Jaipur Factory Fire: पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से दहला खो नागोरियान, घर में चल रहा था अवैध कारखाना, 3 की मौत
{"_id":"6a27beb0ddbd8695c2071df8","slug":"jaipur-massive-blast-at-firecracker-unit-operating-inside-house-kills-3-several-others-critically-injured-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur Factory…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6a27beb0ddbd8695c2071df8","slug":"jaipur-massive-blast-at-firecracker-unit-operating-inside-house-kills-3-several-others-critically-injured-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur Factory Fire: पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से दहला खो नागोरियान, घर में चल रहा था अवैध कारखाना, 3 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur Factory Fire: पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से दहला खो नागोरियान, घर में चल रहा था अवैध कारखाना, 3 की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Priya Verma
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:50 PM IST
विज्ञापन
सार
खो नागोरियान क्षेत्र में पटाखा निर्माण के दौरान हुए भीषण विस्फोट ने एक बार फिर रिहायशी इलाकों में संचालित ऐसी इकाइयों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी जयपुर के खो नागोरियान क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक घर में संचालित पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने और विस्फोट होने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिस मकान में हादसा हुआ, वहां घर के भीतर ही पटाखा निर्माण का काम चल रहा था। अचानक आग लगने के बाद तेज धमाके हुए, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग, सिविल डिफेंस, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
ये भी पढ़ें: Rajasthan SOG Action: SI पेपर लीक में सहायक लेखाधिकारी गिरफ्तार, भाई को पास कराने के लिए खरीदा था पेपर
विज्ञापन
जयपुर कलेक्टर संदेश नायक ने तीन लोगों की जलने से मौत की पुष्टि की है। वहीं पांच घायलों को उपचार के लिए जयपुरिया अस्पताल और एसएमएस अस्पताल भेजा गया है। इनमें से तीन घायलों को एसएमएस अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों के अनुसार ये सभी 50 से 70 प्रतिशत तक झुलस चुके हैं और उनकी स्थिति मरणासन्न बनी हुई है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन, एडीएम और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर मौजूद हैं। दमकलकर्मी आग पर पूरी तरह काबू पाने और मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। आशंका है कि मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आवासीय क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री किस प्रकार संचालित की जा रही थी और इसके लिए आवश्यक अनुमति ली गई थी या नहीं।

Trending Videos

Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च