होमक्राइमJaipur Factory Fire: पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट से दहला खो नागोरियान, घर में चल रहा था अवैध कारखाना, चार की मौत
क्राइम

Jaipur Factory Fire: पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट से दहला खो नागोरियान, घर में चल रहा था अवैध कारखाना, चार की मौत

{"_id":"6a27beb0ddbd8695c2071df8","slug":"jaipur-massive-blast-at-firecracker-unit-operating-inside-house-kills-3-several-others-critically-injured-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur Factory…

Amar Ujala के अनुसार9 जून 2026 को 11:06 am बजे
Jaipur Factory Fire: पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट से दहला खो नागोरियान, घर में चल रहा था अवैध कारखाना, चार की मौत

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6a27beb0ddbd8695c2071df8","slug":"jaipur-massive-blast-at-firecracker-unit-operating-inside-house-kills-3-several-others-critically-injured-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur Factory Fire: पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट से दहला खो नागोरियान, घर में चल रहा था अवैध कारखाना, चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

Jaipur Factory Fire: पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट से दहला खो नागोरियान, घर में चल रहा था अवैध कारखाना, चार की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

Published by: Priya Verma

Updated Tue, 09 Jun 2026 12:50 PM IST

विज्ञापन

सार

खो नागोरियान क्षेत्र में पटाखा निर्माण के दौरान हुए भीषण विस्फोट ने एक बार फिर रिहायशी इलाकों में संचालित ऐसी इकाइयों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे में चार लोगों की जान चली गई, जबकि पांच घायलों का इलाज एसएमएस अस्पताल में चल रहा है।

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विज्ञापन

विस्तार

जयपुर के खो नागोरियान क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक घर में संचालित पटाखा फैक्टरी में भीषण आग लगने और विस्फोट होने से मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं, पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। आदिब, समीर, नासिर, बिलाल और वाहिद,नामक पांच युवकों इलाज चल रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिस मकान में हादसा हुआ, वहां घर के भीतर ही पटाखा निर्माण का काम चल रहा था। अचानक आग लगने के बाद तेज धमाके हुए, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग, सिविल डिफेंस, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

ये भी पढ़ें: Rajasthan SOG Action: SI पेपर लीक में सहायक लेखाधिकारी गिरफ्तार, भाई को पास कराने के लिए खरीदा था पेपर

विज्ञापन

जयपुर कलेक्टर संदेश नायक ने मौके पर तीन लोगों की जलने से मौत की पुष्टि की है, जबकि अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। इस संबंध में SMS अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने घायलों की स्थिति पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में अब तक कुल छह लोग लाए गए हैं, जिनमें से एक व्यक्ति की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। बाकी बचे पांच घायलों को तुरंत अस्पताल में एडमिट कर लिया गया है। डॉ. माहेश्वरी के अनुसार, इन सभी घायलों की स्थिति बेहद गंभीर है क्योंकि ये सभी 50 प्रतिशत से अधिक झुलस चुके हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि डॉक्टरों की टीम घायलों के इलाज में पूरी मुस्तैदी से जुटी है और उन्हें बचाने के लिए हरसंभव चिकित्सा प्रयास किए जा रहे हैं।

50 फीसदी तक झुलसे तीन घायल

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने अस्पताल से मिली शुरुआती जानकारियों को साझा करते हुए बताया कि हादसे में झुलसे तीन मरीजों को इस वक्त बर्न वार्ड के आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। ये तीनों ही मरीज करीब 50 फीसदी तक झुलस चुके हैं, जिसे चिकित्सा विज्ञान में काफी हाई रेट माना जाता है, इसलिए इनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने आशंका जताते हुए कहा कि अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में करीब 10 और लोगों के झुलसने का अनुमान है, जिन्हें अभी इलाज के लिए अस्पताल लाया जाना बाकी है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें सभी घायलों को त्वरित और बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए मुस्तैद हैं।

अशोक गहलोत ने शोक संवेदना व्यक्त की

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर ट्वीट करते हुए कहा- जयपुर के खो नागोरियन क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के भीषण हादसे में कई व्यक्तियों की मृत्यु की सूचना दुखद है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें संबल दें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन, एडीएम और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर मौजूद हैं। दमकलकर्मी आग पर पूरी तरह काबू पाने और मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। आशंका है कि मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आवासीय क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री किस प्रकार संचालित की जा रही थी और इसके लिए आवश्यक अनुमति ली गई थी या नहीं।

भिवाड़ी में आठ लोगों की हुई थी मौत

भिवाड़ी के खुशखेड़ा कारौली इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से आठ मजदूरों की मौत हो गई थी। उस दौरान इस घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया था। शव इतने बुरी तरह झुलसे थे कि कई शवों के कंकाल भर बचे थे। रेस्क्यू टीम को मौके पर शरीर के टुकड़े भी मिले थे। जिन्हें पॉलीथीन में एकत्रित किया गया था। इनमें से छह लोग बिहार के रहने वाले थे। 24 मई को दोबारा सील फैक्ट्री में आग लग गई थी।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है.  

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी
राजनीति

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च
शिक्षा-करियर

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे:  सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News
कृषि