होमधर्म-आस्थास्वास्थ्य उपायुक्त ओम थानवी ने करवाया समाधान: जयपुर में बारिश ने बढ़ाई सड़क और जलभराव की परेशानी, शहरवासी हो रहे परेशान - Jaipur News
धर्म-आस्था

स्वास्थ्य उपायुक्त ओम थानवी ने करवाया समाधान: जयपुर में बारिश ने बढ़ाई सड़क और जलभराव की परेशानी, शहरवासी हो रहे परेशान - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Rain Issues | Water Logging Road Problems Solved By Om Thanvi स्वास्थ्य उपायुक्त ओम थानवी ने करवाया समाधान:जयपुर में बारिश ने बढ़ाई सड़क और जलभराव की परेशानी, शहरवासी हो…

Dainik Bhaskar के अनुसार16 अगस्त 2026 को 03:55 am बजे
स्वास्थ्य उपायुक्त ओम थानवी ने करवाया समाधान:  जयपुर में बारिश ने बढ़ाई सड़क और जलभराव की परेशानी, शहरवासी हो रहे परेशान - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Rain Issues | Water Logging Road Problems Solved By Om Thanvi

स्वास्थ्य उपायुक्त ओम थानवी ने करवाया समाधान:जयपुर में बारिश ने बढ़ाई सड़क और जलभराव की परेशानी, शहरवासी हो रहे परेशान

- कॉपी लिंक

जयपुर में बारिश के बाद सड़क, सफाई और जलभराव से जुड़ी समस्याएं लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं। झोटवाड़ा के आनंद विहार में भंवर वाटिका के पास सड़क पर पानी भरने से लोगों के लिए निकलने की जगह तक नहीं बची है। जामडोली की श्रीनाथ विहार कॉलोनी में घरों के बाहर अतिक्रमण के साथ जलभराव के कारण मच्छर और कीड़ों की समस्या बनी हुई है।

वहीं, पानीपेच के झोटवाड़ा रोड पर कचरे की समस्या सामने आने के बाद सफाई करवा दी गई। सिविल लाइंस में सड़क में धंसे सीवर चैंबर को भी ठीक कराया गया। 'भास्कर समाधान' पर समस्या पहुंचने के बाद स्वास्थ्य उपायुक्त ओम थानवी ने कार्रवाई कर लोगों को राहत दिलाई।

भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…

बारिश का पानी रोड पर भरने की समस्या जयपुर के झोटवाड़ा के आनंद विहार-ए निवासी ओमप्रकाश वर्मा ने 'भास्कर समाधान' पर जलभराव की समस्या लिखी है। उन्होंने बताया कि भंवर वाटिका दादी के फाटक के पास रोड पर बारिश का पानी भर रहा है। लोगों को आने-जाने के लिए जगह भी नहीं मिल पा रही है।

गंदगी और पानी भरने से कीड़ों की समस्या आगरा रोड पर जामडोली की श्रीनाथ विहार कॉलोनी से अतिक्रमण की समस्या सामने आई है। इलाके के रहने वाले नेहरू सिंह ने पोस्ट कर बताया कि लोगों ने घरों के बाहर अतिक्रमण कर रखा है। रोड पर पानी भी भरा रहता है, जिसके कारण मच्छर और कीड़ों की समस्या भी हो गई है।

झोटवाड़ा रोड पर हुई साफ-सफाई पानीपेच के झोटवाड़ा रोड के रहने वाले गजानंद ने कचरे की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि शनि मंदिर के पास काफी सारा कचरा पड़ा था। समस्या पोस्ट होने पर संबंधित विभाग ने तुरंत एक्शन लिया और साफ-सफाई करवा दी है। इससे राहत मिली और लोगों ने विभाग का आभार जताया।

सीवर चैम्बर की समस्या का हुआ समाधान सिविल लाइंस के सूरज नगर, तुलसी पथ से रणवीर सिंह ने नाली का कवर रोड में धंसने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि ESI मॉडल हॉस्पिटल 4 नं डिस्पेंसरी तिराहे पर ये चैंबर अंदर धंस गया था। राहत की खबर है कि समस्या पोस्ट होने पर नगर निगम के स्वास्थ्य उपायुक्त ने कार्रवाई की और इसका समाधान करवा दिया है।

स्वास्थ्य उपायुक्त ओम थानवी बने 'स्टार ऑफिसर' जयपुर शहर के सिविल लाइंस निवासी रणवीर सिंह की समस्या का समाधान हो गया है। उन्होंने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर सीवर चैंबर की समस्या पोस्ट की थी। जिसपर नगर निगम के स्वास्थ्य उपायुक्त ओम थानवी ने चैंबर ठीक करवा दिया है।

पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’

‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है।

अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं

दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं।

भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए…

9.जयपुर की सड़क पर गड्ढे, जर्जर छज्जा और डंपिंग यार्ड:जनता ने उठाई आवाज, प्रशासन हुआ सतर्क

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें