नकली नोट डिजाइन करने वाला दिल्ली से गिरफ्तार: हरियाणा से राजस्थान में हो रही थी सप्लाई, तीन आरोपियों को पहले पकड़ चुकी पुलिस - Dausa News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Dausa - Fake Notes Designer Arrested In Rajasthan | Dausa Police Big Action नकली नोट डिजाइन करने वाला दिल्ली से गिरफ्तार:हरियाणा से राजस्थान में हो रही थी सप्लाई, तीन आरोपियों को पहले प…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Dausa
- Fake Notes Designer Arrested In Rajasthan | Dausa Police Big Action
नकली नोट डिजाइन करने वाला दिल्ली से गिरफ्तार:हरियाणा से राजस्थान में हो रही थी सप्लाई, तीन आरोपियों को पहले पकड़ चुकी पुलिस
- कॉपी लिंक
दौसा ने नकली नोटों की डिजाइनिंग और एडिटिंग करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र निवासी गुलशन (39) पुत्र प्रेमनाथ को पकड़ा है।
जांच में सामने आया कि वह नकली नोटों की डिजाइन तैयार कर उनकी एडिटिंग करता था और उन्हें छापने की प्रक्रिया में शामिल था। पूछताछ में राजस्थान में भी नकली नोटों की सप्लाई किए जाने की जानकारी मिली है। फिलहाल आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
पहले भी तीन आरोपी गिरफ्तार, एक किशोर निरुद्ध
एसपी पीयूष दीक्षित के निर्देशन में की गई कार्रवाई में यह गिरफ्तारी 28 मई 2026 को कोतवाली थाने में दर्ज फेक करेंसी प्रकरण की जांच के दौरान हुई। मामले में सबसे पहले आयुष कुमार मीना को 40 हजार रुपए की नकली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद एक किशोर को निरुद्ध कर उसके कब्जे से 47 हजार रुपए के नकली नोट बरामद किए गए।
फरीदाबाद से सरगना समेत दो आरोपी पकड़े गए थे
जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने फरीदाबाद से नकली नोट छापने और बेचने वाले मुख्य सरगना संतोष सिंह वाल्मीकि तथा उसके साथी विशाल उपाध्याय को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से 24 लाख 37 हजार रुपए मूल्य के कागज पर मुद्रित नकली नोट, बड़ी मात्रा में कागज, स्याही, वाटरमार्क डाई, लैपटॉप, प्रिंटर और अन्य उपकरण बरामद किए गए थे।
नेटवर्क की गहन जांच जारी
पुलिस के अनुसार गुलशन और विशाल दोनों पुलिस रिमांड पर हैं। उनसे नकली करेंसी के निर्माण, वितरण और सप्लाई नेटवर्क के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में अनुसंधान जारी है और फर्जी करेंसी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
---
फेक करेंसी मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें …
हरियाणा में नकली नोट छापकर राजस्थान में चलाते थे:24.83 लाख नकली नोट बरामद, सरगना समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग डिटेन
दौसा में पुलिस ने नकली नोट छापने और सप्लाई करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को पकड़ा है। इनमें एक नाबालिग भी है। आरोपियों के पास से 24 लाख 84 हजार रुपए के 500-500 के नकली नोट बरामद किए गए हैं। पूरी खबर पढ़िए
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


