पायलट का ड्यूटी टाइम पूरा, जयपुर में विमान छोड़कर रवाना: दुबई से दिल्ली जा रही फ्लाइट जयपुर डायवर्ट हुई थी, यात्री घंटों परेशान रहे - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Dubai Delhi Flight Diverted To Jaipur; Passengers Protest Over Pilot Duty Time पायलट का ड्यूटी टाइम पूरा, जयपुर में विमान छोड़कर रवाना:दुबई से दिल्ली जा रही फ्लाइट जयपुर डायवर्…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Dubai Delhi Flight Diverted To Jaipur; Passengers Protest Over Pilot Duty Time
पायलट का ड्यूटी टाइम पूरा, जयपुर में विमान छोड़कर रवाना:दुबई से दिल्ली जा रही फ्लाइट जयपुर डायवर्ट हुई थी, यात्री घंटों परेशान रहे
- कॉपी लिंक
दिल्ली में खराब मौसम और प्रतिकूल उड़ान परिस्थितियों का असर मंगलवार रात एयरलाइन सर्विस पर साफ देखने को मिला। खराब मौसम के कारण दिल्ली जाने वाली कई उड़ानों को जयपुर डायवर्ट करना पड़ा, जबकि एक फ्लाइट को उड़ान भरने के बाद वापस जयपुर लौटना पड़ा।
इस बीच दुबई से दिल्ली जा रही स्पाइसजेट की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान के पैसेंजर्स को उस समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब ड्यूटी समय पूरा होने के कारण पायलट विमान छोड़कर रवाना हो गए और पैसेंजर्स को घंटों इंतजार करना पड़ा।
दरअसल, स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-5106 दुबई से दिल्ली जा रही थी। दिल्ली में खराब मौसम और लैंडिंग की प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते विमान को जयपुर एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया। यह फ्लाइट रात करीब 8 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंची।
ड्यूटी टाइम पूरा होने पर पायलटों ने छोड़ा विमान
जयपुर पहुंचने के बाद पैसेंजर्स को उम्मीद थी कि मौसम सामान्य होते ही फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी, लेकिन इसी दौरान फ्लाइट क्रू का निर्धारित ड्यूटी समय पूरा हो गया। विमानन नियमों के तहत लागू फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन के कारण पायलटों ने आगे उड़ान संचालित करने से इनकार कर दिया और फ्लाइट छोड़कर चले गए।
इसके बाद एयरलाइन स्टाफ ने पैसेंजर्स को फ्लाइट से उतारकर एयरपोर्ट के अराइवल हॉल में भेज दिया। अचानक बदली स्थिति से पैसेंजर्स में नाराजगी फैल गई और कई पैसेंजर्स ने एयरलाइन प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई। देर रात तक पैसेंजर्स एयरपोर्ट पर फंसे रहे और उन्हें आगे की यात्रा को लेकर स्पष्ट जानकारी का इंतजार करना पड़ा।
अगरतला-दिल्ली फ्लाइट भी जयपुर उतरी
दिल्ली में मौसम खराब होने के कारण केवल स्पाइसजेट की अंतरराष्ट्रीय उड़ान ही प्रभावित नहीं हुई, बल्कि इंडिगो की फ्लाइट 6E-6504 को भी जयपुर डायवर्ट करना पड़ा। यह विमान अगरतला से दिल्ली जा रहा था। दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने के कारण विमान को जयपुर में उतारा गया। दोनों फ्लाइटों के जयपुर पहुंचने से एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ गई और एयरलाइन स्टाफ को अतिरिक्त व्यवस्थाएं करनी पड़ीं।
जयपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट भी वापस लौटी
खराब मौसम का असर जयपुर से दिल्ली जाने वाली उड़ानों पर भी पड़ा। अलायंस एयर की फ्लाइट 9I-834 जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना होने वाली थी, लेकिन दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल से क्लियरेंस नहीं मिलने के कारण विमान को रनवे से ही वापस लौटना पड़ा।
पैसेंजर्स को फ्लाइट के टेकऑफ का इंतजार था, लेकिन मौसम संबंधी प्रतिबंधों के चलते उड़ान संचालित नहीं हो सकी। एयरलाइन अधिकारियों ने पैसेंजर्स को स्थिति की जानकारी दी और मौसम सामान्य होने का इंतजार करने को कहा।
- ग्राउंड रिपोर्टमां बोलीं- बेटा पानी पिलाने गया था, उसे ढूंढ लाओ: मैं उसके बिना जिंदा नहीं रह पाऊंगी, घर का सहारा चला गया
- क्राइम फाइल्समहिला से अफेयर के चलते युवक की करंट लगाकर हत्या: 6 महीने बाद गांव लौटे 2 गवाहों ने खोला राज, पार्ट-2
- राजस्थान- कल भारी बारिश की चेतावनी, आज भी अलर्ट: श्रीगंगानगर दूसरे दिन देश में सबसे गर्म, जयपुर डायवर्ट हुईं फ्लाइट, एक रनवे से लौटी
- भास्कर एक्सक्लूसिव50 किलो बारूद में लगी आग में 8 लोग जले: ऐसा लगा जैसे बम फटा हो, इलाके में पटाखों की 4 अवैध फैक्ट्रियां और चल रही
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


