होमकृषिजयपुर में माविका चौराहे पर चमकी सड़कें: खातीपुरा में बेसहारा पशुओं का जमावड़ा, सांगानेर की कॉलोनी में मुख्य रोड ऊंची और गलियां नीची होने से जलभराव - Jaipur News
कृषि

जयपुर में माविका चौराहे पर चमकी सड़कें: खातीपुरा में बेसहारा पशुओं का जमावड़ा, सांगानेर की कॉलोनी में मुख्य रोड ऊंची और गलियां नीची होने से जलभराव - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Khateepura Stray Cattle Menace & Sanganer Waterlogging जयपुर में माविका चौराहे पर चमकी सड़कें:खातीपुरा में बेसहारा पशुओं का जमावड़ा, सांगानेर की कॉलोनी में मुख्य रोड ऊंच…

Dainik Bhaskar के अनुसार24 जून 2026 को 06:10 am बजे
जयपुर में माविका चौराहे पर चमकी सड़कें:  खातीपुरा में बेसहारा पशुओं का जमावड़ा, सांगानेर की कॉलोनी में मुख्य रोड ऊंची और गलियां नीची होने से जलभराव - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Khateepura Stray Cattle Menace & Sanganer Waterlogging

जयपुर में माविका चौराहे पर चमकी सड़कें:खातीपुरा में बेसहारा पशुओं का जमावड़ा, सांगानेर की कॉलोनी में मुख्य रोड ऊंची और गलियां नीची होने से जलभराव

- कॉपी लिंक

गुलाबी नगरी जयपुर के अलग-अलग कोनों से विकास के दावों के बीच बुनियादी सिस्टम की पोल खोलती और कहीं राहत देती तस्वीरें सामने आई हैं। एक तरफ निवारू रोड के शांति पथ में पिछले 10 सालों से बेसमेंट में जमा हो रहा सीवर का गंदा पानी मकानों की नींव को दीमक की तरह चाट रहा है, तो दूसरी तरफ खातीपुरा और प्रताप नगर जैसी मुख्य सड़कों पर बेसहारा पशुओं का आतंक और खुला सीवर चैंबर राहगीरों के लिए मौत का लाइव ट्रैप बने हुए हैं। सांगानेर में तो सड़कों के गलत लेवल ने पूरी कॉलोनी को ही टापू में तब्दील कर दिया है।

लेकिन इस प्रशासनिक कमी के बीच 'भास्कर समाधान' उम्मीद की किरण बनकर चमका है। जनता की आवाज बनते ही निगम जागा और माविका चौराहा को कचरा मुक्त कर दिया गया। वहीं, कबीर मार्ग में जानलेवा बन चुके नाले के जाल को तुरंत दुरुस्त कराकर उपायुक्त सुनील बैरवा ने साबित किया कि अगर नीयत हो तो समाधान में देर नहीं लगती। जनता ने भी इस तुरंत एक्शन के लिए उन्हें 'स्टार ऑफिसर' बनाया है।

(आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें।)

10 सालों से सीवर की समस्या से परेशान लोग जयपुर शहर के निवारू रोड शांति पथ इलाके की रहने वालीं लीला शर्मा ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर 10 साल पूरानी सीवर की समस्या पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने लिखा कि उनके घर के बेसमेंट में 10 सालों से सीवर का पानी जमा हो रहा है। जिसके कारण मकान की नींव में भी समस्या आ जाएगी। साथ ही आए दिन बच्चे और बूढ़े लोग बीमार हो जाते है।

खातीपुरा में मुख्य रोड पर बैठे जानवर

खातीपुरा के जय भवानी नगर के रहने वाले मुकेश ने 'भास्कर समाधान' पर बेसहारा पशुओं की समस्या लिखी है। मुकेश ने बताया कि इलाके की मुख्य रोड पर पशुओं का जमावड़ा रहता है। लोगों को आने-जाने के लिए भी रास्ता नहीं मिल पाता है। साथ ही बच्चों और बुज़ुर्गों के लिए खतरा बना हुआ है। ये जानवर कई बार वाहनों के सामने आ जाते है, जिससे लोगों का संतुलन बिगड़ सकता है।

सड़क पर भर रहा बारिश का पानी

सांगानेर की कांखा की ढाणी निवासी बृजकिशोर जांगिड़ ने समस्या पोस्ट करते हुए लिखा कि रेल्वे स्टेशन के सामने कॉलोनी में जलभराव की समस्या है। अनिता कॉलोनी बी. में बारिश का पानी भर जाता है। लोगों को आने-जाने के लिए भी रास्ता नहीं मिलता है। लोगों का कहना है कि मुख्य रोड का लेवल गली की रोड में ऊंचा है, जिससे सारा पानी वहीं जमा हो जाता है।

हादसों को न्यौता दे रहा सीवर का चैंबर

प्रताप नगर के सेक्टर 5 से मुकेश पचरेवाल ने दैनिक भास्कर पर अपनी समस्या पोस्ट करते हुए लिखा कि रोड पर चैंबर का ढक्कन टूटा हुआ है। बीच सड़क पर खुला चैंबर कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी इस चैंबर का ढक्कन नहीं लगाया जा रहा है, ऐसे में कभी भी कोई इसमें गिर सकता है।

माविका चौराहा पर हुई साफ-सफाई

जयपुर शहर के माविका चौराहा के रहने वाले विनोद कुमार सैनी ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर कचरे की समस्या के संबंध में पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि सड़क किनारे काफी सारा कचरा जमा हो रहा है। इस इलाके में कभी भी ठीक से सफाई नहीं होती है। समस्या पोस्ट होने के बाद मामले में निगम ने कार्रवाई कर समाधान करवा दिया है।

सड़क पर बने टैंक की समस्या का समाधान

शहर के कबीर मार्ग सेशन कोर्ट के पास रोड पर नाले का जाल क्षतिग्रस्त होने की समस्या सामने आई थी। जिसमें क्षेत्रवासी सिद्धार्थ जैन ने पोस्ट कर बताया था कि पानी के बड़े नाले के ऊपर रखा लोहे का जाम हिल रहा है, जिसके कारण आस-पास से निकल रहे लोगों को हादसे का डर बना हुआ था। समस्या 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट होने के बाद नगर निगम के उपायुक्त ने समाधान करवा दिया है। जिससे लोगों को राहत मिली है।

सुनील बैरवा बने आज ‘स्टार ऑफिसर’

जयपुर में सेशन कोर्ट के पास रहने वाले सिद्धार्थ जैन ने रोड पर नाले का जाल क्षतिग्रस्त होने की समस्या पोस्ट की थी। जिसके बाद नगर निगम के उपायुक्त सुनील बैरवा ने समस्या का समाधान करवा दिया है। इस बारे में क्षेत्रवासी सिद्धार्थ जैन ने दैनिक भास्कर पर खुद पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है। जिसमें उन्होंने दैनिक भास्कर और उपायुक्त सुनील बैरवा के काम को सराहा है।

पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’

‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है।

अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं

दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं।

ये खबरें भी पढ़िए…

भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है.  

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी
राजनीति

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार
क्राइम

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च
शिक्षा-करियर

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे:  सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News
कृषि

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे: सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News