होमशिक्षा-करियरमंत्री के बेटे-भाई ने एक ही वार्ड से टिकट मांगा: भरतपुर में कांग्रेस को झटका,चेयरमैन ने छोड़ी पार्टी; भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ने दावेदारी जताई - Jaipur News
शिक्षा-करियर

मंत्री के बेटे-भाई ने एक ही वार्ड से टिकट मांगा: भरतपुर में कांग्रेस को झटका,चेयरमैन ने छोड़ी पार्टी; भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ने दावेदारी जताई - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur BJP Nikay Chunav Ticket List | Senior Leaders Demand Tickets LIVEमंत्री के बेटे-भाई ने एक ही वार्ड से टिकट मांगा:भरतपुर में कांग्रेस को झटका,चेयरमैन ने छोड़ी पार्टी; भाज…

Dainik Bhaskar के अनुसार26 अगस्त 2026 को 10:22 am बजे
मंत्री के बेटे-भाई ने एक ही वार्ड से टिकट मांगा:  भरतपुर में कांग्रेस को झटका,चेयरमैन ने छोड़ी पार्टी; भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ने दावेदारी जताई - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur BJP Nikay Chunav Ticket List | Senior Leaders Demand Tickets

LIVEमंत्री के बेटे-भाई ने एक ही वार्ड से टिकट मांगा:भरतपुर में कांग्रेस को झटका,चेयरमैन ने छोड़ी पार्टी; भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ने दावेदारी जताई

- कॉपी लिंक

राजस्थान में निकाय चुनाव में पार्षद का टिकट मांगने वालों में कई बड़े चेहरे भी सामने आ रहे हैं। बारां के अटरू में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बेटे और भाई ने एक ही वार्ड से पार्षद का टिकट मांगा। जयपुर में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, दो पूर्व जिला अध्यक्ष और वर्तमान में जिला महामंत्री टिकट की दावेदारी कर रहे हैं।

भरतपुर के बयाना नगरपालिका के निवर्तमान चेयरमैन विनोद अग्रवाल बट्टा और उनकी पत्नी उषा अग्रवाल ने कांग्रेस छोड़ दी। वे भाजपा में शामिल हो रहे हैं। पाली नगर निगम में 9 सितंबर की जगह 11 सितंबर को वोटिंग होगी।

सीकर में कांग्रेस की बैठक में विधायक के जाते ही कुर्सियां खाली…

बारां के अटरू में चाचा-भतीजे ने एक ही वार्ड से टिकट मांगा…

बारां की अटरू नगर पालिका से शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बेटे पवन दिलावर और भाई कृष्णमुरारी दिलावर ने एक ही वार्ड से टिकट मांगा है। दोनों ने वार्ड नंबर-5 से चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया है। दोनों के एक ही वार्ड से दावेदारी करने को लेकर पूरे जिले में चर्चा बनी हुई है।

विधानसभा अध्यक्ष पर आचार संहिता के उल्लघंन का आरोप…

अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। शहर अध्यक्ष राजकुमार जयपाल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया- विधानसभा अध्यक्ष और स्थानीय विधायक वासुदेव देवनानी संवैधानिक पद पर होते हुए भी भाजपा के प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं। विधानसभा अध्यक्ष भाजपा का दुपट्टा डालकर गली-गली घूमकर प्रचार कर पद की मर्यादा और आचार संहिता का उल्लघंन कर रहे हैं।

निकाय चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट्स…

जयपुर शहर के टिकटों को लेकर क्या बोले संभाग प्रभारी: निकाय चुनावों को लेकर जयपुर शहर भाजपा ने तीन-तीन नामों का पैनल तैयार कर लिया है। यह पैनल अब प्रदेश भाजपा में स्क्रीनिंग कमेटी के सामने रखा जाएगा। स्क्रीनिंग कमेटी की मुहर के बाद टिकटों का ऐलान होगा। वहीं कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए नेता भी खुद और अपने परिवार के सदस्यों के लिए टिकट की दावेदारी कर रहे हैं।

जयपुर संभाग प्रभारी प्रभुलाल सैनी ने कहा कि हम तो केवल यह देख रहे हैं कि जिस दिन आवेदन हो रहा है, आवेदन करने वाला बीजेपी का सदस्य है या नहीं। ऐसे लोगों को भी आवेदन करने करने का अधिकार है। जरूरी होने पर ऐसे लोगों के नाम पर भी पार्टी विचार कर सकती है।

