जयपुर में युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या: क्या था वास्तविक कारण?
जयपुर में एक युवक की हत्या के बारे में जानिए कि कैसे चार युवकों ने उसके सिर पर डंडों से वार किया और क्या पुलिस ने इस हत्या के कारण का खुलासा किया है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Mansarovar Youth Murder Case | Four Arrested In Jaipur Crime Incident
जयपुर में युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या:सड़क किनारे खड़ा था, पीछे से हमलावरों ने किया वार; एमपी का रहने वाला था
- कॉपी लिंक
जयपुर में एक युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक एमपी का रहने वाला था। हमले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चार युवक हाथों में लाठियां लेकर जाते नजर आए है। इसके बाद पीछे से युवक के सिर पर लाठी मारी।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या लूट के इरादे से की गई थी। युवक से पहले उसके साथियों पर भी हमला किया गया था। घटना मानसरोवर थाना इलाके में मंगलवार शाम की है।
मानसरोवर थाना सीओ हेमेंद्र ने बताया कि एमपी (श्योपुर) के रहने वाले युवक बलवीर की हत्या हुई है। हत्या का कारण सामने नहीं आया है। युवक का भाई रामवीर नंदपुरी, सोडाला में रहता है। उसने मामला दर्ज करवाया है।
घटना से जुड़ी 2 PHOTOS
चार युवकों ने लाठियों से मारा, वीडियो आया सामने
मृतक युवक एक साल से जयपुर में शांति नगर,गुर्जर की थड़ी पर किराए का कमरा लेकर रह रहा था और मार्बल-टाइल्स का काम करता था।
मंगलवार शाम को गुर्जर की थड़ी के शांति नगर इलाके में सड़क किनारे खड़ा था। पीछे से चार युवक हाथ में लाठियां लेकर रेलिंग से कूदते हुए युवक के पास गए। पीछे से उसके सिर पर डंडों से वार कर दिया।
अचानक हुए हमले से मौके पर भीड़ इक्ट्ठा हो गई। वहीं हमलावर भाग गए। राहगीरों ने घायल को पहले जयपुरिया हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। हालत गंभीर होने पर जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल रेफर किया गया। मंगलवार रात 11:30 बजे मौत हो गई। युवक की पत्नी और 3 बच्चे श्योपुर में ही रहते है।
युवक के साथी बोले- लूट के लिए की हत्या
युवक के साथी मध्य प्रदेश निवासी मजदूर झार सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पहले केशव नाम के मजदूर से मारपीट की थी। देखते ही देखते 5 से 6 लोग हाथ में डंडे सरिया लेकर पहुंचे थे। केशव से मारपीट करने के बाद में बालवीर और अन्य लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। झगड़े में बलवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने करीब 5 लोगों के साथ मारपीट की, जिसके बाद एक आरोपी को राहगीरों सहित वहां मौजूद मजदूरों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
भीम आर्मी से जुड़े जितेंद्र हटवाल ने बताया कि मजदूरों की सूचना पर हम मौके पर पहुंचे थे। मजदूरों ने हमें बताया कि आरोपियों ने लूट के इरादे से हमला किया था। फिर हम थाने पहुंचे।
- राजस्थानी प्रेम कहानीमारू का संदेश क्यों नहीं पहुंच पाया ढोला तक: ढाढी बोला- जबतक महाराज को आपकी याद नहीं आ जाती, लौटूंगा नहीं; ढोला-मारू प्रेम कहानी एपिसोड-3
- स्कॉल इंटरनेशनल जयपुर की नई कार्यकारिणी का गठन: गुंजन सिंघल बने नए अध्यक्ष, जानिए किसे- क्या जिम्मेदारी मिली
- LIVEजयपुर-धौलपुर में तेज बारिश, बाजार में भरा पानी: राजस्थान में 2 अगस्त तक एक्टिव रहेगा मानसून, 22 जिलों में बरसात का अलर्ट
- बात खरी हैसिर फोड़कर RTO अफसर बोले- न्याय दो: सरकारी स्कूल के बच्चों का 'राजस्थानी-प्रेम'; नया जंतर-मंतर-'मंत्रीजी का अगला नंबर'
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

छात्रसंघ चुनाव की मांग : जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े NSUI कार्यकर्ता, दिल्ली लाठीचार्ज का भी विरोध

कोटा में मगरमच्छों की बढ़ती संख्या:

400 साल पुरानी तोप की चोरी: मध्य प्रदेश और राजस्थान पुलिस की संयुक्त टीम शुरू कर दी तलाशी


