होमक्राइमJaipur News: सिर्फ अंडे गिरने पर ले ली जान! जयपुर में दिन दहाड़े युवक को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला
क्राइम

Jaipur News: सिर्फ अंडे गिरने पर ले ली जान! जयपुर में दिन दहाड़े युवक को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला

Jaipur News: सिर्फ अंडे गिरने पर ले ली जान! जयपुर में दिन दहाड़े युवक को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला जयपुर के मानसरोवर में अंडे गिरने के विवाद में चार युवकों ने लाठियों से हमला कर मध्य प्रदेश निवासी बलवीर की हत्या कर द…

Amar Ujala के अनुसार30 जुलाई 2026 को 04:29 am बजे
Jaipur News: सिर्फ अंडे गिरने पर ले ली जान! जयपुर में दिन दहाड़े युवक को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला

सौजन्य से:- Amar Ujala

Jaipur News: सिर्फ अंडे गिरने पर ले ली जान! जयपुर में दिन दहाड़े युवक को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला

जयपुर के मानसरोवर में अंडे गिरने के विवाद में चार युवकों ने लाठियों से हमला कर मध्य प्रदेश निवासी बलवीर की हत्या कर दी। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया।

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

राजधानी जयपुर के मानसरोवर थाना क्षेत्र में सड़क पर अंडे गिरने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। चार युवकों ने एक युवक पर लाठियों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावर हाथों में लाठियां लेकर युवक की ओर जाते और पीछे से उसके सिर पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के श्योपुर निवासी बलवीर के रूप में हुई है। वह जयपुर के शांति नगर, गुर्जर की थड़ी इलाके में किराये पर रहकर मार्बल-टाइल्स का काम करता था। उसके भाई रामवीर ने मानसरोवर थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है। रामवीर सोडाला के नंदपुरी इलाके में रहता है।

मानसरोवर थाना क्षेत्र के सीओ हेमेंद्र ने बताया कि मंगलवार शाम कुछ युवक अंडे लेकर जा रहे थे। रास्ते में बलवीर से टकराने पर अंडे सड़क पर गिर गए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर चार युवकों ने पीछे से बलवीर के सिर पर लाठियों से हमला कर दिया। हमले में उसके दो साथी भी घायल हो गए।

यह भी पढें- खुशखबरी: राजस्थान बना देश का पहला राज्य, रेयर अर्थ एलिमेंट्स के लिए एक्सप्लोरेशन लाइसेंस पर अमल शुरू

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को पहले जयपुरिया अस्पताल पहुंचाया। बलवीर की हालत गंभीर होने पर उसे एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया, जहां मंगलवार रात करीब 11:30 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिए गए आरोपियों में से एक के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामला दर्ज है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और घटना के वीडियो सहित सभी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। मृतक के परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं, जो मध्य प्रदेश के श्योपुर में रहते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें