राजस्थान में कल भारी बारिश की चेतावनी: श्रीगंगानगर दूसरे दिन देश में सबसे गर्म, जयपुर डायवर्ट हुईं फ्लाइट, एक रनवे से लौटी - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Heatwave Relief | Haryana Delhi NCR Weather Alert राजस्थान में कल भारी बारिश की चेतावनी:श्रीगंगानगर दूसरे दिन देश में सबसे गर्म, जयपुर डायवर्ट हुईं फ्लाइट, एक रनवे से…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Heatwave Relief | Haryana Delhi NCR Weather Alert
राजस्थान में कल भारी बारिश की चेतावनी:श्रीगंगानगर दूसरे दिन देश में सबसे गर्म, जयपुर डायवर्ट हुईं फ्लाइट, एक रनवे से लौटी
- कॉपी लिंक
राजस्थान में 11 जून से बारिश तेज होगी। प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होगा। इस कारण आंधी चलने, बारिश और ओले गिरने का ऑरेंज, यलो अलर्ट है।
इससे पहले मंगलवार को श्रीगंगानगर लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया।
चूरू, बीकानेर, फलोदी, जैसलमेर में भी अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री के बीच दर्ज हुआ। वहीं, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर से लगते इलाकों में दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ।
आंधी चली और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। दिल्ली में खराब मौसम के चलते दिल्ली से 2 फ्लाइट भी जयपुर डायवर्ट हुईं।
राजस्थान में मौसम की तस्वीर
ये शहर सबसे गर्म रहे
गर्मी और बारिश से जुड़े अपडेट्स
पिछले 24 घंटे का मौसम: श्रीगंगानगर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। श्रीगंगानगर के अलावा चूरू में 44.6, फलोदी में 43.8, बीकानेर, जैसलमेर में 43.6, पिलानी में 44.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। इन सभी एरिया में मंगलवार को हीटवेव का सबसे ज्यादा असर रहा।
अलवर, हनुमानगढ़ में तूफानी बारिश: दिन में तेज धूप और गर्मी रहने के बाद हरियाण, दिल्लाी एनसीआर से लगते जिलों और उनके कुछ इलाकों में मौसम में बदलाव हुआ। हनुमानगढ़, अलवर, झुंझुनूं, भरतपुर के एरिया में दोपहर बाद बादल छाए और कई इलाकों में तेज धूलभरी हवाएं चली। हनुमानगढ़, अलवर में आंधी चलने के साथ ही बारिश हुई।
जयपुर डायवर्ट हुईं फ्लाइट, एक वापस लौटी: सोमवार को खराब मौसम का असर फ्लाइट ऑपरेशन पर भी नजर आया। दिल्ली में खराब मौसम के कारण स्पाइसजेट एयरलाइंस की इंटरनेशनल फ्लाइट जयपुर डायवर्ट हुई। वहीं, इंडिगो की अगरतला-दिल्ली फ्लाइट भी जयपुर पहुंची। वहीं, अलायंस एयर की जयपुर-दिल्ली फ्लाइट भी रनवे से ही वापस लौट आई।
अब आगे क्या:11 जून से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के कई हिस्सों में आंधी, बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 11 से 14 जून के दौरान बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन के साथ आंधी (50-60 Kmph) और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
राजस्थान के बड़े शहरों में मौसम
जयपुर: राजधानी में मंगलवार को गर्मी और तेज हो गई। यहां अधिकतम तापमान 1.7 डिग्री चढ़कर 41.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जयपुर में दिनभर तेज धूप रही, जबकि सुबह-शाम वातावरण में नमी बढ़ने से उमस तेज हो गई। मौसम विभाग ने गुरुवार को जयपुर में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है।
उदयपुर: लेकसिटी में गर्मी का असर लगातार बना हुआ है। सोमवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम एक्सपर्ट डॉ.आर.एस. देवड़ा कहते है कि एक नया पक्षिमी विक्षोभ से बादल छाए रहने और बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना है।
अजमेर: मंगलवार को गर्मी का दौर जारी रहा। उमस के चलते आम जनता को परेशान होना पड़ा। मौसम विभाग में अधिकतम तापमान 39.7 और न्यूतम तापमान 28. 1 दर्ज किया है।
कोटा: मंगलवार को भी तेज गर्मी का दौर जारी रहा। रात का तापमान भी 8 डिग्री बढ़ा। वहीं, तेज धूप के चलते लोग परेशान रहे। दोपहर में गर्म हवा चली। मंगलवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 42.1 डिग्री और न्यूनतम 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन में हल्के बादल छाए, लेकिन उमस बढ़ गई है।
अलवर: जिले में मंगलवार शाम करीब साढ़े 5 बजे अंधड़ आया। इसके बाद कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। इससे पहले दिन में भीषण गर्मी रही। दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास पहुंच गया था। लेकिन शाम को अंधड़-बारिश के बाद कई तापमान दो डिग्री तक की गिरावट हुई।
सीकर: जिले में एक बार फिर तेज गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है। सीकर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले यहां पर सोमवार को न्यूनतम तापमान 39.8 डिग्री दर्ज किया गया था।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


