पंचायत-निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस में गुटबाजी-खींचतान: बाड़मेर और अजमेर के नेता शिकायत लेकर आए; डोटासरा बोले- छोटा-मोटा मनमुटाव, ठीक कर देंगे - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Congress Infighting | Barmer Ajmer Leaders Statement Controversy पंचायत-निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस में गुटबाजी-खींचतान:बाड़मेर और अजमेर के नेता शिकायत लेकर आए; डोटा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Congress Infighting | Barmer Ajmer Leaders Statement Controversy
पंचायत-निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस में गुटबाजी-खींचतान:बाड़मेर और अजमेर के नेता शिकायत लेकर आए; डोटासरा बोले- छोटा-मोटा मनमुटाव, ठीक कर देंगे
- कॉपी लिंक
प्रदेश में शहरी निकायों और पंचायतीराज चुनावों से पहले जिलों में कांग्रेस नेताओं के बीच आपसी मतभेद और खींचतान खुलकर सामने आ गई है। बाड़मेर और अजमेर में गुटबाजी को लेकर विरोधी गुट के नेताओं ने जयपुर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मुल
बाड़मेर से आए पूर्व विधायक मेवाराम जैन ने कांग्रेस के मध्य प्रदेश प्रभारी और बायतू विधायक हरीश चौधरी के खिलाफ प्रदेशाध्यक्ष से शिकायत की। उन्होंने हरीश चौधरी पर मनमानी करने और गुटबाजी करने के आरोप लगाते हुए शिकायत की। हरीश चौधरी और मेवाराम जैन के खेमों के बीच लंबे समय से टकराव चल रहा है।
उधर, अजमेर से पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय जैन और उनके समर्थकों ने डोटासरा से मिलकर पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ पर गुटबाजी बढ़ाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। हालांकि मीडिया के सामने खुलकर नाम नहीं बताया, लेकिन अंदर खुलकर शिकायतें कीं।
डोटासरा ने भी गुटबाजी और आपसी झगड़ों की बात मानी है। उन्होंने कहा- छोटी-मोटी बात संगठन और उनके बीच में है, जिसे हम सब बैठकर बातचीत से ठीक कर देंगे। पूरे राजस्थान में कांग्रेस एकजुट है।
मेवाराम जैन बोले- बाड़मेर कांग्रेस में गुटबाजी, प्रदेशाध्यक्ष को नाम बताया
पूर्व विधायक मेवाराम जैन ने मीडिया से बातचीत में कहा- हम कैसे वापस कांग्रेस को मजबूत करें, आपस में गुटबाजी को कैसे खत्म करें, इस मामले को लेकर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात की है।
बाड़मेर में गुटबाजी बहुत है, उसको खत्म करें और कांग्रेस को एकजुट करें। हमने गुटबाजी करने वाले व्यक्ति का नाम अध्यक्ष को बता दिया है। हम चाहते हैं कि कांग्रेस एकजुट हो और गुटबाजी न हो। पिछले समय में जो कुछ हुआ, उसे भूल जाना चाहिए। जितनी भी गुटबाजी है वो सब खत्म होनी चाहिए।
अजमेर में बाहरी नेता ने बिगाड़ा पूरा सिस्टम
अजमेर के कांग्रेस नेताओं ने भी प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा से मिलकर शिकायत की। अजमेर के पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय जैन ने मीडिया से बातचीत में कहा- जिन लोगों को अजमेर में उपेक्षित किया गया, उन लोगों ने आज अपनी बात प्रदेशाध्यक्ष के सामने रखी है।
अजमेर में पार्टी के जो कार्यक्रम होते हैं, वहां पर कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया जा रहा है। वहां पर एक व्यक्ति की वजह से पूरा सिस्टम बिगड़ गया है। हमने उस व्यक्ति का नाम प्रदेशाध्यक्ष को बता दिया है।
हमारे यहां बाहर का एक व्यक्ति आकर अजमेर की राजनीति में दखलअंदाजी कर रहा है। बहुत खराबी पैदा कर रहा है। जो छोटे नेता हैं, वह यहां पर जाकर किसी व्यक्तिगत फायदे के लिए पार्टी को तोड़ने का काम कर रहे हैं, ऐसे लोगों की शिकायत लेकर हम प्रदेश अध्यक्ष से मिले हैं।
डोटासरा बोले- छोटे-मोटे मनमुटाव, साथ बैठाकर ठीक कर देंगे
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी बाड़मेर और अजमेर में गुटबाजी की बात को माना है। डोटासरा ने कहा- बाड़मेर में लोकसभा चुनाव के समय किसी कारण से मेवाराम जैन कांग्रेस में नहीं थे। बाद में हाईकमान ने फैसला किया और मेवाराम जैन कांग्रेस में वापस आ गए। अजमेर शहर कांग्रेस में भी थोड़ी बहुत दिक्कत है। वहां भी हम लोगों को बैठाकर बात करेंगे।
--------------
ये खबर भी पढ़ें
डोटासरा का गहलोत पर तंज, खुद की ब्रांडिंग उनको मुबारक:बोले-व्यक्तिवाद का नुकसान कांग्रेस ने झेल लिया, एक बार सरकार में आते हैं फिर नहीं आते
कांग्रेस मुख्यालय की जगह पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बंगले पर बीएपी कार्यकर्ताओं को पार्टी जॉइन कराने पर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने तंज कसा। डोटासरा ने गहलोत का बिना नाम लिए कहा- कोई व्यक्ति अपनी ब्रांडिंग के लिए काम करे वह उनको मुबारक हो। (पूरी खबर पढ़ें)
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अच्छी खबर: राजस्थान में जनजातीय पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, 306 करोड़ रुपये से संवरेंगे ऐतिहासिक स्थल

कांग्रेस में घमासान: बाड़मेर-अजमेर की शिकायत लेकर पीसीसी वार रूम पहुंचे नेता, बोले- गुटबाजी नहीं रोकी तो चुनाव में होगा नुकसान

जयपुर का तीज महोत्सव 15-16 अगस्त को: त्रिपोलिया से निकलेगी शाही सवारी, घेवर के साथ सजेगा क्राफ्ट बाजार


