केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों का जश्न, विजय मार्च
राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शहीद स्मारक पर जश्न मनाया। छात्रों ने नाच-गाना किया और आतिशबाजी की। कांग्रेस ने प्रदेश में जगह-जगह विजय मार्च निकाला।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur CJP Student Protest LIVE Update; Rajasthan University | Dharmendra Pradhan Paper Leak Row
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया, जयपुर में छात्रों का जश्न:शहीद स्मारक पर स्टूडेंट्स ने किया डांस; कोटा-सीकर में आतिशबाजी, कांग्रेस ने विजय मार्च निकाला
- कॉपी लिंक
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जयपुर के शहीद स्मारक पर बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स जुटे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों ने जश्न मनाया। बड़ी संख्या में छात्रों ने नाच-गाकर अपनी खुशी का इजहार किया। कांग्रेस ने प्रदेश में जगह-जगह विजय मार्च निकाला।
छात्रों का कहना था कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएगा, तब तक यह धरना जारी रहेगा। हालांकि 4 बजे बाद छात्र धरना खत्म कर चले गए। छात्र परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और पेपर लीक के मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
बता दें कि नीट समेत प्रदेश की अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के विरोध में छात्रों और युवाओं में गुस्सा था। राजस्थान यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर छात्र नेता शुभम रेवाड़ भी 3 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे थे।
छात्रों के प्रदर्शन की PHOTOS
सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की थी
राजधानी में बढ़ते विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर राज्य सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और डीजीपी राजीव शर्मा ने सभी जिला कलेक्टर्स और एसपी को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए थे।
अधिकारियों को सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखने, प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखने और किसी भी संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति से तत्काल निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम करने को कहा गया था।
संभावित प्रदर्शन स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस लगाई थी
पुलिस प्रशासन ने भी राजधानी के संवेदनशील इलाकों, राजस्थान यूनिवर्सिटी, जवाहर सर्किल और अन्य संभावित प्रदर्शन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी थी। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि प्रदर्शन के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे और किसी भी अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। हालांकि आंदोलन खत्म होने के बाद स्थिति सामान्य हो गई।
पल-पल का अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
- कॉपी लिंक
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कहा- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा देश में सबसे पहले राहुल गांधी ने मांगा था। राहुल गांधी की यह माग पूरे देश की आवाज बन गई, जिसके बाद इसने एक बड़े जन आंदोलन का रूप ले लिया। इसी दबाव के चलते आखिरकार मजबूरी में 12 साल बाद मोदी सरकार को अपने एक मंत्री का इस्तीफा लेना पड़ा है।
यही वजह है कि आज हमारा जो पैदल मार्च है, वह अब 'विजय मार्च' में बदल चुका है। आने वाले वक़्त में देश की जनता भाजपा (BJP) सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
- कॉपी लिंक
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री इस्तीफे पर कहा- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देश में सबसे पहले राहुल गांधी ने मांगा था। राहुल गांधी की यह मांग पूरे देश की आवाज बन गई, जिसके बाद इसने एक बड़े जन आंदोलन का रूप ले लिया। इसी दबाव के चलते आखिरकार मजबूरी में 12 साल बाद मोदी सरकार को अपने एक मंत्री का इस्तीफा लेना पड़ा है।
यही वजह है कि आज हमारा जो पैदल मार्च है, वह अब 'विजय मार्च' में बदल चुका है। आने वाले समय में देश की जनता भाजपा (BJP) सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
- कॉपी लिंक
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा पर अजमेर शहर और देहात कांग्रेस ने शनिवार शाम ज्योतिबा फूले सर्किल पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया।
किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने कहा कि 12 साल बाद पहली बार केंद्र की सरकार को छात्रों की आवाज के आगे झुकना पड़ा है। उन्होंने कहा कि यह जीत पूरे देशवासियों, लोकतंत्र, संविधान और विशेष रूप से छात्र शक्ति की जीत है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देशभर में छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनकी आवाज उठाई और उनके हक की लड़ाई लड़ी, जिसका परिणाम आज सामने आया है।
- कॉपी लिंक
जयपुर में स्टैच्यू सर्किल से कांग्रेस नेता केंद्र सरकार के खिलाफ पैदल मार्च निकाल रहे हैं। पैदल मार्च में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के साथ ही कांग्रेस के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं। पैदल मार्च स्टैच्यू सर्किल से रवाना हो चुका है, जो अंबेडकर सर्किल की तरफ बढ़ रहा है।
- कॉपी लिंक
सीकर में कांग्रेस ने आज 'विजय मार्च' निकाला। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को सत्य और न्याय की जीत बताते हुए कांग्रेस पदाधिकारियों ने पहले आंबेडकर पार्क में एक सभा की और NEET पेपर लीक से दुखी होकर आत्महत्या कर चुके छात्रों को श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद अंबेडकर पार्क से बजाज सर्किल तक विजय मार्च निकाला। सीकर विधायक राजेंद्र पारीक ने कहा- धर्मेंद्र प्रधान ने अड़ियल रवैया अपनाकर खुद को पहाड़ की तरह दिखाया था, लेकिन छात्रों ने दशरथ मांझी की तरह साबित कर दिया कि 'जब तक तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं'। वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने कहा- यह छात्रों, युवाओं और सभी अभिभावकों की जीत है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के अहंकार की हार है।
- कॉपी लिंक
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जोधपुर कलेक्ट्रेट के बाहर स्टूडेंट्स ने जमकर जश्न मनाया। छात्रों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए अपनी खुशी जाहिर की। हालांकि, जश्न के बीच छात्रों ने साफ कर दिया है कि यह लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। छात्र नेताओं ने कहा- यह उनके संघर्ष की केवल शुरुआत है और जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनका धरना और आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
- कॉपी लिंक
जयपुर के शहीद स्मारक पर छात्रों का धरना खत्म हो गया है। छात्र यहां से जाना शुरू हो गए हैं। वहीं NSUI के कुछ कार्यकर्ता पहुंचे हैं। इनकी मांग है कि सरकार धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर करें। पुलिस इन्हें हटाने की कोशिश कर रही है।
- कॉपी लिंक
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर पोस्ट किया है। डोटसरा ने अपनी पोस्ट में लिखा- जिस ओर भारत का भविष्य युवा करवट लेता है, उस ओर जीत इतिहास लिखती है।
यह भारत के छात्रों की गूंज, उनके संघर्ष, न्याय और सत्य की जीत है। जंतर-मंतर पर पिछले 1 महीने से ज्यादा संघर्ष करने, लाठियां खाने, बर्बरता सहने और सड़कों पर डटे रहने वाले भारत के भविष्य यानी युवाओं की हुंकार के आगे आखिरकार देश की बहरी मोदी सरकार को झुकना ही पड़ा।
- कॉपी लिंक
जयपुर में शहीद स्मारक पर युवा ने पीएम नरेंद्र मोदी की मिमिक्री कर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की जानकारी दी।
