होमक्राइमसोनौली सीमा पर चांदी तस्करी का प्रयास विफल, जयपुर का युवक गिरफ्तार - jaipur man arrested with silver at indianepal border
क्राइम

सोनौली सीमा पर चांदी तस्करी का प्रयास विफल, जयपुर का युवक गिरफ्तार - jaipur man arrested with silver at indianepal border

सोनौली सीमा पर चांदी तस्करी का प्रयास विफल, जयपुर का युवक गिरफ्तार एसएसबी ने सोनौली सीमा पर 500 ग्राम चांदी के साथ जयपुर निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया। वह चांदी जयपुर से खरीदकर काठमांडू ले जा रहा था, जिसे कस्टम विभा ..…

Jagran के अनुसार11 जून 2026 को 12:05 pm बजे
सोनौली सीमा पर चांदी तस्करी का प्रयास विफल, जयपुर का युवक गिरफ्तार - jaipur man arrested with silver at indianepal border

सौजन्य से:- Jagran

सोनौली सीमा पर चांदी तस्करी का प्रयास विफल, जयपुर का युवक गिरफ्तार

एसएसबी ने सोनौली सीमा पर 500 ग्राम चांदी के साथ जयपुर निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया। वह चांदी जयपुर से खरीदकर काठमांडू ले जा रहा था, जिसे कस्टम विभा ...और पढ़ें

HighLights

- सोनौली सीमा पर 500 ग्राम चांदी के साथ युवक पकड़ा गया।

- जयपुर निवासी युवक चांदी काठमांडू ले जा रहा था।

- एसएसबी ने आरोपी को कस्टम विभाग के हवाले किया।

संवाद सूत्र (सोनौली) महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार एवं पारगमन मार्ग सोनौली पर एसएसबी ने बुधवार को जांच के दौरान 500 ग्राम चांदी के छोटे दानों के साथ एक युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि वह राजस्थान के जयपुर से चांदी खरीदकर नेपाल की राजधानी काठमांडू जा रहा था। बरामद चांदी और युवक को आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा को सौंप दिया गया है।

एसएसबी द्वारा सीमा पर की जा रही रूटीन जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसके सामान की तलाशी ली गई। तलाशी में एक पैकेट से 500 ग्राम चांदी के छोटे दाने बरामद हुए। पूछताछ में युवक ने स्वयं को चंदपोल बाजार, थाना मानक चौक, जयपुर , राजस्थान का निवासी मुहम्मद इकबाल बताया और कहा कि वह चांदी लेकर काठमांडू जा रहा था। आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद एसएसबी ने चांदी को जब्त कर लिया।

एसएसबी सहायक कमांडेंट प्रिया यादव ने बताया कि सीमा पार कीमती धातुओं की आवाजाही को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बरामद चांदी और पकड़े गए युवक को आवश्यक कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग के हवाले कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- मादक पदार्थ तस्करों का दुश्मन 'लूडो' हुआ रिटायर, महराजगंज में SSB ने दी ससम्मान विदाई

कस्टम अधिकारी अब मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं। भारत-नेपाल सीमा पर सोना, चांदी और विदेशी मुद्रा की तस्करी रोकने के लिए एसएसबी और कस्टम विभाग लगातार जांच अभियान चला रहे हैं।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है.  

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी
राजनीति

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार
क्राइम

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च
शिक्षा-करियर

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे:  सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News
कृषि

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे: सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News