टीना डाबी की कभी करवाई थी शादी, अब अपने बुलडोजर एक्शन को चर्चा में ये राजस्थान के IAS
राजस्थान कैडर के सीनियर आईएएस अधिकारी जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) के कमिश्नर आईएएस सिद्धार्थ महाजन इन दिनों पिछले कुछ समय से लगातार अपने एक्शन को लेकर चर्चा में हैं। पिछले दिनों जयपुर शहर में सड़क चौड़ीकरण परियोजना को ले…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान कैडर के सीनियर आईएएस अधिकारी जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) के कमिश्नर आईएएस सिद्धार्थ महाजन इन दिनों पिछले कुछ समय से लगातार अपने एक्शन को लेकर चर्चा में हैं। पिछले दिनों जयपुर शहर में सड़क चौड़ीकरण परियोजना को लेकर भी उनकी खूब चर्चा हो रही है।
जयपुर: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से मालवीय नगर और जगतपुरा क्षेत्र में हुई कार्रवाई के बाद से सीनियर आईएएस सिद्धार्थ महाजन सुर्खियों में बने हुए हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में उनके नेतृत्व में जेडीए ने 8 जून को सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत कार्रवाई की थी। इस दौरान उनकी टीम ने आम जनता को भरोसे में लेकर कार्रवाई की, उसकी प्रशासनिक गलियारों से लेकर सियासी खेमों तक में खूब तारीफ हो रही है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले आईएएस सिद्धार्थ महाजन जयपुर में बतौर कलेक्टर भी चर्चा में रहे थे। बात साल 2018 की है, जब सिद्धार्थ महाजन जयपुर के जिला कलेक्टर (DM) हुआ करते थे। साल 2015 की देश की सबसे चर्चित यूपीएससी टॉपर टीना डाबी और उसी साल सेकेंड रैंक हासिल करने वाले अतहर आमिर खान शादी के बंधन में बंधे थे, दोनों ने अपनी कोर्ट मैरिज के लिए जयपुर को चुना था।
सिद्धार्थ महाजन ने जारी किया था मैरिज सर्टिफिकेट
इस दौरान आईएएस सिद्धार्थ महाजन ने विवाह अधिकारी की भूमिका निभाई थी। सिद्धार्थ महाजन ने कलेक्ट्रेट में आधिकारिक तौर पर इस जोड़े का पंजीकरण संपन्न कराया था। मैरिज सर्टिफिकेट जारी किया था। इस दौरान खुद टीना डाबी ने सोशल मीडिया ने जानकारी साझा की थी। साथ ही तत्कालीन कलेक्टर सिद्धार्थ महाजन' का आभार जताया था।
दिल्ली से लौट और फिर आए सुर्खियों में
आईएएस सिद्धार्थ महाजन नवंबर 2021 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे। चार साल बाद हाल ही में वे प्रतिनियुक्ति से लौटे। दिल्ली से प्रतिनियुक्ति के बाद राजस्थान लौटते ही भजनलाल सरकार ने सिद्धार्थ महाजन को जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) के कमिश्नर की महत्वपूर्ण और बेहद चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी दी। जेडीसी का पद संभालते ही उन्होंने शहर के सालों से लटके मास्टर प्लान और ट्रैफिक की समस्याओं पर काम करना शुरू कर दिया। अवैध निर्माण के खिलाफ कई ऐसे काम उनके रहते हो रहे हैं, जिसकी चर्चा लगातार हो रही है।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


