होमदेश-दुनियामेंबर जयपुर में सुनवाई करते रहे, अजमेर में फर्जी साइन से जारी हो गया स्टे ऑर्डर - Jaipur News
देश-दुनिया

मेंबर जयपुर में सुनवाई करते रहे, अजमेर में फर्जी साइन से जारी हो गया स्टे ऑर्डर - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Members Continued Hearing The Case In Jaipur, While A Stay Order Was Issued In Ajmer Using A Fake Signature. मेंबर जयपुर में सुनवाई करते रहे, अजमेर में फर्जी साइन से जारी हो गय…

Dainik Bhaskar के अनुसार19 सितंबर 2026 को 01:04 am बजे
मेंबर जयपुर में सुनवाई करते रहे, अजमेर में फर्जी साइन से जारी हो गया स्टे ऑर्डर - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Members Continued Hearing The Case In Jaipur, While A Stay Order Was Issued In Ajmer Using A Fake Signature.

मेंबर जयपुर में सुनवाई करते रहे, अजमेर में फर्जी साइन से जारी हो गया स्टे ऑर्डर

- कॉपी लिंक

राजस्व मंडल सदस्य आईएएस अजीत सिंह राजावत जिस दिन जयपुर सर्किट बेंच में मुकदमों की सुनवाई कर रहे थे, उसी दिन अजमेर में उनके नाम से स्टे ऑर्डर जारी हो गया। आदेश पर सदस्य के हस्ताक्षर भी थे। मामला सामने आने पर जांच में हस्ताक्षर फर्जी और पूरा आदेश कूटरच

मामला प्रकरण संख्या 2026/10030 से जुड़ा है। यह खैरथल-तिजारा जिले की तहसील मुंडावर के गांव बीजवाड़ चौहान का है। इसमें राजस्थान टीनेंसी एक्ट की धारा 1955 के तहत नजरसानी निगरानी दायर की गई थी। प्रार्थी नरेन्द्र और अप्रार्थी दिलीप हैं। 24 अगस्त को पत्रावली पेश होने पर रिकॉर्ड की जांच की गई। इसमें सामने आया कि 10 अगस्त के आदेश में पूर्व पत्रावली संख्या 2023/6434 में पारित आदेश की पालना और प्रभाव स्थगित करने के निर्देश दर्ज थे। विवादित भूमि पर यथास्थिति बनाए रखने और संबंधित पक्ष को दखलंदाजी से रोकने के निर्देश भी दिए गए थे। यह पत्रावली 10 दिन तक गायब रही। मामला सामने आने के बाद मंडल प्रशासन ने खैरथल-तिजारा कलेक्टर को पत्र लिखकर कथित आदेश की पालना रोकने के निर्देश दिए।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें