Jaipur: दिल्ली में खराब मौसम के कारण 9 उड़ानें जयपुर डायवर्ट; यात्री परेशान, एयरपोर्ट प्रशासन ने किए इंतजाम
{"_id":"6a28d6993107ad1c2f05936e","slug":"bad-weather-in-delhi-forces-9-flights-to-divert-to-jaipur-passengers-face-delays-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4378414-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipu…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6a28d6993107ad1c2f05936e","slug":"bad-weather-in-delhi-forces-9-flights-to-divert-to-jaipur-passengers-face-delays-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4378414-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: दिल्ली में खराब मौसम के कारण 9 उड़ानें जयपुर डायवर्ट; यात्री परेशान, एयरपोर्ट प्रशासन ने किए इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: दिल्ली में खराब मौसम के कारण 9 उड़ानें जयपुर डायवर्ट; यात्री परेशान, एयरपोर्ट प्रशासन ने किए इंतजाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 09:06 AM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली में कम दृश्यता और खराब मौसम के कारण देर रात नौ विमानों को जयपुर डायवर्ट किया गया, जहां एयरपोर्ट प्रशासन ने सुरक्षित लैंडिंग और यात्रियों की सुविधाओं के लिए विशेष इंतजाम किए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी दिल्ली में खराब मौसम का असर हवाई यातायात पर भी देखने को मिला। प्रतिकूल मौसम और कम दृश्यता के कारण रात 12 से 1:30 बजे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने वाली कुल नौ उड़ानों को जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डायवर्ट किया गया। अचानक बढ़े विमान संचालन के चलते यात्रियों को देरी और असुविधा का सामना करना पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली में मौसम खराब होने के कारण विभिन्न एयरलाइंस की नौ उड़ानों को सुरक्षा कारणों से जयपुर भेजा गया। इनमें जयपुर डायवर्ट की गई AI2708, AI 816, QP 1810, 6E 817, AI 2870, 6E 2382, IX 1229, AI 538 और AI 2244 उड़ानें शामिल हैं। इन उड़ानों में सवार यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त इंतजार करना पड़ा। कई यात्रियों को उड़ान की आगे की स्थिति और पुनर्निर्धारित समय की जानकारी के लिए एयरलाइन काउंटरों पर संपर्क करना पड़ा। कुछ यात्रियों ने देरी के कारण अपनी आगे की यात्रा योजनाओं पर असर पड़ने की बात भी कही।
ये भी पढ़ें: Rajasthan News: मोदी सरकार के 12 साल पर राजस्थान के सरकारी मंदिरों में महाआरती, सीएम भजनलाल करेंगे पूजा
विज्ञापन
जयपुर एयरपोर्ट पर एक साथ कई विमानों के पहुंचने से परिचालन गतिविधियां बढ़ गईं। एयरपोर्ट प्रबंधन और एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने समन्वय बनाते हुए सभी विमानों की सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित की। यात्रियों की सुविधा के लिए एयरलाइंस और एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गईं। विशेषज्ञों के अनुसार मानसूनी गतिविधियों और बदलते मौसम के दौरान उत्तर भारत के प्रमुख हवाई अड्डों पर इस प्रकार की स्थिति समय-समय पर बनती रहती है। खराब दृश्यता, तेज हवाएं और बादलों की घनी मौजूदगी के कारण विमान संचालन प्रभावित होता है। ऐसे हालात में यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उड़ानों को वैकल्पिक हवाई अड्डों पर डायवर्ट किया जाता है।
दिल्ली के मौसम में सुधार होने के बाद संबंधित उड़ानों को उनके निर्धारित गंतव्य की ओर रवाना करने की प्रक्रिया शुरू की गई। मौसम संबंधी परिस्थितियों पर नजर रखते हुए एयरपोर्ट अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही सभी निर्णय लिए गए हैं।

Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च