होमक्राइमराजस्थान में टैक्स फ्री हुई कंगना रनौत की फिल्म: डिप्टी सीएम दिया कुमारी से की थी अपील,स्क्रीनिंग के अगले दिन जारी हुए आदेश - Jaipur News
क्राइम

राजस्थान में टैक्स फ्री हुई कंगना रनौत की फिल्म: डिप्टी सीएम दिया कुमारी से की थी अपील,स्क्रीनिंग के अगले दिन जारी हुए आदेश - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan CM Bhajanlal Sharma Watches Film; Kangana Ranauts Movie Tax Free राजस्थान में टैक्स फ्री हुई कंगना रनौत की फिल्म:डिप्टी सीएम दिया कुमारी से की थी अपील,स्क्रीनिंग के अ…

Dainik Bhaskar के अनुसार16 जून 2026 को 02:10 pm बजे
राजस्थान में टैक्स फ्री हुई कंगना रनौत की फिल्म:  डिप्टी सीएम दिया कुमारी से की थी अपील,स्क्रीनिंग के अगले दिन जारी हुए आदेश - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan CM Bhajanlal Sharma Watches Film; Kangana Ranauts Movie Tax Free

राजस्थान में टैक्स फ्री हुई कंगना रनौत की फिल्म:डिप्टी सीएम दिया कुमारी से की थी अपील,स्क्रीनिंग के अगले दिन जारी हुए आदेश

- कॉपी लिंक

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को राजस्थान सरकार ने टैक्स फ्री घोषित कर दिया है। राज्य के वित्त (कर) विभाग ने इस संबंध में शनिवार को आदेश जारी कर दिए। जारी आदेश के अनुसार फिल्म पर लगने वाले एसजीएसटी की भरपाई राज्य सरकार करेगी। यह व्यवस्था अगले छह महीने तक लागू रहेगी, जबकि फिल्म के टिकटों के दाम नहीं बढ़ाए जा सकेंगे।

बतादें, शुक्रवार को जयपुर के ईपी मिराज सिनेमाघर में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई थी, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, फिल्म की मुख्य अभिनेत्री कंगना रनौत, निर्माता जयंतीलाल गड़ा, निर्देशक मनोज तापड़िया और बड़ी संख्या में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे थे।

स्क्रीनिंग के दौरान उठी थी टैक्स फ्री करने की मांग

फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद मीडिया से बातचीत में कंगना रनौत ने उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी से फिल्म को टैक्स फ्री करने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा था कि यह फिल्म नर्सिंगकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों और उन अनसुने नायकों को समर्पित है जिन्होंने 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की जान बचाई थी।

उस दौरान दिया कुमारी ने भी सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा था कि वह इस संबंध में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से चर्चा करेंगी और कोई ठोस निर्णय निकालने का प्रयास करेंगी। स्क्रीनिंग के अगले ही दिन राज्य सरकार द्वारा फिल्म को कर-मुक्त घोषित किए जाने को उसी कड़ी का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स फिल्म के प्रदर्शन के दौरान एसजीएसटी की राशि दर्शकों से वसूल नहीं करेंगे और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार राज्य सरकार से इसकी प्रतिपूर्ति प्राप्त करेंगे। यह व्यवस्था आदेश जारी होने की तिथि से अगले छह माह तक प्रभावी रहेगी।

26/11 के अनसुने नायकों की कहानी

‘भारत भाग्य विधाता’ वर्ष 2008 में हुए 26/11 मुंबई आतंकी हमलों की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म विशेष रूप से कामा अस्पताल (Cama Hospital) में कार्यरत नर्सों और मेडिकल स्टाफ की उस बहादुरी को सामने लाती है, जिसने आतंकियों के हमले के बीच भी मरीजों, गर्भवती महिलाओं और अस्पताल में भर्ती लोगों की जान बचाने के लिए खुद को जोखिम में डाल दिया था।

फिल्म में दिखाया गया है कि किस प्रकार अस्पताल का नर्सिंग स्टाफ भयावह परिस्थितियों के बीच भी अपने कर्तव्य पर डटा रहा और मानवता की मिसाल पेश की। फिल्म स्वास्थ्यकर्मियों के संघर्ष, समर्पण और सेवा भावना को भी प्रमुखता से उजागर करती है।

कंगना ने उठाया था इंक्रीमेंट का मुद्दा

जयपुर में आयोजित स्क्रीनिंग के दौरान कंगना रनौत ने कहा था कि तत्कालीन महाराष्ट्र सरकार ने हमले के दौरान साहस दिखाने वाले नर्सिंग स्टाफ को एक महीने का अतिरिक्त वेतन या इंक्रीमेंट देने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक उन्हें उसका लाभ नहीं मिला।

कंगना ने कहा था कि जब उन्होंने इस घटना के बारे में जाना तो यही बात उन्हें सबसे ज्यादा परेशान कर गई। उन्होंने इसे उन स्वास्थ्यकर्मियों के साथ अन्याय बताते हुए कहा था कि देश को ऐसे कर्मयोगियों का सम्मान करना चाहिए।

दिल्ली और हरियाणा में भी मिल चुकी है टैक्स फ्री की सुविधा

राजस्थान से पहले फिल्म दिल्ली और हरियाणा में भी टैक्स फ्री घोषित की जा चुकी है। अब राजस्थान तीसरा राज्य बन गया है जहां सरकार ने फिल्म के सामाजिक और प्रेरणादायक संदेश को देखते हुए कर में राहत देने का निर्णय लिया है।

फिल्म में कंगना रनौत के अलावा गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, आशा शेलार, प्रिया अर्जुन बेर्डे, जाहिद खान और सुहिता थट्टे प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्माण जयंतीलाल गड़ा द्वारा किया गया है, जबकि निर्देशन मनोज तापड़िया ने किया है।

- जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को मिली परमिशन: पहले पुलिस ने कर दिया था इनकार; DCP ने कहा था- कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है

- अजमेर समेत 5 जिलों में बारिश, अंधड़ से पेड़ गिरे: जयपुर में धूलभरी हवा चली, प्री-मानसून एक्टिविटी हुई तेज

- जयपुर में पत्नी ने ही कराई थी पति की हत्या: अवैध संबंधों में बाधा बनने पर प्रेमी ने गला रेत दिया; मर्डर से पहले पिलाई थी शराब

- जयपुर में बिजली पोल की समस्या का समाधान: स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस, निवर्तमान पार्षद मनोज मुदगल बने आज के 'पब्लिक के स्टार'

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है.  

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी
राजनीति

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार
क्राइम

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च
शिक्षा-करियर

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे:  सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News
कृषि

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे: सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News