होमक्राइमराठौड़ बोले-गहलोत के सांस लेने के पीछे भी राजनीति: पूनिया ने कहा-उनकी छवि तिकड़मबाज; कांग्रेस के पूर्व विधायक बोले- बुढ़ापे में ऐसा हो जाता है - Jaipur News
क्राइम

राठौड़ बोले-गहलोत के सांस लेने के पीछे भी राजनीति: पूनिया ने कहा-उनकी छवि तिकड़मबाज; कांग्रेस के पूर्व विधायक बोले- बुढ़ापे में ऐसा हो जाता है - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Politics: Gehlots Statements Linked To Politics, Says Rathore राठौड़ बोले-गहलोत के सांस लेने के पीछे भी राजनीति:पूनिया ने कहा-उनकी छवि तिकड़मबाज; कांग्रेस के पूर्व वि…

Dainik Bhaskar के अनुसार9 जून 2026 को 04:25 am बजे
राठौड़ बोले-गहलोत के सांस लेने के पीछे भी राजनीति:  पूनिया ने कहा-उनकी छवि तिकड़मबाज; कांग्रेस के पूर्व विधायक बोले- बुढ़ापे में ऐसा हो जाता है - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Politics: Gehlots Statements Linked To Politics, Says Rathore

राठौड़ बोले-गहलोत के सांस लेने के पीछे भी राजनीति:पूनिया ने कहा-उनकी छवि तिकड़मबाज; कांग्रेस के पूर्व विधायक बोले- बुढ़ापे में ऐसा हो जाता है

- कॉपी लिंक

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सचिन पायलट को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा नेताओं ने पलटवार किया है। सोमवार को बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं ने इस पर प्रतिक्रिया दी। सतीश पूनिया ने कहा- अशोक गहलोत की छवि एक तरह के तिकड़मबाज, एडजस्टमेंट, मैनेजमेंट वाली और नेहरू-गांधी खानदान को खुश करने वाली है।

वहीं, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा- अशोक गहलोत वो नेता हैं, जो सांस भी लेते हैं, तब भी उसके पीछे कोई ना कोई राजनीति रहती है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- कांग्रेस में सचिन पायलट को नई जिम्मेदारी देने की चर्चा चल रही है। ऐसे में गहलोत छटपटा रहे हैं।

कांग्रेस के पूर्व विधायक राकेश पारीक ने गहलोत के बयान पर कहा- बुढ़ापे में ऐसा हो जाता है।

गहलोत के बयान पर वार-पलटवार…

राठौड़ बोले- गहलोत सांस भी लेते हैं तो राजनीति करते हैं

गहलोत के बयान पर राजेंद्र राठौड़ ने कहा- इस दर्द की कोई दवा नहीं है। जब भी मौका लगता है, यह फूट पड़ता है। कांग्रेस की आपस की सिर फुटव्वल किसी से छिपी नहीं है। कांग्रेस की ए टीम और बी टीम एक दूसरे पर गोल दागती जा रही है।

राजेंद्र राठौड़ ने कहा-

गहलोत को आज कांग्रेस आलाकमान पूछ नहीं रहा है। पहले उन्होने आलाकमान की मिजाजपुर्सी (हालचाल पूछना) में कोई कमी नहीं छोड़ी। अब वे विद्रोही तेवर दिखाकर आलाकमान में स्थान बनाना चाहते हैं। हम सबको मालूम है कि आज कांग्रेस पार्टी के पुनर्गठन का दौर जारी है।

उन्होंने कहा- इस तरह की बयानबाजी करके चर्चा में रहना उनकी आदत में शुमार है। राजस्थान में अशोक गहलोत वो नेता हैं, जो सांस भी लेते हैं, तब भी उसके पीछे कोई ना कोई राजनीति रहती है। वो दिन-रात राजनीति में लिप्त रहने वाले नेता हैं। हालांकि कांग्रेस में प्रासंगिकता के सवाल पर उन्होने कहा- वे तीन बार के मुख्यमंत्री रहे हैं। एनएसयूआई से उन्होने राजनीति की शुरुआत की थी। कोई भी पूर्व मुख्यमंत्री अप्रासंगिक हो ही नहीं सकता है।

