होमशिक्षा-करियरराजस्थान रिफाइनरी: राज्य में खुलेंगे 300 नए पेट्रोल पंप एचपीसीएल करेगा 400 करोड़ रुपए का निवेश - Balotra News
शिक्षा-करियर

राजस्थान रिफाइनरी: राज्य में खुलेंगे 300 नए पेट्रोल पंप एचपीसीएल करेगा 400 करोड़ रुपए का निवेश - Balotra News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Balotra - Refinery: 300 New Petrol Pumps Will Open In The State, HPCL Will Invest Rs 400 Crore राजस्थान रिफाइनरी:राज्य में खुलेंगे 300 नए पेट्रोल पंप एचपीसीएल करेगा 400 करोड़ रुपए का नि…

Dainik Bhaskar के अनुसार29 जून 2026 को 04:02 am बजे
राजस्थान रिफाइनरी:  राज्य में खुलेंगे 300 नए पेट्रोल पंप एचपीसीएल करेगा 400 करोड़ रुपए का निवेश - Balotra News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Balotra

- Refinery: 300 New Petrol Pumps Will Open In The State, HPCL Will Invest Rs 400 Crore

राजस्थान रिफाइनरी:राज्य में खुलेंगे 300 नए पेट्रोल पंप एचपीसीएल करेगा 400 करोड़ रुपए का निवेश

- कॉपी लिंक

राजस्थान रिफाइनरी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की नई धुरी बनने जा रही है। 80 हजार करोड़ रुपए के इस महाप्रोजेक्ट से न केवल औद्योगिक विकास को गति मिलेगी, बल्कि रोजगार के नए द्वार भी खुलेंगे। इसी कड़ी में राज्य सरकार और एचपीसीएल ने एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्य

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश के 304 चिन्हित स्थानों पर पेट्रोल पंप खोलने के लिए सरकारी भूमि एचपीसीएल को लीज पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार 31 जुलाई तक एक नई नीति तैयार करेगी। इस पूरे प्रोजेक्ट पर एचपीसीएल द्वारा लगभग 400 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा।

समीक्षा बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव (खान) अपर्णा अरोड़ा, एसीएस (गृह) भास्कर ए. सावंत, एसीएस (उच्च शिक्षा) कुलदीप रांका, एसीएस (यूडीएच) आलोक गुप्ता, प्रमुख सचिव (वित्त) वैभव गलारिया, प्रमुख सचिव (राजस्व) टी. रविकांत और एचपीसीएल के विपणन निदेशक अमित गर्ग सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रेफरेंशियल सप्लायर बनने का आग्रह

>प्रोजेक्ट का दायरा: 80 हजार करोड़ रुपए की राजस्थान रिफाइनरी।

>लक्ष्य: प्रदेश में 304 नए पेट्रोल पंप खोलना।

>निवेश: एचपीसीएल द्वारा 400 करोड़ का निवेश।

>समय सीमा: 31 जुलाई तक लीज नीति तैयार होगी। एचपीसीएल और एचआरआरएल ने राज्य सरकार के सामने एक प्रस्ताव रखा है, जिसके तहत सरकारी विभागों द्वारा की जाने वाली ईंधन की खरीद में उन्हें प्रेफरेंशियल सप्लायर का दर्जा दिया जाए। इसका उद्देश्य रिफाइनरी की क्षमता का बेहतर उपयोग करना है। राज्य सरकार ने इन सभी पहलों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का भरोसा दिलाया है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें