होमखेलजयपुर में बन रहे दुनिया के तीसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम की स्ट्रक्चरल जांच, IIT मुंबई की टीम को मिला जिम्मा
खेल

जयपुर में बन रहे दुनिया के तीसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम की स्ट्रक्चरल जांच, IIT मुंबई की टीम को मिला जिम्मा

जयपुर में बन रहे दुनिया के तीसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम की स्ट्रक्चरल जांच, IIT मुंबई की टीम को मिला जिम्मा इस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की दर्शक क्षमता 75,000 होगी. इसका निर्माण कार्य 2 चरण में किया जाएगा. Publ…

ETV Bharat के अनुसार30 जून 2026 को 10:26 am बजे
जयपुर में बन रहे दुनिया के तीसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम की स्ट्रक्चरल जांच, IIT मुंबई की टीम को मिला जिम्मा

सौजन्य से:- ETV Bharat

जयपुर में बन रहे दुनिया के तीसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम की स्ट्रक्चरल जांच, IIT मुंबई की टीम को मिला जिम्मा

इस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की दर्शक क्षमता 75,000 होगी. इसका निर्माण कार्य 2 चरण में किया जाएगा.

Published : June 30, 2026 at 3:28 PM IST

जयपुर : जयपुर के चौंप में निर्माणाधीन दुनिया के तीसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का रुका हुआ निर्माण कार्य राजस्थान क्रिकेट संघ की एडहॉक कमेटी वापस शुरू करने जा रही है. करीब चार वर्ष पहले शुरू हुए इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का निर्माण पिछले लगभग ढाई वर्षों से पूरी तरह बंद पड़ा है. अब राजस्थान क्रिकेट संघ की एडहॉक कमेटी ने स्टेडियम के अब तक हुए निर्माण की गुणवत्ता और मजबूती का तकनीकी आकलन कराने का निर्णय लिया है.

आईआईटी मुंबई की टीम जांच करेगी : राजस्थान क्रिकेट संघ की एडहॉक कमेटी के सदस्य आशीष तिवाड़ी का कहना है कि निर्माणधीन स्टेडियम का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा. हाल ही में एडहॉक कमेटी ने स्टेडियम का दौरा भी किया था और जो निर्माण स्टेडियम में हो चुके हैं, उन्हें देखा था. स्ट्रक्चरल करीब चार साल पुराना हो चुका है. ऐसे में पहले हम स्ट्रक्चरल की जांच करवाएंगे. इसके लिए आईआईटी मुंबई के विशेषज्ञों की टीम स्टेडियम के स्ट्रक्चर की विस्तृत जांच कर रही है. टीम यह आकलन कर रही है कि अब तक तैयार किए गए ढांचे की वर्तमान स्थिति क्या है? उसकी मजबूती कितनी है और क्या उसी आधार पर आगे का निर्माण सुरक्षित तरीके से किया जा सकता है या नहीं?

100 एकड़ में बनेगा : जांच के दौरान कंक्रीट, स्टील, फाउंडेशन और अन्य प्रमुख संरचनात्मक हिस्सों की तकनीकी परीक्षणों के माध्यम से समीक्षा की जाएगी. स्टेडियम का निर्माण लंबे समय से बंद रहने के कारण सबसे बड़ी चिंता पहले से निर्मित ढांचे की गुणवत्ता को लेकर है. बिना तकनीकी जांच के निर्माण कार्य दोबारा शुरू किया जाता है तो भविष्य में सुरक्षा और गुणवत्ता संबंधी चुनौतियां सामने आ सकती हैं. चौंप में बन रहे इस स्टेडियम का निर्माण 100 एकड़ में किया जाएगा.

400 करोड़ रुपए लागत : इस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की दर्शक क्षमता 75,000 होगी. इसका निर्माण कार्य 2 चरण में किया जाएगा. हांलाकि, पहले प्रथम चरण का कार्य अभी रुका हुआ है और सब कुछ सही रहा तो पहले चरण में 40,000 दर्शक क्षमता के वर्ल्ड क्लास स्टेडियम का निर्माण होगा. इसकी लागत 400 करोड़ रुपए होगी. इसमें से 300 करोड़ रुपए निजी कंपनी और शेष राशि का वहन आरसीए करेगी.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें