भास्कर समाधान का असर, स्ट्रीट लाइट की समस्या हुई दूर: पानी, सड़क और सफाई की समस्याओं से जूझ रहे लोग, शिव कुमार बने आज के 'पब्लिक के स्टार' - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Public Star Shiv Kumar | Water, Road, Hygiene Issues भास्कर समाधान का असर, स्ट्रीट लाइट की समस्या हुई दूर:पानी, सड़क और सफाई की समस्याओं से जूझ रहे लोग, शिव कुमार बने आज…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Public Star Shiv Kumar | Water, Road, Hygiene Issues
भास्कर समाधान का असर, स्ट्रीट लाइट की समस्या हुई दूर:पानी, सड़क और सफाई की समस्याओं से जूझ रहे लोग, शिव कुमार बने आज के 'पब्लिक के स्टार'
- कॉपी लिंक
जयपुर शहर के विभिन्न इलाकों से भास्कर समाधान पर एक बार फिर नागरिक सुविधाओं से जुड़ी कई शिकायतें सामने आई हैं। कहीं लोगों को महीनों से पानी की सप्लाई नहीं मिल रही है तो कहीं सड़कों पर पड़े बिजली के तार हादसों का कारण बने हुए हैं।
कई क्षेत्रों में जलभराव और सीवर सफाई के बाद फैली गंदगी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कुछ शिकायतों पर संबंधित विभागों ने कार्रवाई करते हुए समाधान भी किया है, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली है।
(आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें।)
एक महीने से पानी की सप्लाई नहीं, लोग परेशान
सांगानेर, जयपुर से अनिल शर्मा ने पोस्ट किया कि उनके क्षेत्र में पिछले एक महीने से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि बिसलपुर पाइपलाइन करीब दो साल पहले बिछाई जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अब तक नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। पानी नहीं मिलने के कारण लोगों को निजी टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जिससे अतिरिक्त खर्च भी बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जल्द जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की है।
सड़क पर पड़े बिजली के तार बने खतरा
खातीपुरा रोड, लाजपत नगर से रामावतार ने पोस्ट किया कि प्रेम नगर गली स्थित नई सड़क पर बिजली के तार नीचे सड़क पर पड़े हुए हैं। राहगीरों और वाहन चालकों के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अभी तक तारों को व्यवस्थित नहीं किया गया है।
सड़क पर जलभराव से बढ़ी परेशानी
रमन विहार, प्लॉट नंबर-11 बी से देवेंद्र सिंह राठौड़ ने पोस्ट किया कि उनके क्षेत्र में सड़क पर लगातार पानी जमा रहता है। जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है और सड़क भी खराब होती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से समस्या बनी हुई है, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
सीवर का कचरा सड़क पर छोड़ने से फैली गंदगी
प्रताप नगर, सेक्टर-17 से नेहा गोयल ने पोस्ट किया कि उनके घर के पास सीवर की सफाई के बाद निकाला गया कचरा सड़क किनारे ही छोड़ दिया गया है। कचरे से बदबू फैल रही है और आसपास गंदगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय पर कचरा नहीं हटाने के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा भी बढ़ रहा है।
भास्कर समाधान में ब्लिंक करती स्ट्रीट लाइट की समस्या दूर
नाहरगढ़ रोड, चांदपोल से तरुण कुमार शर्मा ने पोस्ट किया था कि उनके क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगातार ब्लिंक कर रही थी। इससे रात के समय लोगों को परेशानी हो रही थी। शिकायत के बाद संबंधित विभाग ने तकनीकी खराबी को दूर कर स्ट्रीट लाइट को सुचारू कर दिया, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली।
गंदे पानी की समस्या का हुआ समाधान
शास्त्री नगर से पारस माली ने पोस्ट किया था कि उनके क्षेत्र में पेयजल साफ नहीं आ रहा था। शिकायत सामने आने के बाद संबंधित अधिकारियों ने जलापूर्ति व्यवस्था की जांच कर आवश्यक सुधार कार्य करवाया। इसके बाद लोगों को साफ पानी मिलना शुरू हो गया और क्षेत्रवासियों को राहत मिली।
आज के पब्लिक के स्टार : शिव कुमार
शास्त्री नगर क्षेत्र में पेयजल की गुणवत्ता से जुड़ी समस्या के समाधान में वार्ड-17 के पार्षद शिव कुमार ने अहम भूमिका निभाई। शिकायत सामने आने के बाद उन्होंने संबंधित विभाग से लगातार समन्वय किया और समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करवाई। उनके प्रयासों से जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार हुआ और लोगों को साफ पेयजल मिलना शुरू हुआ। क्षेत्रवासियों ने त्वरित कार्रवाई के लिए उनका आभार जताया।
आमजन की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’
‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है।
अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं
दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं।
भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


