होमशिक्षा-करियरजनसमस्याओं की सुनवाई से समाधान तक: जयपुर में ‘भास्कर समाधान’ बना जनता की आवाज, मनोज मुदगल को मिला ‘पब्लिक का स्टार’ का सम्मान - Jaipur News
शिक्षा-करियर

जनसमस्याओं की सुनवाई से समाधान तक: जयपुर में ‘भास्कर समाधान’ बना जनता की आवाज, मनोज मुदगल को मिला ‘पब्लिक का स्टार’ का सम्मान - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Bhaskar Samadhan: Public Voice | Manoj Mudgal Honored Public Ka Star जनसमस्याओं की सुनवाई से समाधान तक:जयपुर में ‘भास्कर समाधान’ बना जनता की आवाज, मनोज मुदगल को मिला ‘पब…

Dainik Bhaskar के अनुसार25 जून 2026 को 04:26 am बजे
जनसमस्याओं की सुनवाई से समाधान तक:  जयपुर में ‘भास्कर समाधान’ बना जनता की आवाज, मनोज मुदगल को मिला ‘पब्लिक का स्टार’ का सम्मान - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Bhaskar Samadhan: Public Voice | Manoj Mudgal Honored Public Ka Star

जनसमस्याओं की सुनवाई से समाधान तक:जयपुर में ‘भास्कर समाधान’ बना जनता की आवाज, मनोज मुदगल को मिला ‘पब्लिक का स्टार’ का सम्मान

- कॉपी लिंक

दैनिक भास्कर का ‘भास्कर समाधान’ आज एक सशक्त मंच के रूप में सामने आया है, जिसने आम नागरिकों की समस्याओं को न केवल प्रमुखता से उठाया है, बल्कि उनके तुरंत और प्रभावी समाधान में भी अहम भूमिका निभाई है। शहर के कई हिस्सों से सामने आ रही सड़क, जलभराव, सीवर और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत परेशानियों को 'भास्कर समाधान' ने संबंधित विभागों तक पहुंचाया, जिससे जमीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है।

शास्त्री नगर क्षेत्र की बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान एक प्रेरणादायक उदाहरण है। स्थानीय निवासी एस.एस. तंवर के जरिए उठाई गई इस समस्या पर तुरंत संज्ञान लेते हुए निवर्तमान पार्षद मनोज मुदगल ने सक्रियता दिखाई और जल्द ही स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करवाया। उनकी यह कार्रवाई और जनहित के प्रति सजगता उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील जनप्रतिनिधि बनाती है। इसी सराहनीय पहल के लिए उन्हें ‘पब्लिक का स्टार’ के रूप में चुना गया है।

(आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें।)

खराब रोड पर चलने के लिए मजबूर लोग जयपुर शहर के खो-नागोरियान इलाके से शानू ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर खराब सड़क की समस्या लिखी है। शानू ने बताया कि उनकी गली में कई बार शिकायत के बाद भी पूरी तरह से रोड नहीं बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि गली के एक कोने तक रोड बनाई जा चुकी है, लेकिन उनके घर से सामने नहीं बनी है।

ज्ञान विहार में बीच सड़क पर गड्ढे अजमेर रोड के ज्ञान विहार से हरि शरन यादव ने समस्या पोस्ट करते हुए लिखा कि टैगोर नगर मोड़ के सामने पिछले कई महीने से गड्ढा हो गया है। उन्होंने बताया कि बीच सड़क पर होल होने के कारण कभी भी हादसा हो सकता है। हालांकि, अभी भी लगातार लोगों के वाहन गड्ढे में गिर रहे है।

3 तरफ का पानी एक जगह हो रहा जमा जगतपुरा के विद्या नगर निवासी चंद्र प्रकाश अरोड़ा ने 'भास्कर समाधान' पर लिखा कि कोलोनी में जलभराव हो रहा है। गली में 3 तरफ का पानी आकर जमा हो रहा है। बारिश से पहले ये हाल है तो बरसात के दिनों में तो हालत और भी गंभीर होगी। यहां से गुजरने वालों को काफी परेशानी होती है, आवागमन में भारी असुविधा के कारण लोगों का आना-जाना बंद रहा है।

टूटे सीवर चैंबर को ठीक करने की मांग सुमेल के केशव नगर से खुले सीवर चैंबर की समस्या सामने आई है। क्षेत्रवासी शिव शंकर प्रसाद ने समस्या पोस्ट करते हुए लिखा कि काका कॉम्प्लेक्स के पास डेली पब्लिक स्कूल के पास खुला सीवर चैंबर है। दरअसल, चैंबर का ढक्कन टूटा हुआ है, जिसके कारण लोगों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। लोगों की मांग है कि इसका ढक्क्न जल्दी ठीक किया जाए।

क्षतिग्रस्त पानी की लाइन करवाई ठीक सांगानेर के श्याम नगर विस्तार से अक्षत राज सिंह चौहान ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर टूटी पानी की लाइन की समस्या लिखी थी। जिसमें उन्होंने बताया कि रणजीत सिंह स्कूल के पास पानी की लाइन में लीकेज था। समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने मामले में कार्रवाई कर समाधान करवा दिया है। जिससे व्यर्थ बह रहे पानी को रोक लिया गया और सड़क पर कीचड़ भी नहीं होगी। समस्या के समाधान से क्षेत्र के लोगों को राहत मिली है।

बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान शास्त्री नगर के राम नगर रोड से एस एस तंवर ने 'भास्कर समाधान' पर बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पोस्ट की थी। समस्या पोस्ट करते समय उन्होंने लिखा कि पिछले 1 हफ्ते से रोड लाइट बंद थी। हालाकिं, पोस्ट होने के बाद निवर्तमान पार्षद ने लाइट ठीक करवा दी है, जिससे गली में अंधेरा खत्म हो गया है और लोगों को भी सुविधा मिल गई है।

मनोज मुदगल बने आज 'पब्लिक के स्टार' शास्त्री नगर से बंद रोड लाइट की समस्या के बारे में क्षेत्रवासी एस एस तंवर ने पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि पिछले 1 हफ्ते से रोड लाइट बंद पड़ी है। समस्या सामने आने के बाद निवर्तमान पार्षद मनोज मुदगल ने समाधान करवा दिया है। ऐसा करने पर मनोज को 'पब्लिक का स्टार' चुना गया है।

पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’

‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है।

अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं

दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं।

ये खबरें भी पढ़िए…

भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें