होमशिक्षा-करियरएक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी जयपुर में करेंगी फिल्म प्रमोट: महिला बाइकर्स ग्रुप के साथ सिनेमाघर के बाहर बनाएंगी 'अल्फा' शब्द; यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स से करेंगी चर्चा - Jaipur News
शिक्षा-करियर

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी जयपुर में करेंगी फिल्म प्रमोट: महिला बाइकर्स ग्रुप के साथ सिनेमाघर के बाहर बनाएंगी 'अल्फा' शब्द; यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स से करेंगी चर्चा - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Alia Bhatt & Sharvari Promote Alpha In Jaipur: Miraj Cinema To University एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी जयपुर में करेंगी फिल्म प्रमोट:महिला बाइकर्स ग्रुप के साथ सिनेमाघर के बाहर…

Dainik Bhaskar के अनुसार28 जून 2026 को 10:28 am बजे
एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी जयपुर में करेंगी फिल्म प्रमोट:  महिला बाइकर्स ग्रुप के साथ सिनेमाघर के बाहर बनाएंगी 'अल्फा' शब्द; यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स से करेंगी चर्चा - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Alia Bhatt & Sharvari Promote Alpha In Jaipur: Miraj Cinema To University

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी जयपुर में करेंगी फिल्म प्रमोट:महिला बाइकर्स ग्रुप के साथ सिनेमाघर के बाहर बनाएंगी 'अल्फा' शब्द; यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स से करेंगी चर्चा

- कॉपी लिंक

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और शरवरी अपनी मूवी 'अल्फा' के प्रमोशन के लिए जयपुर आएंगी। दोनों अभिनेत्रियां प्राइवेट चार्टर विमान से सोमवार को आएंगी। वहीं शहर में दिनभर आयोजित कई प्रचार कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म के प्रचार को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। सिनेमाघर से लेकर यूनिवर्सिटी कैंपस तक फिल्म की टीम दर्शकों और युवाओं से रूबरू होंगी।

जानकारी के अनुसार- दोनों अभिनेत्रियां सबसे पहले जवाहर सर्किल स्थित मिराज सिनेमा पहुंचेंगी। यहां वे दर्शकों, मीडिया और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से मुलाकात करेंगी। दोनों एक्ट्रेस फिल्म से जुड़े अनुभव भी शेयर करेंगी और प्रशंसकों के साथ बातचीत भी करेंगी।

50 फीट के कटआउट और बाइकर्स के साथ खास फोटोशूट

मिराज सिनेमा परिसर में फिल्म 'अल्फा' के प्रचार के लिए आलिया भट्ट और शरवरी के करीब 45 से 50 फीट ऊंचे कटआउट लगाए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान दोनों अभिनेत्रियां बाइकर्स ग्रुप के साथ विशेष फोटोशूट भी करेंगी। आयोजकों की ओर से सिनेमा परिसर में बाइकर्स के जरिए 'ALPHA' शब्द बनाने की भी तैयारी की जा रही है।

जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स से करेंगी मुलाकात

इसके बाद दोनों अभिनेत्रियां जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी पहुंचेंगी, जहां विद्यार्थियों के बीच विशेष इंटरेक्टिव सेशन आयोजित होगा। यहां वे अपने फिल्मी सफर, अभिनय के अनुभव और फिल्म 'अल्फा' से जुड़ी रोचक बातें साझा करेंगी। साथ ही फिल्म के गानों पर स्टेज परफॉर्मेंस और स्टूडेंट्स के साथ बातचीत करेंगी।

यशराज स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान फिल्म

'अल्फा' यशराज फिल्म्स की चर्चित स्पाई यूनिवर्स की पहली ऐसी फिल्म है, जिसमें दो महिला जासूस मुख्य भूमिका में हैं। इससे पहले इसी यूनिवर्स में 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'वॉर', 'पठान' और 'टाइगर 3' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में रिलीज हो चुकी हैं।

फिल्म का निर्देशन शिव रवैल कर रहे हैं, जबकि निर्माण आदित्य चोपड़ा के नेतृत्व में यशराज फिल्म्स की ओर से किया जा रहा है। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। वहीं, फिल्म में बॉबी देओल विलेन की भूमिका में नजर आएंगे।

लगातार सफल फिल्मों से मजबूत हुई आलिया की पहचान

आलिया भट्ट मौजूदा दौर की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शामिल हैं। उन्होंने 'राजी', 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'डार्लिंग्स', 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', 'ब्रह्मास्त्र', 'हाईवे', 'उड़ता पंजाब' और ऑस्कर विजेता फिल्म 'आरआरआर' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से खास पहचान बनाई है। वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुकी हैं। अब 'अल्फा' के जरिए वे पहली बार फुल-फ्लेज्ड एक्शन और स्पाई अवतार में दिखाई देंगी।

शरवरी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'बंटी और बबली 2' से की थी। इसके बाद वे 'मुंज्या' में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुईं। हाल ही रिलीज हुई 'महाराज' में भी उनके काम की काफी सराहना हुई। अब 'अल्फा' में वे एक हाई-ऑक्टेन एक्शन रोल में नजर आएंगी।

- जयपुर में फुहारों से प्रदूषण कम कर रही वैन: अलग-अलग इलाकों में घूमती है, कीमत 50 लाख रुपए; जानिए- कैसे कंट्रोल करती है पॉल्यूशन

- 500 kg फूलों से सजे दिव्यकुंड में कृष्ण-बलराम का जलविहार: 15 तरह के सूखे मेवों की पोशाक, 1100 किलो फलों से विशेष श्रृंगार, भक्तों ने किए दिव्य दर्शन

- जयपुर में हुए फोटोशूट में दिखा मॉडल्स का आत्मविश्वास: मिस राजस्थान की टॉप 28 गर्ल्स ने दिए पोज, फोटोजेनिक राउंड में दिखा ग्लैमर

- 2030 तक 8 लाख करोड़ के गारमेंट निर्यात का लक्ष्य: राजस्थान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, निर्यातकों ने स्किल्ड लेबर,कस्टम से जुड़ी समस्याएं उठाईं

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें