फूल और लालकोठी मंडी को मुहाना शिफ्ट करने की मांग: मंडी की समस्याओं और विकास कार्यों की मांग लेकर राज्यपाल से मिले व्यापारी - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Traders Meet Governor, Demand Muhana Mandi Development फूल और लालकोठी मंडी को मुहाना शिफ्ट करने की मांग:मंडी की समस्याओं और विकास कार्यों की मांग लेकर राज्यपाल से मिले व…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Traders Meet Governor, Demand Muhana Mandi Development
फूल और लालकोठी मंडी को मुहाना शिफ्ट करने की मांग:मंडी की समस्याओं और विकास कार्यों की मांग लेकर राज्यपाल से मिले व्यापारी
- कॉपी लिंक
जयपुर फल एवं सब्जी थोक विक्रेता संघ के अध्यक्ष योगेश तंवर ने बुधवार को राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से मुलाकात कर मुहाना मंडी में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने और विकास कार्य करवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि एशिया की बड़ी फल-सब्जी मंडियों में शामिल मुहाना मंडी में आज भी कई बुनियादी सुविधाओं की कमी है।
तंवर ने कहा कि मंडी में रोजाना हजारों किसान, मजदूर, पल्लेदार, व्यापारी और ग्राहक आते हैं, लेकिन यहां प्राथमिक उपचार केंद्र (फर्स्ट एड सेंटर) तक नहीं है। किसी को चोट लगने या तबीयत खराब होने पर तत्काल इलाज की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
रोज निकलता है 35 से 40 टन कचरा
संघ ने बताया कि मंडी में हर दिन 35 से 40 टन फल और सब्जियों का कचरा निकलता है, लेकिन उसके निस्तारण की उचित व्यवस्था नहीं है। व्यापारियों ने मंडी में बायोगैस प्लांट और जैविक खाद बनाने की यूनिट लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे कचरे की समस्या कम होगी और मंडी साफ-सुथरी रहेगी।
मेट्रो और सिटी बस सेवा शुरू करने की मांग
व्यापारियों ने मंडी को मेट्रो परियोजना से जोड़ने की मांग भी रखी। उनका कहना है कि रोजाना 35 से 40 हजार लोग मंडी आते हैं, ऐसे में मेट्रो सुविधा मिलने से किसानों, मजदूरों और व्यापारियों को राहत मिलेगी। साथ ही मंडी तक सिटी बसों का संचालन शुरू करने की भी मांग की गई, क्योंकि अभी लोगों को निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है।
अजमेर रोड से बेहतर संपर्क मार्ग बनाने का सुझाव
संघ ने मुहाना गांव, संस्कृत महाविद्यालय और भांकरोटा मार्ग को विकसित कर मंडी को सीधे अजमेर रोड से जोड़ने की मांग की। इससे ट्रकों और लोडिंग वाहनों की आवाजाही आसान हो सकेगी।
फूल मंडी और लालकोठी मंडी को मुहाना शिफ्ट करने की मांग
व्यापारियों ने शहर में संचालित फूल मंडी और लालकोठी की खुदरा फल-सब्जी मंडी को मुहाना मंडी में स्थानांतरित करने की मांग भी उठाई। उनका कहना है कि इन व्यापारियों को सालों पहले दुकानें आवंटित की जा चुकी हैं, लेकिन आज तक उन्हें वहां शिफ्ट नहीं किया गया है। इससे कई दुकानें बंद पड़ी हैं और खराब हालत में पहुंच चुकी हैं।
राज्यपाल ने दिया सकारात्मक आश्वासन
तंवर ने बताया कि राज्यपाल के साथ सकारात्मक चर्चा हुई। राज्यपाल ने मंडी से जुड़ी मांगों पर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उचित कार्रवाई के लिए आग्रह करने का आश्वासन दिया है।
- बात खरी हैराज्यसभा का 'लड्डू' खाकर पूनियाजी की अपील: मैडम की सिफारिश वाली 'चिट्ठी'; शिक्षामंत्री ने डोटासरा को 'नसीहत' दी
- राजस्थान-आज से बदलेगा मौसम, 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट: तेज बरसात के साथ ओले गिरने की भी आशंका; पारा 46 के करीब
- भास्कर एक्सक्लूसिवकेमिकल वाले फलों से बच्चे हो रहे हाइपर एक्टिव: डॉक्टर बोले- ऐसे आम-सेब खतरनाक, कैंसर तक हो रहा, जानिए- तरबूज में इंजेक्शन लगाने का सच
- सचिन पायलट बोले: आंख मिलाकर देखो,पता चलेगा, सच बोल रहा या झूठ
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