- कॉपी लिंक
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कोटा में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। NSUI कार्यकर्ताओं ने राजकीय महाविद्यालय (गवर्नमेंट कॉलेज) के मुख्य गेट के बाहर इकट्ठा होकर जमकर पटाखे फोड़े और नारेबाजी की।
छात्र नेताओं ने कहा- यह देश के छात्रों की बड़ी जीत है और आखिरकार सरकार को छात्रों की न्यायसंगत मांगों के आगे झुकना ही पड़ा। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि लंबे समय से छात्रों के साथ अन्याय हो रहा था।
- कॉपी लिंक
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सीकर में स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। SFI ने इस इस्तीफे को देश के छात्र समुदाय और उनके लंबे संघर्ष की एक बड़ी जीत बताया है।
- कॉपी लिंक
दौसा सांसद मुरारीलाल मीणा ने करौली के टोडाभीम में एक निजी कार्यक्रम में कहा- धर्मेंद्र प्रधान को बहुत पहले ही इस्तीफा दे देना चाहिए था। धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया नहीं है, बल्कि जनता ने उनसे लिया है। धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल में पिछले 10-12 सालों में 152 पेपर लीक हुए हैं, जिसके कारण करोड़ों छात्रों का भविष्य खराब हुआ। इन घटनाओं के चलते करीब 20 लोगों ने आत्महत्या कर ली।
- कॉपी लिंक
जयपुर के शहीद स्मारक पर बड़ी संख्या में GEN G यूथ के आने का सिलसिला जारी है। युवा डांस कर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का जश्न मना रहा है।
- कॉपी लिंक
शहीद स्मारक पर युवा अलग-अलग स्लोगन लिखे पोस्टर लेकर पहुंचे हैं। इन पोस्टरों में लिखा है- हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं है। मेरी कोशिश है कि यह सूरत बदलनी चाहिए। धर्मेद्र प्रधान जल्दी रिजाइन कर, वरना हम लोग आ रहे है। पोस्टरों के जरिए युवा आक्रोश दिखा रहे है। एक युवा नितिन गडकरी के पोस्टर को साथ लेकर पहुंचा। उस पर लिखा है- एक प्रोटेस्ट तो मैं भी डिजर्व करता हूं।
- कॉपी लिंक
राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्र नेता शुभम रेवाड़ की भूख हड़ताल फिलहाल जारी है। उन्होंने कहा- सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ही नहीं राजस्थान में बंद छात्रसंघ चुनाव भी फिर से शुरू होने चाहिए। जब तक सरकार इस पर अपनी सहमति नहीं देगी, मेरी भूख हड़ताल जारी रहेगी।
- कॉपी लिंक
जयपुर में शहीद स्मारक पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का जश्न मनाया जा रहा है। युवाओं का कहना है कि प्रधान ने इस्तीफा तो दे दिया है, लेकिन जब तक केंद्र सरकार उसे मंजूर नहीं करती है, तब तक हम यहां से नहीं उठेंगे। कॉकरोच पार्टी ने पेपर लीक को रोकने के लिए जो शर्तें रखी थी, उसे भी सरकार माने। युवा अलग-अलग पोस्टर लेकर पहुंच रहे हैं।
- बात खरी हैMLA मैडम समस्या लेकर 'जमानत वाले बाबा' के पास पहुंचीं: जेन-जी की टॉफी देखकर साहब ने जोड़े हाथ, नेताजी ने घायलों को बताया भाड़े का टट्टू
- भास्कर एक्सक्लूसिवराजस्थान में सबसे सख्त पेपरलीक कानून, सजा एक भी नहीं: उम्रकैद के साथ लग सकता है 10 करोड़ का जुर्माना, प्रॉपर्टी भी सील हो सकती है
- छात्राओं से अश्लील चैट करने पर PTI-सीनियर टीचर सस्पेंड: पुलिस ने 'गुड टच-बैड टच' के बारे में बताया तो हुआ खुलासा, मोबाइल फोन जब्त
- बाड़मेर में तेज बारिश, घरों में पानी घुसा: जोधपुर में नए टर्मिनल में टपकने लगा पानी, अजमेर में गाड़ियों पर गिरी मकान की दीवार
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

कोटा के एक गांव में घुसा मगरमच्छ तो समाजसेवी, हयात खान ने कंधे पर उठा कर किया रेस्क्यू

मकान का सेटबैक छोड़ने के विवाद में बुजुर्ग की हत्या: उदयपुर में पड़ोसी ने दो लोगों के साथ मिलकर जमकर पीटा; आरोपी मौके से फरार - Udaipur News

राजस्थान के बांसवाड़ा: स्कूल वैन और ट्रक की भिड़ंत, एक बच्चे की मौत, छह घायल


