राजस्थान की IIT जोधपुर को 2536, MNIT जयपुर को 2955 और IIIT कोटा की पहली सीट 17752 रैंक पर अलॉट
राजस्थान की IIT जोधपुर को 2536, MNIT जयपुर को 2955 और IIIT कोटा की पहली सीट 17752 रैंक पर अलॉट देश की 23 आईआईटी में जोधपुर का चुनाव 17वें नंबर पर, एमएनआईटी जयपुर 9वें और ट्रिपल आईटी कोटा 17 नंबर पर रहा है. Published : Ju…

सौजन्य से:- ETV Bharat
राजस्थान की IIT जोधपुर को 2536, MNIT जयपुर को 2955 और IIIT कोटा की पहली सीट 17752 रैंक पर अलॉट
देश की 23 आईआईटी में जोधपुर का चुनाव 17वें नंबर पर, एमएनआईटी जयपुर 9वें और ट्रिपल आईटी कोटा 17 नंबर पर रहा है.
Published : June 16, 2026 at 9:41 AM IST
|Updated : June 16, 2026 at 10:26 AM IST
कोटा : जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA Counselling 2026) की काउंसलिंग चल रही है. इस काउंसलिंग में पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट का परिणाम जारी हो गया है. इसमें भाग ले रहे संस्थानों में राजस्थान के तीन संस्थानों की स्थिति ठीक नहीं है, केवल एमएनआईटी जयपुर की अच्छी रैंक पर चुना गया है. एमएनआईटी जयपुर देश की 32 (IIST शिबपुर को मिलाकर) एनआईटी में 9वें नंबर पर रहा है. इसी तरह से आईआईटी की बात की जाए तो देश की 23 आईआईटी में जोधपुर का चुनाव 17वें नंबर पर स्टूडेंट्स ने किया है. वहीं, ट्रिपल आईटी की बात की जाए तो कोटा 17वें नंबर पर रहा है. देश में 26 ट्रिपल आईटी हैं.
एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि आईआईटी जोधपुर की बात की जाए तो विद्यार्थियों ने 17वीं प्राथमिकता दी है, जबकि आईआईटी जोधपुर के पहले 15 आईआईटी और आईआईएससी बेंगलुरु को चुना गया है. इनमें मुंबई, कानपुर, दिल्ली, मद्रास, आईआईएससी बेंगलुरु, खड़गपुर, रुड़की, हैदराबाद, गुवाहाटी, वाराणसी बीएचयू, इंदौर, गांधीनगर, धनबाद, रोपड़, पटना व मंडी शामिल हैं. आईआईटी जोधपुर के नीचे महज सात हैं, जिनमें तिरुपति, भुवनेश्वर, गोवा, धरवाड़, जम्मू, पलक्कड़ और भिलाई आईआईटी शामिल हैं.
पढे़ं. JoSAA Counselling 2026: टॉप 500 कैंडिडेट्स ने चुनी 7 IITs और IISC बेंगलुरु, इन 16 IITs से तौबा
जोधपुर की कंप्यूटर साइंस ब्रांच को 2536 रैंक पर पहला अलॉटमेंट मिला है. कंप्यूटर साइंस की सभी सीट ओपन कैटेगरी से 3392 पर खत्म हो गई, जबकि फीमेल ओनली पर 7472 रैंक पर भी सीट मिली है. इधर, क्लोजिंग रैंक की बात की जाए तो यह इंजीनियरिंग केमिस्ट्री के बीएस सीट को 16042 रैंक पर मिला है. वहीं, फीमेल ओनली सीट पर इसी कोर्स में 26068 रैंक पर भी सीट अलॉट हुई है. आईआईटी में एडमिशन जेईई एडवांस्ड की रैंक से मिलता है, जबकि एनआईटी, ट्रिपल आईटी व जीएफटीआई में जेईई मेन की रैंक से एडमिशन मिलता है.
2955 रैंक पर MNIT जयपुर की पहली सीट आवंटित : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) की बात की जाए तो विद्यार्थियों की पहली चॉइस में एनआईटी तिरुचिरापल्ली रही है. ये जेईई मेन की 103 रैंक वाले विद्यार्थी को आवंटित हुई है, जिसने कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की ब्रांच को चुना है. इस संस्थान की क्लोजिंग रैंक 17407 रही है, जिस पर विद्यार्थी ने मेट्रोलॉजिकल और मटेरियल इंजीनियरिंग को चुना है. राजस्थान की एमएनआईटी जयपुर को आवंटन में 9वीं प्राथमिकता मिली है. यहां की कंप्यूटर साइंस ब्रांच को 2955 रैंक वाले विद्यार्थी ने चुना है, जबकि यहां की क्लोजिंग रैंक मेट्रोलॉजिकल और मटेरियल इंजीनियरिंग में 33371 रही है.