भरतपुर में निवर्तमान चेयरमैन भाजपा में शामिल हो रहे: भरतपुर के बयाना नगरपालिका के चेयरमैन विनोद अग्रवाल बट्टा अपनी पत्नी उषा अग्रवाल के साथ बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। विनोद अग्रवाल ने 2020 में कांग्रेस से चुनाव लड़ा था और चेयरमैन बने थे। वहीं, उषा अग्रवाल भी 2005-2010 तक पालिका की चेयरमैन रह चुकी हैं।

पूर्व जिलाध्यक्षों ने भी मांगा पार्षद का टिकट: जयपुर नगर निगम के पार्षद के लिए कई वरिष्ठ नेताओं ने भी आवेदन किया है। इनमें जयपुर शहर बीजेपी के अध्यक्ष रहे संजय जैन, शैलेन्द्र भार्गव और सुनील कोठारी शामिल हैं। इनमें सुनील कोठारी तो प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं।

इसके साथ ही शहर बीजेपी में जिला महामंत्री राजेश ताम्बी ने भी टिकट मांगा है। वहीं शहर बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं रघुनाथ नरेड़ी, विमल अग्रवाल, मनीष पारीक, अरूण खटोड, केदार शर्मा, जितेन्द्र श्रीमाली और अनुराग खेतान ने भी दावेदारी जताई है।

पाली में वोटिंग की तारीख बदली: पाली नगर निगम में 9 सितंबर के बजाए अब 11 सितंबर को वोटिंग होगी। जैन समाज के पर्युषण महापर्व के चलते वोटिंग डेट में बदलाव किया गया है।

……

पल-पल का अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए...

लाइव अपडेट्स

- कॉपी लिंक

बारां की अटरू नगर पालिका से शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बेटे पवन दिलावर और भाई कृष्णमुरारी दिलावर ने एक ही वार्ड से टिकट मांगा है।

दोनों ने वार्ड नंबर-5 से चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया है। दोनों के एक ही वार्ड से दावेदारी करने को लेकर पूरे जिले में चर्चा बनी हुई है। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

सीकर में निकाय चुनाव के पहले बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय नवलगढ़ रोड पर कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष सुनीता, सीकर विधायक राजेंद्र पारीक, प्रभारी विशाल जांगिड़ सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में कई दावेदार अपने वार्ड के लोगों को लेकर विधायक राजेंद्र पारीक से मिलने के लिए पहुंच गए। कार्यक्रम के बीच किसी काम से विधायक राजेंद्र पारीक जब जाने लगे तो लोगों ने उन्हें घेर लिया और टिकट की मांग करने लगे। विधायक के अचानक जाने से कार्यक्रम में कुर्सियां खाली हो गईं।

- कॉपी लिंक

उदयपुर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस विधायक का टिकट चाहने वाले नेताओं को पार्षद का चुनाव लड़ाएगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ का कहना है कि ऐसे नेताओं को उनका वार्ड आरक्षित हो गया है तो आस-पास के वार्ड से भी उन्हें चुनाव लड़ाया जा सकता है। इससे कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ेगा और कांग्रेस की जीत का अंतर भी बढ़ेगा।

- कॉपी लिंक

प्रदेश में नगरीय निकाय (नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका) चुनावों की कल (27 अगस्त) लोकसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र भरने शुरू हो जाएंगे। अलग-अलग जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारियों ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

भरतपुर के बयाना नगरपालिका के निवर्तमान चेयरमैन विनोद अग्रवाल बट्टा अपनी पत्नी उषा अग्रवाल के साथ बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी की मौजूदगी में भरतपुर जिला मुख्यालय पर दोनों बीजेपी की सदस्यता लेंगे। विनोद अग्रवाल ने 2020 में कांग्रेस से चुनाव लड़ा था और चेयरमैन बने थे। वहीं, उषा अग्रवाल भी 2005-2010 तक पालिका की चेयरमैन रह चुकी हैं।

Topics:

- बात खरी हैसरकारी स्कूल का 'खजूर वाला पुल': ओम बिड़ला बोले-'ऑपरेशन करा देंगे'; जोधपुर का 'ट्रैफिक कमाल है'

- मंत्रियों की नहीं सुन रहे IAS, अब हटाने की तैयारी: हेल्थ मिनिस्टर को लिखना पड़ा- आदेश की पालना हो, गहलोत की भी नहीं मानी बात

- LIVEजयपुर में बदला मौसम, हवा के साथ तेज बारिश: बीसलपुर में 4 सेंटीमीटर पानी आया; कोटा में नोनेरा-ऐबरा बांध के 3 गेट खोले

- कोटा में NEET छात्रा ने किया सुसाइड: बहन कोचिंग से लौटी तो फंदे से लटकी मिली, 3 साल से कर रही थी तैयारी

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें