राजस्थान पुलिस हिरासत में आरोपी ट्रेन से गिरा, मौत: शामगढ़ में बेटा बोला- गिरफ्तारी के वक्त कुछ नहीं बताया, पापा को जिंदा ले गए, मृत दे रहे - Garoth News
- Hindi News - Local - Mp - Mandsaur - Garoth - Shyamgarh Train Death | Rajasthan Police Custody Accused राजस्थान पुलिस हिरासत में आरोपी ट्रेन से गिरा, मौत:शामगढ़ में बेटा बोला- गिरफ्तारी के वक्त कुछ नहीं बताया, पापा को…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Mp
- Mandsaur
- Garoth
- Shyamgarh Train Death | Rajasthan Police Custody Accused
राजस्थान पुलिस हिरासत में आरोपी ट्रेन से गिरा, मौत:शामगढ़ में बेटा बोला- गिरफ्तारी के वक्त कुछ नहीं बताया, पापा को जिंदा ले गए, मृत दे रहे
- कॉपी लिंक
मंदसौर जिले के शामगढ़ में सोमवार शाम साढ़े 6 बजे राजस्थान पुलिस की कस्टडी से एक आरोपी की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मरने वाले की पहचान कोटा (राजस्थान) के रहने वाले अब्दुल सलाम के रूप में हुई है, जिसे एनडीपीएस के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। यह प
जानकारी के मुताबिक, राजस्थान की मिश्रोली (भवानी मंडी) थाना पुलिस आरोपी अब्दुल सलाम को सोमवार को जोधपुर-इंदौर ट्रेन से लेकर आ रही थी। इसी बीच शामगढ़ जीआरपी थाना क्षेत्र के धुआं खेड़ी रेलवे ट्रैक के पास आरोपी ट्रेन से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस अधिकारियों को शक है कि आरोपी ने पुलिस की पकड़ से छूटकर भागने की कोशिश की होगी, हालांकि असली वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
बेटा बोला- पिता को जिंदा ले गए, मृत दे रहे हैं
मृतक के बेटे आसोफ अली ने बताया अब्दुल फल बेचने ठेला लगाते थे। सोमवार को विद्यानगर पुलिस से दो पुलिसकर्मी आए जिनका नाम सुभाष और राजकुमार उन्हें उठाकर ले गए। हमें कुछ नहीं बताया न तो हमें फोटो खींचने दी।
हमें एक कागज पर साइन करवाया। हमसे दो जोड़ी कपड़े मंगवा और हमारे पिता सुखदेव सिंह कांस्टेबल नारायण मिश्रौली थाना लेकर गए। लेकिन जिंदा आदमी लेकर गए और हमें मृक दे रहे हैं। इन दोनों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो।
परिजन ने लगाया आरोप, की मुआवजे की मांग
घटना की खबर मिलते ही अब्दुल सलाम के घरवाले शामगढ़ पहुंचे। उन्होंने साथ आ रहे दोनों पुलिसवालों पर गंभीर आरोप लगाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ 1 करोड़ रुपए के मुआवजे की मांग की। घरवालों के गुस्से को देखते हुए, शामगढ़ के सरकारी अस्पताल में मजिस्ट्रेट की देखरेख में डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
मामले की मजिस्ट्रेट जांच शुरू
शामगढ़ जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने मृतक के परिजन को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। पुलिस के अधिकारियों के समझाने और सही कार्रवाई के आश्वासन के बाद घरवाले शांत हुए।
इसके बाद पुलिस ने कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी कर अब्दुल सलाम का शव अंतिम संस्कार के लिए घरवालों को सौंप दिया। फिलहाल इस पूरे मामले की मजिस्ट्रेट जांच की जा रही है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


