होमक्राइमजयपुर-मोमोज बेचने वाली युवती पर पुलिसवाले ने खौलता पानी फेंका: बुरी तरह जली; सीएम काफिले के लिए रोड क्लियर करवा रहे थे, एक-दूसरे पर आरोप - Jaipur News
क्राइम

जयपुर-मोमोज बेचने वाली युवती पर पुलिसवाले ने खौलता पानी फेंका: बुरी तरह जली; सीएम काफिले के लिए रोड क्लियर करवा रहे थे, एक-दूसरे पर आरोप - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Food Cart Owner Burned During VIP Movement | Police Brutality जयपुर-मोमोज बेचने वाली युवती पर पुलिसवाले ने खौलता पानी फेंका:बुरी तरह जली; सीएम काफिले के लिए रोड क्लियर क…

Dainik Bhaskar के अनुसार24 जून 2026 को 05:45 am बजे
जयपुर-मोमोज बेचने वाली युवती पर पुलिसवाले ने खौलता पानी फेंका:  बुरी तरह जली; सीएम काफिले के लिए रोड क्लियर करवा रहे थे, एक-दूसरे पर आरोप - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Food Cart Owner Burned During VIP Movement | Police Brutality

जयपुर-मोमोज बेचने वाली युवती पर पुलिसवाले ने खौलता पानी फेंका:बुरी तरह जली; सीएम काफिले के लिए रोड क्लियर करवा रहे थे, एक-दूसरे पर आरोप

- कॉपी लिंक

जयपुर के रामनगरिया थाना क्षेत्र में मोमोज बेचने वाली युवती और पुलिसकर्मियों में विवाद हो गया। आरोप है कि एक पुलिसकर्मी ने उनकी कार्ट (ठेला) को धक्का देकर पलट दिया।

फिर खौलते पानी को युवती पर फेंक दिया। मामला 19 जून की शाम पौने सात बजे का है। घटना को लेकर 22 जून को पीड़ित की बहन ने एफआईआर दर्ज कराई है।

वहीं, पुलिस के अनुसार जगतपुरा के महल रोड से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरना था। इससे कुछ मिनट पहले पुलिसकर्मी सड़क किनारे के ठेले हटवा रहे थे।

इस दौरान मोमोज बेचने वाली बहनें और पुलिसकर्मी आपस में उलझ गए। घटना के लिए दोनों एक-दूसरे को जिम्मेदार बता रहे हैं।

शरीर का काफी हिस्सा झुलसा

खुशबू ने बताया कि जगतपुरा इलाके में अक्षय पात्र मंदिर के पास रेशु गुप्ता मोमोज की कार्ट लगाती हैं। घटना वाली शाम भी वो कार्ट लगाने की तैयारी कर रही थीं। मोमोज के लिए पानी गर्म हो रहा था।

आरोप है कि इसी दौरान पहुंचे कुछ पुलिसकर्मियों ने उस पर जबरन कार्ट हटाने का दबाव बनाया। रेशु ने कहा कि अभी बर्तन में गर्म पानी है, थोड़ा समय दे दो, लेकिन उन्होंने बात नहीं सुनी।

जबरदस्ती कार्ट पीछे धकेल दी, और पानी रेशु पर गिरा दिया। हादसे में उसका कंधा, सीना, जांघ और शरीर के कई हिस्से बुरी तरह जल गए है।

पिता का निधन हुआ, मोमोज कार्ट से चलता है घर खर्च

खुशबू ने बताया कि परिवार अंबेडकर नगर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। साल 2020 में कोरोना के कारण उनके पिता का निधन हो गया था। साल 2022 में उसका जयपुर के एक प्राइवेट फिजियोथेरेपी कोर्स में सिलेक्शन हो गया था।

इसलिए मां और छोटी बहन रेशु गुप्ता भी उसके साथ जयपुर आ गई थीं। इसके बाद घर का खर्च चलाने के लिए छोटी बहन को मोमोज की कार्ट लगवाई थी। इसी से घर का खर्च चलता है।

एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे दोनों पक्ष

बहनों ने घटना के लिए पुलिसकर्मी को जिम्मेदार बताया है। वहीं, थानाप्रभारी चंद्रभान सिंह का कहना है- गर्म पानी से झुलसने की बात पर जांच की जा रही है।

मामले की जांच एसआई गोवर्धन प्रसाद को दी गई। इधर, डीसीपी ईस्ट रंजीता शर्मा का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। जो भी जिम्मेदार होगा कार्रवाई की जाएगी।

….

ये खबर भी पढ़िए…

मुख्यमंत्री के काफिले में घुसी टैक्सी, 2 गाड़ियों से भिड़ी:रोकने वाले ASI को उड़ाया, मौत; भजनलाल खुद अस्पताल लेकर गए थे

जयपुर में दिसंबर 2024 में एक टैक्सी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले में घुस गई और आगे चल रही दो गाड़ियों से भिड़ गई थी। हादसे में 1 एएसआई की मौत हो गई, जबकि 4 पुलिसकर्मी, टैक्सी ड्राइवर सहित 6 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। पूरी खबर पढ़िए…

- प्रसूताओं को लगाए गए ड्रिप सहित 25 दवा-इंजेक्शन पर रोक: 7 दिन पहले हुई थी पहले बैच की सप्लाई, पहली बार 8 महिलाओं को लगा था

- बात खरी हैनाली में 'नैनीताल वाला डांस': डोटासरा को याद आया 'माफिया का नाश्ता'; मंत्रीजी का स्पेशल 'टॉपर असिस्टेंट'

- क्राइम फाइल्सदेर रात नाबालिग छात्रा घर से लापता: स्कूल के साइंस टीचर पर अपहरण का शक, हरियाणा में मिला पहला सुराग, पार्ट-1

- राजस्थान के 19 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट: प्री मानसून में सामान्य से 41 फीसदी ज्यादा बरसात, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है.  

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी
राजनीति

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार
क्राइम

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च
शिक्षा-करियर

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे:  सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News
कृषि

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे: सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News