जयपुर का कानोता डैम ओवरफ्लो, गलता तीर्थ में बहे झरने: जैसलमेर जिले में नदी-नालों में उफान; डीडवाना-कुचामन जिले में पानी में करंट से युवक की मौत - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Rain Alert | Water Logging Issues & Weather Update LIVEजयपुर का कानोता डैम ओवरफ्लो, गलता तीर्थ में बहे झरने:जैसलमेर जिले में नदी-नालों में उफान; डीडवाना-कुचामन जिले म…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Rain Alert | Water Logging Issues & Weather Update
LIVEजयपुर का कानोता डैम ओवरफ्लो, गलता तीर्थ में बहे झरने:जैसलमेर जिले में नदी-नालों में उफान; डीडवाना-कुचामन जिले में पानी में करंट से युवक की मौत
- कॉपी लिंक
राजस्थान में झमाझम बारिश का दौर जारी है। रविवार सुबह जयपुर, सीकर, श्रीगंगानगर और कोटपूतली-बहरोड़ सहित कई जिलों में बरसात हुई। जयपुर में करीब तीन घंटे की लगातार बारिश से शहर के हालात बिगड़ गए।
शहर के निचले इलाकों में नदी की रफ्तार से पानी बहता नजर आया। झोटवाड़ा इलाके में निवारू रोड पर पानी भर गय। इसके विरोध में लोग धरने पर बैठ गए। लोगों ने कहा- 1 महीने पहले बनी सड़क के ऐसे हालात हैं।
श्रीगंगानगर में हनुमानगढ़ स्टेट हाईवे पर भी पानी भरने से ट्रैफिक स्लो रहा। कोटपूतली-बहरोड़ जिले में लगातार तीसरे दिन रुक-रुककर बरसात का दौर जारी रहा।
सीकर के श्रीमाधोपुर कस्बे में तेज बारिश के बाद कई इलाकों में जलजमाव हो गया। जैसलमेर जिले के भोपा गांव में लगातार बारिश के बाद नदी बहने लगी है। कुछ इलाकों में सड़कों पर पानी बहने से रास्ते भी बंद हो गए।
डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना इलाके के बोरावड़ कस्बे में बारिश के बाद रास्ते में भरे पानी में करंट आने से युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त झुलस गया।
मानसून के बड़े अपडेट्स
जयपुर में तीसरे दिन भी बारिश: रविवार सुबह करीब 6 बजे शुरू हुआ तेज बारिश का दौर 9 बजे तक जारी रहा। शहर के बड़ी चौपड़, सुभाष चौक, रामगंज एरिया सहित कई इलाकों में घरों व बाजारों में पानी भर गया। लोग कई घंटे तक जगह-जगह फंसे रहे। वहीं, जयपुर के नजदीक स्थित कानोता डैम में भी रविवार सुबह से चादर चल रही है।
14 अगस्त से कमजोर होगा बारिश का दौर: मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना हुआ है। वहीं 10 से 12 अगस्त को दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में 14 और पूर्वी राजस्थान में 15 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में कमी होगी।
बारिश से पारा 6 डिग्री तक गिरा : लगातार बारिश होने और बादल छाए रहने से कई शहरों का तापमान शनिवार को 6 डिग्री तक गिर गया। चूरू, सीकर, पिलानी, हनुमानगढ़, सिरोही, झुंझुनूं में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।
राजस्थान के मौसम की PHOTOS…
ये खबर भी पढ़िए…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

भारी वर्षा और ओवरफ्लो: राजस्थान में बाढ़ की स्थिति गंभीर

राजस्थान: गोगामेड़ी मेले में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, रेलवे ने खोला ‘स्पेशल ट्रेनों’ का रास्ता, ये छह ट्रेनें चलेगी

राजस्थान में तिरंगा रैली: बीजेपी नेताओं का देशभक्ति का संदेश


