कौन हैं आईएएस मुद्रा रहेजा? IPS से शादी रचा अब त्रिपुरा की जगह राजस्थान में देंगी सेवाएं
Who is IAS Mudra Raheja: राजस्थान को एक और नई और यंग आईएएस अधिकारी मिल गई है। त्रिपुरा कैडर की मुद्रा रहेजा का कैडर बदलकर अब राजस्थान कर दिया गया है। बता दें कि मुद्रा राजस्थान में आईपीएस सिद्धार्थ श्रीवास्तव की धर्म पत्…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Who is IAS Mudra Raheja: राजस्थान को एक और नई और यंग आईएएस अधिकारी मिल गई है। त्रिपुरा कैडर की मुद्रा रहेजा का कैडर बदलकर अब राजस्थान कर दिया गया है। बता दें कि मुद्रा राजस्थान में आईपीएस सिद्धार्थ श्रीवास्तव की धर्म पत्नी हैं।
जयपुर: राजस्थान के प्रशासनिक कुनबे में अब त्रिपुरा कैडर की यंग आईएएस अधिकारी मुद्रा रहेजा भी शामिल हो रही हैं। इसको लेकर केंद्र सरकार ने इसी महीने ही आदेश जारी कर दिए है। 2024 बैच की आईएएस मुद्रा का त्रिपुरा से कैडर बदलकर राजस्थान कर दिया गया है। मुद्रा रहेजा ने राजस्थान कैडर के आईपीएस सिद्धार्थ श्रीवास्तव से विवाह किया था। इस आधार पर ही केंद्र सरकार ने उनका कैडर अब राजस्थान में कर दिया है। इस रिपोर्ट में जानिए आईएएस मुद्रा रहेजा की पूरी प्रोफाइल।
कौन हैं हरियाणा मूल की आईएएस मुद्रा रहेजा?
आईएएस अधिकारी मुद्रा रहेजा मूल रूप से हरियाणा निवासी हैं। जिनका जन्म 17 जनवरी 1998 को हुआ। मुद्रा ने पहली बार 2023 में यूपीएससी परीक्षा पास की, जहां उन्होंने 413 वी रैंक हासिल की, लेकिन मुद्रा इससे संतुष्ट नहीं हुई और उन्होंने फिर से 2024 में प्रयास किया, जहां उनकी रैंक में सुधार हुआ और 252 वी रैंक मिली। मुद्रा ने यूपीएससी में समाजशास्त्र से वैकल्पिक विषय चुना था। 2024 में सेलेक्ट होने के बाद मुद्रा रहेजा को त्रिपुरा कैडर मिला। अब कैडर बदलने के बाद उन्हें राजस्थान में पति के कैडर में काम करने का मौका मिलेगा।
पति की पोस्टिंग के आधार पर बदला कैडर
2024 में सेलेक्ट होने के बाद आईएएस मुद्रा रहेजा को त्रिपुरा में कैडर मिला। मुद्रा ने केंद्र सरकार में अपने कैडर बदलने की एप्लीकेशन सबमिट की। उनके पति आईपीएस सिद्धार्थ श्रीवास्तव राजस्थान में नियुक्त हैं। इस आधार को लेकर ही आईएएस मुद्रा रहेजा ने अपना कैडर राजस्थान किए जाने की मांग की। इस पर विचार करने के बाद बाद हाल ही में जुलाई 2026 में केंद्र सरकार के डीओपीटी के आदेश के अनुसार विवाह का आधार मानते हुए आईएएस मुद्रा रहेजा का कैडर राजस्थान कर दिया हैं।
कौन हैं मुद्रा रहेजा के पति आईपीएस सिद्धार्थ श्रीवास्तव
आईएएस मुद्रा रहेजा के पति आईपीएस सिद्धार्थ श्रीवास्तव भी 2024 बैच के अधिकारी हैं। मुद्रा और सिद्धार्थ ट्रेनिंग के दौरान एक दूसरे के करीब आए और फिर उन्होंने शादी कर ली। सिद्धार्थ श्रीवास्तव वर्तमान में कोटा में प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी हैं। सिद्धार्थ मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आईपीएस बनने से पहले वह उत्तर प्रदेश में नायब तहसीलदार के तौर पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने 2023 की यूपीएससी परीक्षा में 118 वी रैंक हासिल की थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने उन्हें राजस्थान कैडर आवंटित किया।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

कर्मचारियों को मिलेगा पसंद का सैलरी अकाउंट चुनने का विकल्प: राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला

मानसून की सक्रियता से राजस्थान में बारिश का दौर

कोटा शहर में जलापूर्ति बंद, 30 जुलाई सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक शटडाउन


