होमक्राइमसीसीटीवी फुटेज और फील्ड ऑपरेशन से जयपुर पुलिस ने किया ज्वैलर्स लूट का खुलासा
क्राइम

सीसीटीवी फुटेज और फील्ड ऑपरेशन से जयपुर पुलिस ने किया ज्वैलर्स लूट का खुलासा

जयपुर पश्चिम पुलिस ने 1000 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर ज्वैलर्स लूट का मामला सुलझाया है। तीन इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है और लूटे गए आभूषणों से बनाए गए चांदी के अवशेष भी मिले हैं।

Amar Ujala के अनुसार14 जुलाई 2026 को 11:02 am बजे
सीसीटीवी फुटेज और फील्ड ऑपरेशन से जयपुर पुलिस ने किया ज्वैलर्स लूट का खुलासा

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6a55b37425b81909d40389c9","slug":"1000-cctv-footage-1300-km-chase-helps-jaipur-police-crack-jeweller-robbery-habitual-criminals-arrested-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4499767-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: 1000 कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस ने किया ज्वैलर्स लूटकांड का खुलासा, तीन इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

Jaipur News: 1000 कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस ने किया ज्वैलर्स लूटकांड का खुलासा, तीन इनामी बदमाश गिरफ्तार

Tue, 14 Jul 2026 03:54 PM IST

जयपुर ब्यूरो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

Published by: जयपुर ब्यूरो

Updated Tue, 14 Jul 2026 03:54 PM IST

सार

तकनीकी जांच और लगातार फील्ड ऑपरेशन के दम पर जयपुर पश्चिम पुलिस ने ज्वैलर्स से हुई लूट का पर्दाफाश कर तीन इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान लूटे गए आभूषणों से तैयार की गई करीब सात किलो चांदी की सिल्ली भी बरामद की गई है।

विज्ञापन

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

जयपुर पश्चिम पुलिस ने तकनीकी जांच और लगातार फील्ड ऑपरेशन के दम पर ज्वैलर्स से हुई सनसनीखेज लूट का खुलासा करते हुए 25-25 हजार रुपये के इनामी तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने करीब 1000 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपियों का पीछा करते हुए लगभग 1300 किलोमीटर तक अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान लूटे गए आभूषणों से तैयार की गई करीब सात किलो चांदी की सिल्ली भी बरामद की गई है।

पुलिस उपायुक्त प्रशांत किरण ने बताया कि 3 जुलाई की रात खोराबीसल थाना क्षेत्र के नांगल लाड़ी में ज्वेलर्स शंकरलाल शर्मा दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। उनके बैग में सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और दुकान की चाबियां थीं। इसी दौरान स्विफ्ट कार में सवार चार बदमाशों ने उनकी बाइक रुकवाकर लाठी-सरियों से हमला कर दिया। हमले में ज्वैलर्स के दोनों हाथ फ्रैक्चर हो गए, जबकि आरोपी आभूषणों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने चार विशेष टीमें गठित कीं। घटनास्थल से मिले कार के विंडो कर्टन और अन्य सुरागों के आधार पर करीब 50 किलोमीटर के दायरे में लगे 1000 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया गया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: राजस्थान में तबादलों का गड़बड़झाला: ट्रांसफर लिस्ट ने खोली सिस्टम की पोल! सामने आईं हैरान करने वाली गलतियां

जांच के दौरान नंबर प्लेट पर काला कपड़ा बंधी एक संदिग्ध कार की पहचान हुई। इसके बाद तकनीकी साक्ष्यों और परंपरागत पुलिसिंग के जरिए आरोपियों का पीछा करते हुए विभिन्न स्थानों पर करीब 1300 किलोमीटर तक दबिश दी गई। इसके बाद पुलिस ने कालवाड़ रोड-सिरसी लिंक रोड क्षेत्र से कमलेश कुमार बाज्या, अशोक मीणा उर्फ गोलू और विशाल मीणा को गिरफ्तार कर लिया। तीनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पूछताछ में आरोपियों ने वारदात करना स्वीकार किया। जांच में सामने आया कि उन्होंने लूटे गए आभूषणों को गलवाकर करीब सात किलो चांदी की सिल्ली बनवा दी थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। वारदात में इस्तेमाल की गई किराये की कार भी जब्त कर ली गई है।

लिस के अनुसार मुख्य आरोपी कमलेश कुमार बाज्या के खिलाफ पहले से करीब दो दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले में एक अन्य आरोपी जितेंद्र शर्मा अभी फरार है, जबकि तीन संदिग्ध सहयोगियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि आरोपियों से पूछताछ में गैंग द्वारा की गई अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें