होमक्राइमजयपुर में बदमाश ने महिला का मंगलसूत्र ठगा: कनाडा का रहने वाला बताकर मंदिर में दान देने का दिया था झांसा; कपडे़ में बांधकर रखवाए रुपए-ज्वेलरी - Jaipur News
क्राइम

जयपुर में बदमाश ने महिला का मंगलसूत्र ठगा: कनाडा का रहने वाला बताकर मंदिर में दान देने का दिया था झांसा; कपडे़ में बांधकर रखवाए रुपए-ज्वेलरी - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Temple Fraud | Woman Duped Of Mangalsutra By Canada Imposter जयपुर में बदमाश ने महिला का मंगलसूत्र ठगा:कनाडा का रहने वाला बताकर मंदिर में दान देने का दिया था झांसा; कपडे…

Dainik Bhaskar के अनुसार2 सितंबर 2026 को 03:33 pm बजे
जयपुर में बदमाश ने महिला का मंगलसूत्र ठगा:  कनाडा का रहने वाला बताकर मंदिर में दान देने का दिया था झांसा; कपडे़ में बांधकर रखवाए रुपए-ज्वेलरी - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Temple Fraud | Woman Duped Of Mangalsutra By Canada Imposter

जयपुर में बदमाश ने महिला का मंगलसूत्र ठगा:कनाडा का रहने वाला बताकर मंदिर में दान देने का दिया था झांसा; कपडे़ में बांधकर रखवाए रुपए-ज्वेलरी

- कॉपी लिंक

जयपुर में मंदिर में पूजा करने गई बुजुर्ग महिला (65) से बदमाश ने ठगी कर ली। आरोपी ने खुद को कनाडा निवासी बताया और मंदिर में 11 हजार रुपए दान करने की बात कहकर महिला को झांसे में लिया। इसके बाद आरोपी महिला के साथ उसके घर तक पहुंच गया और खुद के 11 हजार र

पीड़िता ने जवाहर सर्किल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

मंदिर में हुई थी आरोपी से मुलाकात

जवाहर सर्किल थानाधिकारी महेश कुमार गुर्जर के अनुसार- पांचशील एन्क्लेव निवासी महिला 1 सितंबर की सुबह करीब 10:45 बजे कॉलोनी के कृष्ण मंदिर में पूजा करने गई थी। इसी दौरान वहां एक अनजान व्यक्ति महिला से मिला। उसने खुद को कनाडा निवासी बताया।

आरोपी ने महिला से कहा- मुझे मंदिर में 11 हजार रुपए दान करने हैं। महिला ने उससे कहा- मंदिर के पुजारी को रुपए दे दें। महिला के अनुसार- आरोपी ने पुजारी के वहां मौजूद नहीं होने की बात कहते हुए उससे कहा कि वह रुपए अपने पास रख ले।

इसके बाद आरोपी महिला के साथ उसके घर तक पहुंच गया। उसने 11 हजार रुपए एक कपड़े में बांध दिए और महिला से कहा कि इसमें अपना मंगलसूत्र रखकर घर में पूजा की जगह पर रख दें। महिला आरोपी की बातों में आ गई और मंगलसूत्र उसके बताए तरीके से रख दिया।

इसके बाद महिला ऊपर जाकर उन रुपए को देखने गई। इसी दौरान आरोपी अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद महिला को ठगी का पता चला। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर आरोपी और उसके साथी की पहचान के प्रयास कर रही है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें