होमक्राइमजेल से भागकर आए बदमाशों ने की दोस्त की हत्या: विवाद के बाद चाकू घोंपकर मारा गया युवक
क्राइम

जेल से भागकर आए बदमाशों ने की दोस्त की हत्या: विवाद के बाद चाकू घोंपकर मारा गया युवक

भरतपुर से आये कैदी की बर्थडे पार्टी के दौरान लड़की को थप्पड़ मारने से विवाद हुआ, जिसके बाद चाकू घोंपकर उनका दोस्त मारा गया। पुलिस ने तीनों मुख्य आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Dainik Bhaskar के अनुसार13 जुलाई 2026 को 03:04 pm बजे
जेल से भागकर आए बदमाशों ने की दोस्त की हत्या: विवाद के बाद चाकू घोंपकर मारा गया युवक

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Murder: Birthday Party Fight Ends In Stabbing

जेल से भागकर आए बदमाशों ने की दोस्त की हत्या:लड़की को थप्पड़ मारने पर विवाद, भरतपुर से कैदी बर्थ-डे मनाने जयपुर आए

- कॉपी लिंक

जयपुर में बर्थडे पार्टी के दौरान लड़की को थप्पड़ मारने पर बदमाशों ने चाकू घोंपकर अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। आरोपियों में शामिल दो बदमाश भरतपुर ओपन जेल से भागकर जयपुर आए थे। बदमाश अपने साथियों के साथ मेट्रो स्टेशन के पास स्थित आतिश मार्केट में इक्का क्लब में बर्थ-डे पार्टी कर रहे थे। मामला मानसरोवर इलाके का रविवार रात का है।

मानसरोवर SHO लखन सिंह खटाना ने बताया- धौलपुर बखेड़ी निवासी अन्नू गुर्जर (25) की हत्या की गई। अन्नू गुर्जर अपने ममेरे भाई कुलदीप उर्फ कल्लू गुर्जर की बर्थ-डे पार्टी में आया था।

रविवार रात करीब 2:30 बजे किसी बात को लेकर ग्रुप में शामिल लड़की को अन्नू गुर्जर ने थप्पड़ मार दिया। इस पर विवाद हो गया। बदमाशों ने अपने साथी अन्नू गुर्जर पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद खुद ही घायल को जयपुरिया हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने 3 को हिरासत में लिया

पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी अनुज गुर्जर, कुलदीप उर्फ कुल्लू गुर्जर और राजेश गुर्जर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि आकाश उर्फ क्षेत्रपाल, हनी गुर्जर और गजेंद्र गुर्जर सहित अन्य आरोपी फरार है, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

जेल से पार्टी करने आए थे बदमाश

आरोपी कुलदीप उर्फ कुल्लू गुर्जर भरतपुर ओपन जेल में हत्या के दो मामलों में सजा काट रहे थे। इनमें गोल्डी मर्डर केस और पाकिस्तानी नागरिक हकरुल्ला की जयपुर जेल में हत्या शामिल है। कुलदीप भरतपुर खुली जेल से अपने साथी कैदी राजेश गुर्जर के साथ पहले जयपुर के प्रताप नगर पहुंचे, जहां एयरपोर्ट के आस-पास उनकी कुछ लोगों से मुलाकात हुई। इसके बाद सभी लोग आतिश मार्केट स्थित क्लब में पहुंचे।

हत्या के आरोपी की क्लब में पार्टनरशिप

अनुज गुर्जर भरतपुर जिले में डॉक्टर दंपती हत्याकांड का आरोपी रहा है। अनुज गुर्जर फिलहाल जमानत पर बाहर चल रहा है। बताया जा रहा है कि अनुज गुर्जर की इक्का क्लब में पार्टनरशिप भी है।

युवती को थप्पड़ मारने पर विवाद हुआ

जांच में यह भी पता चला है कि पार्टी में मौजूद एक युवती अनुज की परिचित थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर अन्नू गुर्जर ने युवती को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद विवाद हो गया। पुलिस अब यह भी खंगाल रही है कि इस विवाद की असली वजह केवल थप्पड़ की घटना थी या इसके पीछे पहले से चली आ रही रंजिश भी थी। पुलिस जांच में अभी तक अन्नू का कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। वह जयपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

जेल प्रशासन से मांगी जानकारी कुलदीप उर्फ कुल्लू गुर्जर, राजेश गुर्जर भरतपुर की खुली जेल का कैदी है। खुली जेल के नियमों के मुताबिक कैदी को तय समय पर जेल में रहना अनिवार्य होता है। ऐसे में देर रात जयपुर के क्लब में उसकी मौजूदगी कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है। जयपुर पुलिस की ओर से भरतपुर जेल प्रशासन से कुल्लू और राजेश के जयपुर पहुंचने को लेकर जानकारी मांगी गई है।

---

ये खबर भी पढ़ें…

हाई सिक्योरिटी जेल में कुख्यात गैंगस्टरों में दुश्मनी:लॉरेंस, गोदारा, ठेहट और आनंदपाल गैंग के 90 से ज्यादा बदमाश, हर घड़ी गैंगवार का खतरा

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में इस वक्त बारूद के ढेर पर चिंगारी जैसी स्थिति बनी हुई है। देश और राजस्थान के सबसे कुख्यात और एक-दूसरे के जानी-दुश्मन करीब 90 हार्डकोर अपराधी इस जेल की सलाखों के पीछे बंद हैं। इनमें लॉरेंस, रोहित गोदारा, आनंदपाल सिंह (AP गैंग), राजू ठेहट, राजू फौजी, बलभाराम जाट और शिवराज सिंह जैसे गैंग के बदमाश शामिल हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

- ग्राउंड रिपोर्टजहां 5 मौत, वहां 6 बड़ी खामियां: जयपुर-अजमेर हाईवे पर 10 किमी में 40 से ज्यादा अवैध स्टॉपेज, रेलिंग कूदकर हाईवे क्रॉस कर रहे

- राजस्थानी प्रेम कहानीऐसी आवाज जिस पर दिल हार बैठे राजा: एक थी बणी-ठणी... जब संगीत की महफिल में ठहर गईं सबकी नजरें; एपिसोड-1

- तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डंपर में घुसी, 5 की मौत, VIDEO: जोधपुर में मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे थे, गाड़ी के अंदर बुरी तरह फंसे शव

- भास्कर एक्सक्लूसिवइंजीनियर्स का 2 लाख का खेल,चहेतों को 43.86-करोड़ का ठेका: पोल खुली तो 50 लाख के टेंडर देने वाला SE सस्पेंड, करोड़ों वालों पर एक्शन नहीं

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें