होमशिक्षा-करियरकोटा IIIT, जोधपुर IIT, MNIT की सीएस-एआई के लिए 4071 रैंक तक गिरी - Jaipur News
शिक्षा-करियर

कोटा IIIT, जोधपुर IIT, MNIT की सीएस-एआई के लिए 4071 रैंक तक गिरी - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Kota IIIT, Jodhpur IIT, MNIT Fall To 4071 Rank For CS AI कोटा IIIT, जोधपुर IIT, MNIT की सीएस-एआई के लिए 4071 रैंक तक गिरी - कॉपी लिंक भास्कर एनालिसिस एक तरफ देश में कंप्यूटर सा…

Dainik Bhaskar के अनुसार28 जून 2026 को 04:16 am बजे
कोटा IIIT, जोधपुर IIT, MNIT की सीएस-एआई के लिए 4071 रैंक तक गिरी - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Kota IIIT, Jodhpur IIT, MNIT Fall To 4071 Rank For CS AI

कोटा IIIT, जोधपुर IIT, MNIT की सीएस-एआई के लिए 4071 रैंक तक गिरी

- कॉपी लिंक

भास्कर एनालिसिस

एक तरफ देश में कंप्यूटर साइंस और एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मांग बढ़ रही है, दूसरी ओर, कोटा ट्रिपल आईटी, आईआईटी जोधपुर और एमएनआईटी जयपुर में इन कोर्स का क्रेज घटा है। जोसा काउंसलिंग-2026 में यह चौंकाने वाला ट्रेंड देखने को मिला है। राष्ट्रीय स्तर की इन तीनों संस्थाओं की क्लोजिंग रैंक 390 से 4 हजार तक गिर गई है। अब तक हर साल इन कोर्सेज में ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक बेहतर होती थी, लेकिन इस बार का ट्रेंड उलट रहा है। सबसे अधिक गिरावट ट्रिपल आईटी कोटा में रही। यहां एआई में 4071 और कंप्यूटर साइंस में 3768 रैंक की गिरावट आई है। ऐसी स्थिति आईआईटी जोधपुर और एमएनआईटी जयपुर में भी है।

एमएनआईटी में अब तक की सबसे ज्यादा खराब स्थिति

1. ट्रिपल आईटी कोटा

कोटा IIIT की AI ब्रांच में 29872 रैंक को भी प्रवेश

3. एमएनआईटी, जयपुर

2. आईआईटी जोधपुर

{एआई : इसमें पिछली बार क्लोजिंग रैंक 6225 थी। इस बार बढ़कर 7257 हो गई। 1032 रैंक की गिरावट रही है।

{कंप्यूटर साइंस : इसकी पिछली बार होम कोटे की क्लोजिंग रैंक 5629 रही थी। इस बार 6019 पहुंच गई। 390 की गिरावट रही।

{एआई और डेटा साइंस : पिछले साल इसकी क्लोजिंग रैंक 3910 थी, जो इस बार 4831 पर आ गई है। यानी 921 रैंक की गिरावट हुई है।

{कंप्यूटर साइंस : पिछले साल यह 2844 पर बंद हुई थी, जबकि इस बार 3392 पर क्लोज हुई है। 548 रैंक की कमी आई है।

{आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा इंजीनियरिंग : पिछले साल क्लोजिंग रैंक 25801 थी। इस साल खिसककर 29872 पर आ गई है। इसमें 4071 रैंक की गिरावट रही। यह सबसे ज्यादा है।

{कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग : पिछले साल एडमिशन 23800 रैंक पर बंद होने वाली ब्रांच में इस साल 27568 रैंक तक के स्टूडेंट्स को एडमिशन मिले हैं। इसमें दूसरे नंबर पर 3768 रैंक की गिरावट रही।

{इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन : पिछले साल 30755 रैंक पर क्लोज हुई थी, जो इस बार 34014 पर हुई है। यह भी काफी ज्यादा है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें