होमक्राइमजयपुर में ट्रांसफॉर्मर में आधे घंटे तक होते रहे धमाके: आवाज सुनकर घरों से बाहर निकले लोग, दमकल विभाग ने पौन घंटे में पाया काबू - Jaipur News
क्राइम

जयपुर में ट्रांसफॉर्मर में आधे घंटे तक होते रहे धमाके: आवाज सुनकर घरों से बाहर निकले लोग, दमकल विभाग ने पौन घंटे में पाया काबू - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Transformer Blast | People Exit Homes जयपुर में ट्रांसफॉर्मर में आधे घंटे तक होते रहे धमाके:आवाज सुनकर घरों से बाहर निकले लोग, दमकल विभाग ने पौन घंटे में पाया काबू - कॉप…

Dainik Bhaskar के अनुसार13 जुलाई 2026 को 09:11 am बजे
जयपुर में ट्रांसफॉर्मर में आधे घंटे तक होते रहे धमाके:  आवाज सुनकर घरों से बाहर निकले लोग, दमकल विभाग ने पौन घंटे में पाया काबू - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Transformer Blast | People Exit Homes

जयपुर में ट्रांसफॉर्मर में आधे घंटे तक होते रहे धमाके:आवाज सुनकर घरों से बाहर निकले लोग, दमकल विभाग ने पौन घंटे में पाया काबू

- कॉपी लिंक

जयपुर के जालूपुरा इलाके में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। डेनी चाय वाले की गली स्थित ट्रांसपोर्ट क्षेत्र में रात करीब 12:15 बजे बिजली के एक ट्रांसफॉर्मर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफॉर्मर से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं और तेज धमाकों की आवाजें आने लगीं, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रांसफॉर्मर में करीब आधे घंटे तक लगातार धमाके होते रहे। धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, जिससे मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी।

सूचना मिलने पर जालूपुरा थाना प्रभारी (SHO) हवा सिंह पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। वहीं दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से करीब पौन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

गनीमत रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटा हुआ है।

- राजस्थान हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: मेल में लिखा-जनमानस को नुकसान पहुंचाना हमारा इरादा नहीं, केवल बिल्डिंग को नुकसान होगा

- ग्राउंड रिपोर्टजहां 5 मौत, वहां 6 बड़ी खामियां: जयपुर-अजमेर हाईवे पर 10 किमी में 40 से ज्यादा अवैध स्टॉपेज, रेलिंग कूदकर हाईवे क्रॉस कर रहे

- RGHS में कैंसर इलाज की नई गाइडलाइन: 30 हजार से महंगी दवा पर मेडिकल बोर्ड की मंजूरी जरूरी, मरीज की जरूरत से तय होगा इलाज

- राजस्थान के 9 जिलों में बारिश की संभावना: मानसून पर लगा ब्रेक, 15 जुलाई के बाद फिर एक्टिव होगा सिस्टम; फलोदी सबसे ज्यादा गर्म रहा

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें