हॉकी-डंडे, त्रिशूल और तेज DJ पर राजस्थान पुलिस का बैन; जानिए क्या मामला
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें। - NCR - उत्तर प्रदेश- लखनऊ - वाराणसी - बरेली - मुरादाबाद - मेरठ - आगरा - अलीगढ़ - प्रयागराज -…

सौजन्य से:- Hindustan
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
- NCR
- उत्तर प्रदेश- लखनऊ
- वाराणसी
- बरेली
- मुरादाबाद
- मेरठ
- आगरा
- अलीगढ़
- प्रयागराज
- गोरखपुर
- कानपुर
- बाराबंकी
- आजमगढ़
- बलिया
- भदोही
- चंदौली
- गाजीपुर
- जौनपुर
- मऊ
- मिर्जापुर
- सोनभद्र
- बस्ती
- कुशीनगर
- देवरिया
- महाराजगंज
- संतकबीरनगर
- सिद्धार्थनगर
- बागपत
- शामली
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- हापुड़
- मुजफ्फर नगर
- सहारनपुर
- बदायूं
- लखीमपुरखीरी
- पीलीभीत
- शाहजहांपुर
- एटा
- फिरोजाबाद
- मैनपुरी
- मथुरा
- अंबेडकर नगर
- अमेठी
- गौरीगंज
- श्रावस्ती
- बलरामपुर
- बहराइच
- फैजाबाद
- गोंडा
- रायबरेली
- फतेहपुर
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- औरैया
- अकबरपुर
- बिल्ल्होर
- ललितपुर
- महोबा
- कानपुर देहात
- चित्रकूट
- बांदा
- इटावा
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- हमीरपुर
- हरदोई
- झांसी
- उरई
- उन्नाव
- हाथरस
- अमरोहा
- रामपुर
- संभल
- गंगापार
- कौशाम्बी
- प्रतापगढ़ - कुंडा
- बिहार
- उत्तराखंड
- झारखंड
- अन्य राज्य
By Sachin Sharma लाइव हिन्दुस्तान, जयपुर
हरिद्वार से गंगाजल लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु 11 अगस्त तक अपने-अपने गंतव्य की ओर लौटेंगे। पिछले वर्ष करीब 4.5 करोड़ कांवड़ यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए इस बार भी भारी भीड़ की संभावना है।
राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर इस बार पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है। अब कांवड़ यात्री अपने साथ हॉकी, डंडे, त्रिशूल, बेसबॉल बैट या किसी भी तरह के हथियारनुमा सामान लेकर नहीं चल सकेंगे। इतना ही नहीं, कांवड़ यात्रा के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने पर भी सख्त रोक लगा दी गई है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मौके पर कार्रवाई होगी।
पुलिस के निर्देशों के मुताबिक इस बार कांवड़ यात्रा केवल निर्धारित मार्गों से ही निकाली जाएगी। बिना अनुमति रूट बदलने या नए रास्ते से यात्रा निकालने की इजाजत नहीं होगी। सभी कांवड़ यात्रियों को अपने साथ पहचान पत्र (आईडी) रखना अनिवार्य होगा, ताकि जरूरत पड़ने पर उनकी पहचान आसानी से की जा सके। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और पूरे रूट पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।
जैसलमेर में ऊंट से टकराई सेना की गाड़ी; मेजर हमजा आरिफ की मौत
डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर एडीजी (कानून-व्यवस्था) वी.के. सिंह ने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों और अधिकारियों को सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। हरिद्वार से गंगाजल लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु 11 अगस्त तक अपने-अपने गंतव्य की ओर लौटेंगे। पिछले वर्ष करीब 4.5 करोड़ कांवड़ यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए इस बार भी भारी भीड़ की संभावना है। इसी वजह से पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
झुंझुनूं में एयरबैग नहीं खुलने से बेटे की मौत; कार को फंदे से लटका दिया
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यात्रा के दौरान ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली या अन्य वाहनों में निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी। अत्यधिक तेज साउंड सिस्टम लगाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा कांवड़ यात्रा में हॉकी, डंडे, त्रिशूल, बेसबॉल बैट या अन्य हथियारनुमा वस्तुएं लेकर चलने वालों को भी रोका जाएगा। पुलिस का कहना है कि इन नियमों का मकसद किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था बनाए रखना है।
प्रवीण गुप्ता भगाओ PWD राजस्थान बचाओ; ठेकेदारों ने ACS के खिलाफ खोला मोर्चा
जयपुर (पूर्व) डीसीपी करण शर्मा ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर आने वाली नॉन-वेज दुकानों और कारोबारियों को साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। दुकानों से निकलने वाले अपशिष्ट को निर्धारित स्थान पर ही डालना होगा। इसके साथ ही दुकानों के संचालन का समय भी तय किया गया है, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह का विवाद या तनाव पैदा न हो। पुलिस और प्रशासन लगातार इन व्यवस्थाओं की निगरानी करेगा।
जयपुर के प्रसिद्ध गलता तीर्थ सहित प्रमुख कांवड़ मार्गों पर 24 घंटे पुलिस बल तैनात रहेगा। सीमावर्ती जिलों, प्रमुख हाईवे और संवेदनशील इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। पुलिस ने NH-58, NH-73, NH-74 सहित प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान डीजे, एलपीजी गैस सिलेंडर और अन्य प्रतिबंधित सामान की भी जांच होगी।
पुलिस मुख्यालय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यदि कांवड़ यात्रियों और स्थानीय लोगों या व्यापारियों के बीच किसी भी प्रकार का विवाद होता है तो उसे तुरंत स्थानीय स्तर पर सुलझाया जाए। किसी भी छोटी घटना को बड़ा बनने से पहले ही रोकने के लिए पुलिस, प्रशासन और स्थानीय समितियों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।
कांवड़ यात्रा के दौरान सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। जिला और थाना स्तर की साइबर सेल फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, व्हाट्सऐप और अन्य प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी करेगी। यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाने, भड़काऊ पोस्ट करने या गलत जानकारी साझा करने का प्रयास करता है तो पहले पोस्ट हटवाई जाएगी और फिर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यात्रा को शांतिपूर्ण बनाने के लिए पुलिस ने पहले ही सीएलजी, शांति समिति, व्यापार मंडलों और विभिन्न विभागों के साथ बैठकें कर ली हैं। जयपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर भी तैयारियों का जायजा लिया गया।
राजस्थान पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि कांवड़ यात्रा के दौरान संयम, अनुशासन और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें। किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें। पुलिस का कहना है कि प्रशासन और श्रद्धालुओं के सहयोग से ही इस बार कांवड़ यात्रा सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा सकेगी।
सचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)
सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।
सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।
शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेख
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान पुलिस ने हाईकोर्ट को बताया कि वह संजय लीला भंसाली समेत अन्य के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के मामले को बंद कर देगी

Rajasthan: फर्जी कॉल सेंटर पर सीएसटी का बड़ा छापा, ई-मित्र के नाम पर नौकरी का झांसा, लाखों की ठगी का खुलासा

राजस्थान HC ने 25 पीठों का गठन किया है क्योंकि सभी 39 न्यायाधीश तीन दिवसीय सम्मेलन के लिए जयपुर स्थानांतरित हो गए हैं