जयपुर के पहले विद्यार्थियों ने जिन आठ एनआईटी को प्राथमिकता दी है, उनमें तिरुचिरापल्ली, दिल्ली, राउरकेला, सूरतकल, जमशेदपुर, वारंगल, इलाहाबाद व कालीकट शामिल हैं, जबकि जयपुर से नीचे 23 एनआईटी हैं. इनमें नागपुर, आईआईएसटी शिबपुर, कुरुक्षेत्र, जालंधर, सूरत, भोपाल, दुर्गापुर, हमीरपुर, सिलचर, गोवा, पांडिचेरी, पटना, रायपुर, अगरतला, ताड़ेपल्लीगुडेम (आंध्र प्रदेश), उत्तराखंड, सिक्किम, श्रीनगर, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम व नागालैंड शामिल हैं.
पढे़ं. JEE Advanced 2026 : टाइल कारीगर का बेटा पढ़ेगा IIT में, पिता बोले- परिवार का होगा पहला इंजीनियर
17752 रैंक पर ट्रिपल आईटी कोटा की पहली सीट आवंटित : ट्रिपल आईटी की बात की जाए तो विद्यार्थियों की पहली चॉइस इलाहाबाद रही है, जो 1846 रैंक वाले विद्यार्थी को आवंटित हुई है. जिसमें इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के बीटेक कोर्स को चुना गया है. ट्रिपल आईटी कोटा की बात की जाए तो विद्यार्थियों की प्राथमिकता में वह 17वें नंबर पर रही है. ट्रिपल आईटी कोटा की कंप्यूटर साइंस ब्रांच को 17752 रैंक वाले विद्यार्थी ने चुना है, जबकि यहां की क्लोजिंग रैंक 34014 रही है. इस पर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन ब्रांच को विद्यार्थी ने चुना है.
कोटा से पहले विद्यार्थियों ने इलाहाबाद, लखनऊ, ग्वालियर, तिरुचिरापल्ली, नागपुर, जबलपुर, भोपाल, सूरत, धारवाड़, गुवाहाटी, पुणे, वडोदरा, श्री सिटी, कांचीपुरम, कल्याणी और रांची को चुना है. कोटा से नीचे सोनीपत, कोट्टायम, रायचूर, ऊना, कुरनूल, भागलपुर, वडोदरा इंटरनेशनल केंपस दीव, अगरतला और सेनापति मणिपुर रहे हैं. ट्रिपल आईटी कोटा में तीन ब्रांच संचालित हैं, जिनमें कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में 17752 ओपनिंग और 27568 क्लोजिंग रैंक है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा इंजीनियरिंग में 21347 ओपनिंग रैंक रही है, जबकि क्लोजिंग रैंक 29872 है. इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में 23695 ओपनिंग और 34014 क्लोजिंग रैंक है.
पढे़ं. खुशखबरी : IIT में बढ़ गई 666 सीटें, इस बार 18826 पर मिलेगा एडमिशन
NIT व IIIT में भी कम्प्यूटर साइंस का बोलबाला : एनआईटी दिल्ली में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, राउरकेला में बायोटेक्नोलॉजी, IIST शिबपुर में मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग और सिक्किम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग को चुना है. शेष 28 संस्थानों में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग को ही प्राथमिकता मिली है, जबकि अधिकांश संस्थानों में क्लोजिंग रैंक पर सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच रही है. इसके अलावा माइनिंग, मेट्रोलॉजिकल एंड मटेरियल, बायोटेक्नोलॉजी और केमिकल टेक्नोलॉजी ब्रांच भी क्लोजिंग रैंक पर रही है. ट्रिपल आईटी इलाहाबाद में इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, धारवाड़ में डेटा साइंस से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और गुवाहाटी में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन ब्रांच की पहली सीट अलॉट हुई है, जबकि शेष 23 ट्रिपल आईटी में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग ब्रांच को ही पहली चॉइस पर चुना गया है. इसी तरह से क्लोजिंग रैंक पर अधिकांश संस्थानों में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ब्रांच रही है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


