जयपुर में बहन की मौत का बदला,मेडिकल स्टूडेंट को काटा: कमरे में फंदे पर लटकी मिली थी लड़की, परिवार वाले बोले- सुसाइड नहीं, हत्या है - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Crime: Youth Attacked With Axe Over Revenge For Suicide Case जयपुर में बहन की मौत का बदला,मेडिकल स्टूडेंट को काटा:कमरे में फंदे पर लटकी मिली थी लड़की, परिवार वाले बोले-…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Crime: Youth Attacked With Axe Over Revenge For Suicide Case
जयपुर में बहन की मौत का बदला,मेडिकल स्टूडेंट को काटा:कमरे में फंदे पर लटकी मिली थी लड़की, परिवार वाले बोले- सुसाइड नहीं, हत्या है
- कॉपी लिंक
जयपुर में अपनी बहन की मौत का बदला लेने के लिए भाई ने उसके मेडिकल स्टूडेंट दोस्त को अधमरा कर दिया। आरोपी ने युवक के सिर, गर्दन और हाथ-पैर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किया। घायल युवक पिछले 8 दिनों से महात्मा गांधी हॉस्पिटल के आईसीयू (ICU) में जिंदगी
यह पूरी घटना 8 जुलाई की है। घायल युवक के पिता ने 13 जुलाई को जयपुर के संबंधित थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई है। डीसीपी (साउथ) राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
4 पॉइंट में समझिए पूरा मामला…
1- वारदात से पहले पिता को धमकी
झुंझुनूं के रहने वाले पीड़ित पिता (54 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा पिलानी के एक कॉलेज से डॉक्टरी (मेडिकल) की पढ़ाई कर रहा है। 8 जुलाई को उनकी पत्नी के मोबाइल पर एक अंजान लड़के का फोन आया। कॉल करने वाले ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। कहा- तुम्हारे बेटे की वजह से मेरी बहन ने सुसाइड कर लिया है। अब हम तुम्हारे बेटे को कुल्हाड़ी से काट कर मार देंगे।
इस धमकी भरे कॉल के कुछ ही देर बाद एक परिचित ने पिता को फोन कर बताया कि उनके बेटे पर जानलेवा हमला हुआ है और उसे गंभीर हालत में महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
2- फ्लैट में फंदे से लटकी मिली थी बहन
थानाधिकारी के मुताबिक, युवती (मृतक) जयपुर में अपने भाई के साथ एक फ्लैट में रहकर कॉलेज की पढ़ाई कर रही थी। हमले से तीन दिन पहले, पीड़ित युवक (दोस्त) उनके फ्लैट पर आया था। रात को भाई और बहन अपने-अपने कमरों में सोने चले गए, जबकि दोस्त (मेडिकल स्टूडेंट) बाहर हॉल में सो गया था।
अगले दिन सुबह (10 जुलाई) करीब 8 बजे भाई सोकर उठा, तो बहन कमरे में चुन्नी के फंदे से लटकी हुई मिली। पुलिस और एफएसएल (FSL) की टीम ने मौके से सबूत जुटाए और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिवार वालों को सौंप दिया था।
3- आरोप- गला घोंटकर की गई हत्या
युवती के परिजनों का आरोप है कि रात को दोस्त के साथ किसी बात को लेकर लड़की की कहासुनी हुई थी। इसके बाद मौका पाकर युवक ने चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और इसे सुसाइड दिखाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 11 जुलाई को युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
पुलिस जांच में सामने आया कि करीब सालभर पहले दोनों की दोस्ती हुई थी और उनका आपस में मिलना-जुलना था। बहन की मौत का जिम्मेदार दोस्त को मानते हुए भाई ने बदला लेने के लिए यह कातिलाना हमला किया।
4- वीडियो में कुल्हाड़ी से काटते दिखे दो लड़के
अस्पताल में बेटे का इलाज करा रहे बेबस पिता ने पुलिस को बताया कि उन्हें लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं। बदमाश कह रहे हैं कि वे उनके बेटे को अस्पताल के अंदर ही मार डालेंगे या बाहर निकलते ही जान से खत्म कर देंगे।
पीड़ित पिता को एक वीडियो भी मिला है, जिसमें दो लड़के कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से उनके बेटे के सिर और शरीर पर बेरहमी से वार करते नजर आ रहे हैं। हमलावर उसे मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गए थे। पिता के अनुसार, बेटे की गर्दन, सिर और हाथ-पैर पर गहरे जख्म हैं और उसे कई जगहों से धारदार हथियार से काटा गया है। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 35 लाख की ज्वेलरी लूट के मामले में तीनों आरोपी गिरफ्तार, क्या कह रहे हैं वे...

रातों-रात 18 आईपीएस अफसरों के तबादले, जोधपुर कमिश्नर फिर बदले: रिफाइनरी से जुड़े एसपी फील्ड से बाहर

काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद


