जयपुर में अवैध निर्माण पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: सिविल लाइन जोन में बेसमेंट सहित तीन मंजिला भवन सीज - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Civil Lines Zone Building Sealed | Illegal Construction Action जयपुर में अवैध निर्माण पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई:सिविल लाइन जोन में बेसमेंट सहित तीन मंजिला भवन सीज - क…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Civil Lines Zone Building Sealed | Illegal Construction Action
जयपुर में अवैध निर्माण पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई:सिविल लाइन जोन में बेसमेंट सहित तीन मंजिला भवन सीज
- कॉपी लिंक
राजधानी में अवैध निर्माणों के खिलाफ जयपुर नगर निगम का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में नगर निगम के सिविल लाइंस जोन की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए विवेक विहार मेट्रो स्टेशन के पास एक अवैध निर्माण को सीज कर दिया। निगम अधिकारियों ने बताय
सिविल लाइंस जोन के उपायुक्त सुनील कुमार बैरवा ने बताया कि विवेक विहार मेट्रो स्टेशन के पिलर नंबर-87 के सामने स्थित गोवर्धन कॉलोनी के भूखंड संख्या F-6 निर्माण निर्धारित नियमों और स्वीकृत मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा था। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार संबंधित भूखंड मालिक को पहले भी नोटिस जारी कर निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद मौके पर निर्माण कार्य जारी रखा गया। बार-बार चेतावनी और नोटिस की अवहेलना किए जाने के बाद निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए भवन को सीज करने की कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान निगम टीम ने भवन के प्रवेश मार्ग को सील कर दिया और निर्माण स्थल पर सीजिंग नोटिस चस्पा कर दिया। साथ ही मौके पर चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद करवा दिया गया।
अवैध निर्माणों पर निगम सख्त
नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर में बिना स्वीकृति या नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में पहले संबंधित पक्षों को नोटिस देकर निर्माण कार्य रोकने का अवसर दिया जाता है, लेकिन आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सीजिंग और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाती है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


