जयपुर में जनता की आवाज बनी असरदार: समस्याओं के बीच सामने आया समाधान का उदाहरण, नगर निगम की कार्रवाई से मिली राहत - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Civic Issues Resolved | Nagar Nigam Action Brings Relief जयपुर में जनता की आवाज बनी असरदार:समस्याओं के बीच सामने आया समाधान का उदाहरण, नगर निगम की कार्रवाई से मिली राहत…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Civic Issues Resolved | Nagar Nigam Action Brings Relief
जयपुर में जनता की आवाज बनी असरदार:समस्याओं के बीच सामने आया समाधान का उदाहरण, नगर निगम की कार्रवाई से मिली राहत
- कॉपी लिंक
जयपुर शहर से आज एक बार फिर अलग-अलग कोनों से बदहाली और सुधार की मिली-जुली तस्वीरें सामने आई हैं। जहां एक तरफ प्रताप नगर की बैरवा कॉलोनी में क्षतिग्रस्त सड़कें और अतिक्रमण लोगों के सफर को मुश्किल बना रहे हैं, वहीं सोडाला के देवी नगर में खाली प्लॉटों को 'कचरा डिपो' में तब्दील कर देने से स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल हो गया है।
आगरा रोड की गायत्री ग्रीन सिटी में बार-बार गुहार लगाने के बाद भी टूटी सड़कें प्रशासन की अनदेखी की कहानी बयां कर रही हैं, तो नाहरगढ़ फोर्ट के पास चोक पड़ी नालियां और सड़कों पर बिखरी मिट्टी किसी बड़े हादसे को न्यौता दे रही हैं।
लेकिन, इन समस्याओं के बीच 'समाधान' की एक मजबूत उम्मीद भी जागी है। जनता की आवाज बुलंद होते ही नगर निगम ने दुर्गापुरा में हर दिन सड़कों पर बहने वाले सीवर के गंदे पानी से लोगों को राहत दिला दी है। इसके साथ ही, झोटवाड़ा के रीको इंडस्ट्रियल एरिया में अशोका ऑइल मिल के सामने ब्लॉक पड़ी मुख्य सीवर लाइन को नगर निगम की उपायुक्त मनीषा यादव ने अपनी कार्रवाई से साफ करवा दिया है।
बंद रास्तों को खुलवाने और जनता को इस नारकीय स्थिति से निजात दिलाने के लिए उपायुक्त मनीषा यादव को आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया है। यह इस बात का प्रमाण है कि अगर सही मंच पर शिकायत पहुँचे, तो जवाबदेही तय होना निश्चित है।
(आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें।)
प्रताप नगर क्षेत्र से सामने आई सड़क की समस्या जयपुर शहर के प्रताप नगर क्षेत्र के बैरवा कॉलोनी के रहने वाले राहुल ने दैनिक भास्कर के समाधान सेगमेंट पर सड़क क्षतिग्रस्त की समस्या के बारे में पोस्ट किया है। राहुल ने लिखा कि कॉलोनी की सड़क पूरी तरह से टूटी हुई है। इसमें कई जगहों पर गड्ढे तो कई जगहों पर अतिक्रमण भी हो रखा है। जिसके कारण रोड छोटी और खराब हो गई है। लोगों ने इसे ठीक करवाने की मांग की है।
देवी नगर में कचरे की बदबू से लोग परेशान सोडाला इलाके के नन्नू मार्ग से नीरज ने देवी नगर से कचरे की समस्या के बारे में पोस्ट किया है। नीरज का कहना है कि इस मार्ग पर आना-जाना मुश्किल हो गया है। प्लॉट नं 101 और 102 को ‘कचरा डिपो’ बना दिया गया है। आस-पास रहने वालों को भी गंदगी की सामना करना पड़ता है।
खराब रोड पर वाहन चालकों को खतरा आगरा रोड की गायत्री ग्रीन सिटी कॉलोनी से सूरज सोनी ने वार्ड नं 100 से सड़क की समस्या के बारे में बताया है। सूरज ने लिखा कि कॉलोनी में सड़क टूटी हुई है। इस मामले में कई बार पहले भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
नालियां साफ-सफाई न होने से हुईं चोक जयपुर के नाहरगढ़ फोर्ट के पास से प्रहलाद शर्मा ने समाधान सेगमेंट पर नालियों की साफ-सफाई को लेकर समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि नालियों में पानी भरा हुआ है। साथ ही रोड पर मिट्टी पड़ी हुई है जिसके कारण नाली भी चोक को जाती है। प्रहलाद ने नाली की सफाई करवाने की मांग की है।
सीवर ओवरफ्लो की समस्या का समाधान जयपुर शहर के दुर्गापुरा इलाके से विनीत मिश्रा ने सीवर से संबंधित समस्या दैनिक भास्कर के समाधान सेगमेंट पर पोस्ट की थी। विनीत ने लिखा था कि हर दिन सीवर का गंदा पानी सड़कों पर बहता है। जिसपर शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है, लेकिन समाधान सेगमेंट पर समस्या पोस्ट होते की नगर निगम ने इस पर कार्रवाई कर समाधान करवा दिया है। जिससे वहां के लोगों को काफी राहत मिली है।
झोटवाड़ा में ठीक हुई सीवर लाइन झोटवाड़ा के रीको इंडस्ट्रियल एरिया से राजेश कुमार नागरवाल ने समाधान सेगमेंट पर अशोका ऑइल मिल के सामने सीवर लाइन ब्लॉक की समस्या पोस्ट की थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि रास्ता भी ब्लॉक हो रहा है। लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। समस्या पोस्ट होते ही नगर निगम की उपायुक्त ने इसका समाधान करवा दिया है।
मनीषा यादव बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर' जयपुर के रीको इंडस्ट्रियल एरिया से अशोका ऑइल मिल के सामने सीवर लाइन ब्लॉक की समस्या के बारे में राजेश कुमार नागरवाल ने पोस्ट किया था। जिसपर नगर निगम की उपायुक्त मनीषा यादव ने एक्शन लेते हुए त्वरित कार्रवाई कर समाधान करवा दिया है। जिसके बाद से क्षेत्र के लोगों की एक बड़ी समस्या दूर हो गई है।
आमजन की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’
‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है।
अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं
दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं।
भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए…
1.जयपुर के सुमेल में सुधरी बिजली:घाट गेट में नालियां साफ; मेयर कुसुम यादव बनीं ‘पब्लिक की स्टार’
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


