होमक्राइमइंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने लाखों के गहने ठगने का हैवानी भरा मामला: पार्टनर के टालमटोल ने फंसाई नाबालिग
क्राइम

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने लाखों के गहने ठगने का हैवानी भरा मामला: पार्टनर के टालमटोल ने फंसाई नाबालिग

जयपुर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने एक युवक ने 14 साल की नाबालिग स्कूल छात्रा से लाखों रुपए कीमत के गहने हड़पे। आरोपी ने इमोशनल ब्लैकमेल कर गहने वापस लौटाने की कहकर नाबालिग को गुमराह किया।

Dainik Bhaskar के अनुसार25 जुलाई 2026 को 10:11 am बजे
इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने लाखों के गहने ठगने का हैवानी भरा मामला: पार्टनर के टालमटोल ने फंसाई नाबालिग

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Crime: Instagram Friend Cheats Minor Girl, Steals Jewelry

इंस्टाग्राम फ्रेंड ने स्कूली छात्रा से लाखों के गहने ठगे:इमोशनल ब्लैकमेल कर घर में चोरी करवाई, वापस मांगने पर टालमटोल करता रहा आरोपी

- कॉपी लिंक

जयपुर में इंस्टाग्राम फ्रेंड द्वारा नाबालिग स्कूल छात्रा से लाखों रुपए कीमत के गहने हड़पने का मामला सामने आया है। दोस्त ने पैसों की जरूरत बताकर नाबालिग छात्रा को इमोशनल ब्लैकमेल किया और छात्रा के खुद के घर से चोरी करवाई। जब छात्रा ने दोस्त ने गहने वापस मांगे तो वह काफी समय तक उसे गुमराह करता रहा और टालमटोल करता रहा। अब इस मामले में पुलिस ने नाबालिग पीड़िता की मां की शिकायत पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नाबालिग ने मां को बताई आपबीती

रिपोर्ट में महिला ने बताया कि उनकी 14 साल की बेटी प्रावइेट स्कूल में 7वीं क्लास में पढ़ती है। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को एक प्रोग्राम में जाने के लिए अलमारी में रखे गहने संभाले। देखने पर लॉकर में रखे गहने गायब थे। पति से पूछने पर उन्होंने गहनों के बारे में पता नहीं होना बताया। नाबालिग बेटी से पूछने पर पहले उसने मना कर दिया। लेकिन बाद में सारी घटना बता दी।

नाबालिग ने कहा कि उसकी इंस्टाग्राम पर एक युवक से अच्छी दोस्ती हो गई थी। उस दोस्त ने इमोशनल ब्लैकमेल कर कहा कि उसे रुपयोx की जरूरत है। इंस्टाग्राम दोस्त ने नाबालिग से बोला- तुम मुझे कुछ सोना-चांदी के गहने घर से लाकर दे दो। गहनों पर लोन लेकर रुपए ले लूंगा। कुछ समय में ही लोन चुकाकर वापस गहने लेकर लौटा दूंगा।

बातों में लेकर करता रहा गुमराह

महिला का आरोप है कि इंस्टाग्राम फ्रेंड उनकी बेटी को बातों में लेकर गुमराह करता रहा। उसने नाबालिग को अपने ही घर में चोरी करने के लिए मजबूर कर दिया।

बातों में आकर नाबालिग छात्रा ने परिजनों की गैरमौजदूगी में अलमारी के लॉकर में रखे सोने के कानों के 3 जोड़ी झुमके, लॉकेट और दो अंगूठी निकाल ली।

नाबालिग के हाथों में गहने आने का पता चलने पर आरोपी इंस्टाग्राम फ्रेंड ने मिलने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इमोशनल ब्लैकमेल कर जल्द गहने वापस लौटाने की कहकर घर के पास मिलने बुलाया।

अपने दोस्त के साथ आकर आरोपी इंस्टाग्राम फ्रेंड लाखों रुपए कीमत के गहने लेकर चला गया।

नाबालिग ने गहने वापस मांगे तो करता रहा टालमटोल

काफी समय बीत जाने पर नाबालिग ने आरोपी से गहने वापिस मांगे। जिस पर आरोपी इंस्टाग्राम फ्रेंड उसे गुमराह कर टालमटोल करता रहा।

वह नाबालिग को बातों में गुमराह कर गहने लौटाने की कहकर अलग-अलग जगह बुलाता। मिलने बुलाकर भी वहां नहीं पहुंचता। कॉल करने पर अपना मोबाइल बंद कर लेता।

ASI हुकुम सिंह का कहना है- नाबालिग छात्रा की इंस्टाग्राम पर करीब 7 महीने पहले आरोपी से बातचीत शुरू हुई थी। रुपयों की जरुरत बताकर मई माह में नाबालिग से गहने मंगवाकर ले लिए। पिछले सप्ताहभर से नाबालिग लड़की के परिजन कॉन्टैक्ट कर आरोपी से गहने वापस लौटाने की बात कर रहे थे। उसके बाद गहने हड़पने का पता चलने पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई।

- मंदिर की प्रॉपर्टी को लेकर 2 पक्षों में झगड़ा: वीडियो बनाने पर युवक ने मारा चांटा, विरोध में युवती ने भी चप्पल मारी

- युवाओं को सरकारी योजनाओं और स्वरोजगार की मिली जानकारी: बोराज में MSME शिविर में बोले- स्वरोजगार के साथ रोजगार के अवसर पैदा होंगे

- भास्कर एक्सक्लूसिवराजस्थान में सबसे सख्त पेपरलीक कानून, सजा एक भी नहीं: उम्रकैद के साथ लग सकता है 10 करोड़ का जुर्माना, प्रॉपर्टी भी सील हो सकती है

- भास्कर एक्सक्लूसिवडेपुटेशन पर जाने वाले 75 प्रतिशत CI चाहते हैं JDA: जांच या केस में घिरे हैं तो नहीं बदल सकेंगे विभाग, इंटरव्यू देना भी जरूरी

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें