
- कॉपी लिंक
निकाय चुनाव परिणामों का असर पंचायतों पर भी देखने को मिलेगा
प्रदेश में निकाय चुनाव दो चरणों में होने जा रहे हैं। हालांकि जयपुर, जोधपुर, कोटा सहित बड़े निगमों के चुनाव दूसरे चरण में देखने को मिलेंगे। जयपुर प्रदेश का सबसे बड़ा नगर निगम है। इसमें 24 लाख से अधिक वोटर हैं। इनके अलावा नगर परिषद कैटेगरी में सीकर, फतेहपुर, झुंझुनूं, दौसा आदि जगहों पर दूसरे चरण में ही मतदान होगा। गौरतलब है कि जयपुर, जोधपुर और कोटा में दो नगर निगम के फॉर्मूले को खत्म करके एक-एक नगर निगम इस सरकार में किया गया था। राजनीतिक नजरिए से ये महत्वपूर्ण माने जाते रहे हैं।
निकाय का असर पंचायत पर भी दिखेगा: निकाय चुनाव परिणामों का असर पंचायत चुनावों पर देखने को मिलेगा। अक्टूबर से नवंबर के बीच पंचायत चुनाव कराने की तैयारी है। प्रदेश में इस तरह का पहला मौका है जब 100% निकाय चुनाव कराकर पंचायत चुनाव कराए जाएंगे।
प्रथम चरण : (9 सितंबर 2026) प्रथम चरण में कुल 5,550 वार्डों में मतदान होगा। जयपुर क्षेत्र : नगर परिषद शाहपुरा (55 वार्ड), नगर परिषद चौमू (45 वार्ड), नगरपालिका बगरू, चाकसू, किशनगढ़ रेनवाल, बस्सी, जमवारामगढ़, मनोहरपुर आदि। जोधपुर: नगरपालिका बालेसर सत्ता, भोपालगढ़, बिलाड़ा, मथानिया, तिवरी और पीपाड़सिटी। भरतपुर: नगर निगम भरतपुर (65 वार्ड), नगरपालिका भुसावर और रूपवास। अलवर: नगर निगम अलवर (65 वार्ड), नगरपालिका रामगढ़, नौं गांव, मालाखेड़ा और बहादुरपुर। कोटा: नगरपालिका रामगंजमंडी, सुकेत, सांगोद, इटावा और सुल्तानपुर। भीलवाड़ा: नगर निगम भीलवाड़ा (70 वार्ड) और नगरपालिका बीगोद। बीकानेर: नगरपालिका खाजूवाला, नोखा, देशनोक, लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़ और नापासर। अजमेर: नगरपालिका पीसांगन, नसीराबाद, केकड़ी, सरवाड़, टाटोटी और सावर।
द्वितीय चरण: (11 सितंबर 2026) द्वितीय चरण में 4,695 वार्डों में मतदान होगा। जयपुर: नगर निगम जयपुर (150 वार्ड)। जोधपुर: नगर निगम जोधपुर (100 वार्ड)। कोटा: नगर निगम कोटा (100 वार्ड)। अजमेर: नगर निगम अजमेर (80 वार्ड), नगर परिषद किशनगढ़ (60 वार्ड) और नगर परिषद पुष्कर। उदयपुर: नगर निगम उदयपुर (80 वार्ड), नगरपालिका कानोड़ और मावली। बीकानेर: नगर निगम बीकानेर (80 वार्ड)। सीकर: नगर परिषद सीकर (65 वार्ड) और नगर परिषद फतेहपुर (55 वार्ड)। श्रीगंगानगर: नगर परिषद श्रीगंगानगर (65 वार्ड) और संबंधित पालिकाएं। हनुमानगढ़: नगर परिषद हनुमानगढ़ (60 वार्ड) और संबंधित पालिकाएं। अन्य प्रमुख क्षेत्र: नगर परिषद टोंक, नगर परिषद चूरू, नगर परिषद हिंडौनसिटी, नगर परिषद दौसा, नगर परिषद मकराना, नगर परिषद बालोतरा, नगर परिषद फलौदी, नगर परिषद सलूंबर और नगर परिषद निम्बाहेड़ा।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

किस शहर में कब होगा नगर निगम चुनाव?: आयोग ने जारी किया शेड्यूल, जयपुर-जोधपुर समेत 6 निगमों की तारीख सबसे अलग

राजस्थान के 11 जिलों में आज बारिश का अलर्ट: श्रीगंगानगर में पारा 40°C के करीब; जानिए 6 बड़े शहरों में कैसा रहा मौसम - Jaipur News

जयपुर में बड़ा एक्शन: बिना लाइसेंस चल रहे कारखाने पर छापा, 300 किलो मिलावटी सोन पपड़ी नष्ट


