मथुरा में राजस्थान के मुख्यमंत्री ने की गोवर्धन परिक्रमा: पत्नी गीता देवी के साथ गिरिराज महाराज के किए दर्शन, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना - Govardhan News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Mathura - Govardhan - Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma Girdaraj Darshan Mathura Parikrama मथुरा में राजस्थान के मुख्यमंत्री ने की गोवर्धन परिक्रमा:पत्नी गीता देवी के साथ गिरिराज महारा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Mathura
- Govardhan
- Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma Girdaraj Darshan Mathura Parikrama
मथुरा में राजस्थान के मुख्यमंत्री ने की गोवर्धन परिक्रमा:पत्नी गीता देवी के साथ गिरिराज महाराज के किए दर्शन, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
- कॉपी लिंक
मथुरा के गोवर्धन धाम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अपनी पत्नी गीता देवी के साथ श्रद्धापूर्वक गिरिराज महाराज की परिक्रमा की और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने राजस्थान, उत्तर प्रदेश तथा पूरे देश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री ने सबसे पहले गिरिराज महाराज के दर्शन कर विधि-विधान के साथ पूजा की। उन्होंने ब्रज की धार्मिक और आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त की। इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी के साथ गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर परिक्रमा की और विभिन्न धार्मिक स्थलों पर मत्था टेककर जनकल्याण तथा राष्ट्र की उन्नति के लिए प्रार्थना की।
श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
मुख्यमंत्री के गोवर्धन आगमन की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। परिक्रमा मार्ग के विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। मुख्यमंत्री ने लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए ब्रजवासियों की धार्मिक आस्था और संस्कृति की सराहना की।
भजनलाल शर्मा ने कहा कि गोवर्धन करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और ब्रजभूमि की महिमा विश्वभर में प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि यहां आकर आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति होती है। मुख्यमंत्री ने किसानों की समृद्धि, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और समाज में सुख-शांति बनाए रखने की प्रार्थना भी की।
सनातन परंपरा में विशेष महत्व रखती है परिक्रमा
गोवर्धन की सात कोस परिक्रमा सनातन धर्म में विशेष महत्व रखती है। मान्यता है कि श्रद्धापूर्वक गिरिराज महाराज की परिक्रमा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और आध्यात्मिक पुण्य की प्राप्ति होती है। मुख्यमंत्री की इस धार्मिक यात्रा को ब्रज क्षेत्र में विशेष महत्व दिया जा रहा है। पूरे मार्ग पर भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा तथा मुख्यमंत्री ने ब्रजवासियों के स्नेह और स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