पूनिया बोले- गहलोत खुद के बुने जाल में खुद ही फंस गए

सतीश पूनिया ने कहा- अशोक गहलोत खुद के बुने हुए जाल में खुद ही फंस गए हैं। उन्होंने एक लंबी सियासी पारी खेली है, लेकिन उनकी छवि एक तरह के तिकड़मबाज, एडजस्टमेंट, मैनेजमेंट वाली और नेहरू-गांधी खानदान को खुश करने वाली है।

सतीश पूनिया ने कहा-

कांग्रेस के संगठन को या सरकारों को उन्होंने किस तरह से चलाया कि दोबारा रिपीट नहीं हुए? और आज कांग्रेस के संगठन की धरातल पर यह हालत क्यों हुई। मुझे लगता है कि अशोक गहलोत अपने दुखों का कारण खुद ही हैं।

शेखावत बोले-पायलट को नई जिम्मेदारी देने की चर्चा से गहलोत छटपटा रहे

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- कांग्रेस में सचिन पायलट को नई जिम्मेदारी देने की चर्चा चल रही है। ऐसे में गहलोत छटपटा रहे हैं। ऐसे मौकों पर उनकी छटपटाहट आती रहती है। वो हमेशा बोतल से जिन्न बाहर निकालते हैं। गहलोत आज खुद को रिलेवेंट बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पिछले 40 सालों से राजस्थान की राजनीति में कांग्रेस की धूरी बने बैठे थे, अब उन्हें उससे उतरने के डर लग रहा है।

शेखावत ने कहा- गहलोत ने मुझको लेकर कहा था कि मुझे राजनीतिक रूप से लाइन लंबी करनी चाहिए। लेकिन राजस्थान में कांग्रेस का इतिहास गवाह है कि जिस भी कार्यकर्ता ने अपनी लाइन को थोड़ा भी लंबा करने की कोशिश की। उन्होंने रबड़ लेकर उसे मिटाने का प्रयास किया है।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा-

गहलोत ने मेरे बारे में भी कहा है कि मैं डरा हुआ हूं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि मैं वीर दुर्गादास राठौड़ की परंपरा का अनुयायी हूं। डर मेरे खून में नहीं है। आपको तो उल्टे अपने अप्रासंगिक हो जाने का भय सताता रहता है। इसलिए आप लगातार मेरे खिलाफ बोलते रहते हैं। सच तो यह है कि मैं न होता तो आपकी राजनीति ही खत्म हो जानी थी।

मैं आपकी तरह किसी एक परिवार का सेवक नहीं हूं। आपका पूरा राजनीतिक जीवन पदलोलुपता और सत्ता से चिपके रहने का प्रमाण रहा है। इसलिए कम से कम आपसे मुझे किसी प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं।

शेखावत बोले- मैं नहीं होता तो गहलोत की राजनीति खत्म होती

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केंद्रीय कला संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बीच सियासी वार-पलटवार शुरू हो गया है। गजेंद्र सिंह के सचिन पायलट का रास्ता रोकने वाले बयान पर गहलोत ने कहा था कि शेखावत डरा हुआ आदमी है, अपना मंत्री पद बचाए, पता नहीं कब छुट्टी हो जाए। अब गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहलोत पर निशाना साधा है। पूरी खबर पढ़ें…

किरोड़ी बोले-ये लड़ते रहेंगे तो हम फिर सत्ता में आ जाएंगे

गहलोत के बयान पर मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने कहा- ये इनके आपस का मामला है। इनकी लड़ाई पहले से चल रही है। अब आगे और ज्यादा बढ़ने वाली है। ये लोग जनता के लिए नहीं, खुद के पदों के लिए लड़ते रहेंगे। यह एक दूसरे को रोकने के लिए बयानबाजी है।

जहां तक मैं समझ पाया हूं। हो सकता है, अब एक पक्ष मजबूत हो रहा होगा तो दूसरा पक्ष उसकी खिलाफत कर रहा है। बीजेपी को तो इसका फायदा ही है। पिछले 5 साल यह लड़ते रहे तो हम सत्ता में आ गए। आगे भी लड़ते रहेंगे तो हम फिर से सत्ता में आ जाएंगे।

प्रमोद कृष्णम बोले- सचिन पायलट भविष्य हैं

बीजेपी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक्स पर लिखा- पुत्र मोह में धृतराष्ट्र मानसिक रूप से अंधा हो गया था। सत्ता के सिंहासन के स्वार्थ में आप इतना गिर जाओगे ये कल्पना से भी परे है। आप अतीत हैं और सचिन पायलट भविष्य है। षड्यंत्र करके नियति के निर्णय को बदलने की चेष्टा व्यर्थ है, अशोक गहलोत जी। पूरी खबर पढ़ें…

कांग्रेस के पूर्व विधायक बोले- बुढ़ापे में ऐसा हो जाता है पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बयान पर दौसा सांसद मुरारीलाल मीणा ने कहा- यदि ऐसे सौदे होते तो मैं यहां भाषण नहीं दे रहा होता। पूरी जनता मेरे बारे में अच्छे से जानती है। घर-परिवार में ऐसी बातें चलती रहती हैं और आगे भी चलती रहेंगी। मैं ये नहीं कहता कि हमारा परिवार एकदम सब सही है। चुनाव में कांग्रेस 150 सीटें जीतेगी। गहलोत वरिष्ठ नेता हैं, जबकि सचिन पायलट युवा और ऊर्जावान नेता हैं। पूर्व विधायक राकेश पारीक ने गहलोत के बयान पर कहा- बुढ़ापे में ऐसा हो जाता है। पूरी खबर पढ़ें…

अब जानिए गहलोत ने क्या कहा था…

गहलोत बोले - 25 सितंबर की बगावत पायलट के खिलाफ थी

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर सियासी हमला बोला है। गहलोत ने कहा- 25 सितंबर 2022 की बगावत सचिन पायलट के खिलाफ थी, हाईकमान के खिलाफ नहीं थी। उन्होंने कहा- अगर मैं बगावत करता तो हाईकमान मुझे मुख्यमंत्री रखता क्या? पायलट ने सच्चाई स्वीकार करना सीखा नहीं। उन्होंने गलती की है तो उसे स्वीकार करना चाहिए। इसलिए इश्यू आज तक बना हुआ। पायलट मेरी फॉरगेट एंड फॉरगिव की भावना को समझ जाते तो मानेसर का मुद्दा जिंदा नहीं रहता। गहलोत ने 7 जून को जयपुर में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मीडिया से ये बात कही। पूरी खबर पढ़ें…

- भास्कर एक्सक्लूसिवIT प्रोफेशनल युवती बोली- बिजनेसमैन ने रेप किया, अबॉर्शन करवाया: हनीट्रैप मामले में आरोपी बॉयफ्रेंड का खुलासा- लड़की मुझे भी कर रही थी ब्लैकमेल

- जयपुर में 19 घंटे बाद इंटरनेट सेवा बहाल: 5 धार्मिक स्थल समेत 125 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर; बिजली काटी, ड्रोन कैमरों से निगरानी

- बेकाबू ट्रेलर ने बुजुर्ग को कुचला, मौत; VIDEO: 100 फीट तक घसीटता हुआ ले गया; डिवाइडर पार कर होटल की पार्किंग में घुसा

- ग्राउंड रिपोर्टपैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन करा रहे: चर्च-प्रार्थना सभा में नहीं पहुंचने पर धमकाते थे; 50 गांवों में 10 साल से चल रहा नेटवर्क

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है.  

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी
राजनीति

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार
क्राइम

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च
शिक्षा-करियर

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे:  सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News
कृषि

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे: सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News